वाराणसी में बिजली मीटर लगाने को लेकर मारपीट:युवती समेत 3 घायल, मोबाइल-चेन छीनने का आरोप; 7 पर FIR

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Varanasi
  • Varanasi Badagaon Clash | Electricity Meter Dispute Assault & FIR

वाराणसी में बिजली मीटर लगाने को लेकर मारपीट:युवती समेत 3 घायल, मोबाइल-चेन छीनने का आरोप; 7 पर FIRवाराणसी2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के कुड़ी गांव में बिजली का मीटर लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि कहासुनी के बाद एक पक्ष के लोगों ने युवती समेत तीन लोगों को लात-घूंसों से पीटा। घटना में तीन लोग घायल हुए हैं।

इरज अंसारी की तहरीर पर पुलिस ने नुरुद्दीन, रियाजुद्दीन, अजहरुद्दीन उर्फ बम्बम, मोहीद्दीन, असजद, रहमुद्दीन और जैनुद्दीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मारपीट के दौरान मोबाइल और सोने की चेन छीनने का आरोप भी लगाया गया है।

मीटर लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद

कुड़ी गांव निवासी इरज अंसारी के मुताबिक बुधवार सुबह करीब 11 बजे बिजली का मीटर लगाने को लेकर गांव के कुछ लोगों से उनकी कहासुनी हुई। आरोप है कि इसके बाद दूसरे पक्ष के लोग एकजुट होकर गाली-गलौज करने लगे।

परिजनों ने विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान नुरुद्दीन समेत सात लोगों ने इरज अंसारी, उनके चाचा जमालुद्दीन और इरम के साथ मारपीट की।

मोबाइल वापस किया, चेन गायब होने का आरोप

इरज का आरोप है कि तीनों को लात-घूंसों से पीटा गया। इसी दौरान उनका मोबाइल भी छीन लिया गया, जिसे बाद में वापस कर दिया गया। वहीं झड़प के दौरान सोने की चेन गायब होने का आरोप लगाया गया है।

मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग एक महिला और युवक के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।

सात नामजद आरोपियों पर केस

इरज की तहरीर के आधार पर बड़ागांव पुलिस ने देर रात सात नामजद आरोपियों के खिलाफ मारपीट और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    हरदोई में संदिग्ध हालात में युवक का मिला शव:रातभर लापता रहा, सुबह पैंट के फंदे से लटकी मिली लाश

    Hindi News Local Uttar pradesh Hardoi Hardoi News | Laborer Found Hanging In Lilwal Village हरदोई में संदिग्ध हालात में युवक का मिला शव:रातभर लापता रहा, सुबह पैंट के फंदे…

    MBBS में सीट दिलाने के नाम पर 4.10 लाख ठगे:अलीगढ़ में तिरुपेति कंसल्टेंसी के संचालक पर धोखाधड़ी का आरोप; सिर्फ 50 हजार लौटाए

    Hindi News Local Uttar pradesh Aligarh Aligarh MBBS Admission Fraud | Tirupati Consultancy Director Accused MBBS में सीट दिलाने के नाम पर 4.10 लाख ठगे:अलीगढ़ में तिरुपेति कंसल्टेंसी के संचालक…

    You Missed

    Mobile livescore – Flashscore.mobi football scores

    • By dp
    • November 8, 2026
    • 7 views
    Mobile livescore – Flashscore.mobi football scores

    हरदोई में संदिग्ध हालात में युवक का मिला शव:रातभर लापता रहा, सुबह पैंट के फंदे से लटकी मिली लाश

    • By dp
    • November 8, 2026
    • 4 views
    हरदोई में संदिग्ध हालात में युवक का मिला शव:रातभर लापता रहा, सुबह पैंट के फंदे से लटकी मिली लाश

    Hablamos con decenas de votantes sobre los resultados de las elecciones intermedias. Esto es lo que esperan ahora | CNN

    • By dp
    • November 8, 2026
    • 4 views
    Hablamos con decenas de votantes sobre los resultados de las elecciones intermedias. Esto es lo que esperan ahora | CNN

    MBBS में सीट दिलाने के नाम पर 4.10 लाख ठगे:अलीगढ़ में तिरुपेति कंसल्टेंसी के संचालक पर धोखाधड़ी का आरोप; सिर्फ 50 हजार लौटाए

    • By dp
    • November 8, 2026
    • 4 views
    MBBS में सीट दिलाने के नाम पर 4.10 लाख ठगे:अलीगढ़ में तिरुपेति कंसल्टेंसी के संचालक पर धोखाधड़ी का आरोप; सिर्फ 50 हजार लौटाए

    ‘Jet Lag: The Game’ Heads to Movie Theaters Across US, UK and Canada for Season 20 ‘Hide and Seek: Italy’ Premiere (EXCLUSIVE)

    • By dp
    • November 8, 2026
    • 5 views
    ‘Jet Lag: The Game’ Heads to Movie Theaters Across US, UK and Canada for Season 20 ‘Hide and Seek: Italy’ Premiere (EXCLUSIVE)

    कैटरीना कैफ-विक्की कौशल ने दिखाई बेटे की पहली झलक:दीवाली की बधाई देते हुए लिखा- हमारी अब तक की सबसे रोशन दीवाली, एक दिन पहले मनाया पहला जन्मदिन

    • By dp
    • November 8, 2026
    • 5 views
    कैटरीना कैफ-विक्की कौशल ने दिखाई बेटे की पहली झलक:दीवाली की बधाई देते हुए लिखा- हमारी अब तक की सबसे रोशन दीवाली, एक दिन पहले मनाया पहला जन्मदिन