सिद्धार्थनगर में फिलहाल बाढ़ का खतरा नहीं:सभी प्रमुख नदियां खतरे के निशान से नीचे, मानसून दोबारा सक्रिय होने के आसार

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Siddharthnagar
  • Siddharthnagar Flood Alert | Rivers Below Danger Mark Monsoon Update

सिद्धार्थनगर में फिलहाल बाढ़ का खतरा नहीं:सभी प्रमुख नदियां खतरे के निशान से नीचे, मानसून दोबारा सक्रिय होने के आसाररोहित सिंह | सिद्धार्थनगर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सिद्धार्थनगर जिले में फिलहाल बाढ़ का कोई खतरा नहीं है। ड्रेनेज खंड की 29 जुलाई की दैनिक गेज रिपोर्ट के अनुसार जिले की सभी प्रमुख नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं। दो दिन पहले हुई बारिश के बाद जलस्तर में मामूली उतार-चढ़ाव जरूर दर्ज हुआ, लेकिन स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

ड्रेनेज विभाग के अनुसार बानगंगा बैराज पर बानगंगा नदी खतरे के निशान से 4.22 मीटर नीचे बह रही है और जलस्तर में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं राप्ती नदी का जलस्तर बांसी पुल और परसोहन घाट दोनों स्थानों पर खतरे के स्तर से नीचे बना हुआ है तथा पानी में कमी आई है।

बूढ़ी राप्ती नदी के मुंहचोरवा घाट पर भी जलस्तर घटा है, जबकि ककरही पुल पर मामूली उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया। कूड़ा नदी के आलमनगर और रेलवे पुल पर जलस्तर सुरक्षित सीमा में है। घोघी नदी के लोटन पुल पर हल्की बढ़ोतरी हुई है, जबकि तेलार नाला स्थिर बना हुआ है। जमुआर नाला के नौगढ़ पुल पर भी जलस्तर में मामूली वृद्धि दर्ज की गई है, लेकिन यह अब भी खतरे के निशान से तीन मीटर से अधिक नीचे है।

बारिश कम, उमस बढ़ी

रिपोर्ट के मुताबिक बानगंगा बैराज क्षेत्र में 5 मिमी और मुंहचोरवा क्षेत्र में 4 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि अन्य गेज स्टेशनों पर वर्षा नगण्य रही। बुधवार सुबह से तेज धूप निकलने के कारण लोगों को उमस का सामना करना पड़ रहा है।

जुलाई के आखिर में फिर सक्रिय हो सकता है मानसून

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मानसून पूरी तरह कमजोर नहीं पड़ा है और अगले कुछ दिनों में बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है। जिले में चालू मानसून सीजन के दौरान अब तक 272.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से कम है।

विशेषज्ञों का कहना है कि यदि जिले और नेपाल के तराई क्षेत्रों में अच्छी बारिश होती है तो राप्ती, बूढ़ी राप्ती और बानगंगा समेत अन्य नदियों के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है।

प्रशासन की निगरानी जारी

फिलहाल मौसम साफ है, लेकिन मानसून के दौरान मौसम में अचानक बदलाव की संभावना बनी हुई है। इसे देखते हुए सिंचाई विभाग और जिला प्रशासन सभी प्रमुख नदियों के जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। नदी किनारे रहने वाले लोगों को भी सतर्क रहने और प्रशासन की ओर से जारी सूचनाओं का पालन करने की सलाह दी गई है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    टाइगर श्रॉफ ने क्राइम ब्रांच को नहीं दिया बयान:टीम ने फर्जी रिपोर्ट का खंडन किया; फायरिंग मामले में अब तक 10 आरोपी गिरफ्तार

    Hindi News Entertainment Bollywood Tiger Shroff Juhu Firing Case | Team Denies Statement To Crime Branch टाइगर श्रॉफ ने क्राइम ब्रांच को नहीं दिया बयान:टीम ने फर्जी रिपोर्ट का खंडन…

    आगरा में सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल से मारपीट, VIDEO:मतगणना स्थल पर कुर्ता फाड़ने का आरोप,माहौल गर्माया

    Hindi News Local Uttar pradesh Agra Agra MLC Election Counting | SP Candidate Akash Agarwal Assault Video आगरा में सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल से मारपीट, VIDEO:मतगणना स्थल पर कुर्ता फाड़ने…

    You Missed

    Dolly Parton’s niece ‘figured out’ singer had cancer after sharing her own diagnosis

    • By dp
    • October 27, 2026
    • 1 views
    Dolly Parton’s niece ‘figured out’ singer had cancer after sharing her own diagnosis

    टाइगर श्रॉफ ने क्राइम ब्रांच को नहीं दिया बयान:टीम ने फर्जी रिपोर्ट का खंडन किया; फायरिंग मामले में अब तक 10 आरोपी गिरफ्तार

    • By dp
    • October 27, 2026
    • 1 views
    टाइगर श्रॉफ ने क्राइम ब्रांच को नहीं दिया बयान:टीम ने फर्जी रिपोर्ट का खंडन किया; फायरिंग मामले में अब तक 10 आरोपी गिरफ्तार

    S&P 500 posts back-to-back winning days as chips rally and oil prices slide: Live updates

    • By dp
    • October 27, 2026
    • 6 views
    S&P 500 posts back-to-back winning days as chips rally and oil prices slide: Live updates

    आगरा में सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल से मारपीट, VIDEO:मतगणना स्थल पर कुर्ता फाड़ने का आरोप,माहौल गर्माया

    • By dp
    • October 27, 2026
    • 6 views
    आगरा में सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल से मारपीट, VIDEO:मतगणना स्थल पर कुर्ता फाड़ने का आरोप,माहौल गर्माया

    Al Málaga se le escurre el primer triunfo en el último minuto

    • By dp
    • October 27, 2026
    • 7 views
    Al Málaga se le escurre el primer triunfo en el último minuto

    12 वर्षीय बच्ची से दुराचार, आरोपी को उम्रकैद:पिता के बाहर जाने पर बच्ची संग किया था दुष्कर्म, आगरा कोर्ट ने दी सज़ा

    • By dp
    • October 27, 2026
    • 7 views
    12 वर्षीय बच्ची से दुराचार, आरोपी को उम्रकैद:पिता के बाहर जाने पर बच्ची संग किया था दुष्कर्म, आगरा कोर्ट ने दी सज़ा