फूल बंगले में विराजमान हुए रंगनाथ भगवान:दर्शन को उमड़े श्रद्धालु,वर्ष में एक बार बनता है फूल बंगला

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Mathura
  • Rangnath Temple Flower Shrine Darshan | Annual Event

फूल बंगले में विराजमान हुए रंगनाथ भगवान:दर्शन को उमड़े श्रद्धालु,वर्ष में एक बार बनता है फूल बंगलामथुरा32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वर्ष में एक बार सजने वाले अद्वितीय फूल बंगले में विराजित ठाकुर गोदारंगमन्नार के दिव्याकर्षक छवि को निहारने के लिए श्रद्धालुओ का सैलाब उमड़ पड़ा - Dainik Bhaskarवर्ष में एक बार सजने वाले अद्वितीय फूल बंगले में विराजित ठाकुर गोदारंगमन्नार के दिव्याकर्षक छवि को निहारने के लिए श्रद्धालुओ का सैलाब उमड़ पड़ा

उत्तर भारत के प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय शैली के श्री रंगनाथ मंदिर में गुरुवार की देर शाम श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा दिखाई दिया। वर्ष में एक बार सजने वाले अद्वितीय फूल बंगले में विराजित ठाकुर गोदारंगमन्नार के दिव्याकर्षक छवि को निहारने के लिए श्रद्

.

परंपरा का किया निर्वहन

धार्मिक नगरी वृंदावन में श्री वैष्णव संप्रदाय के प्रमुख श्री रंगनाथ मंदिर में ठाकुर जी को गर्मी से शीतलता प्रदान करने के उद्देश्य से विविध प्रकार के फूलों से सजे बंगले में विराजित किया जाता है। इसके पीछे भाव है कि भगवान कुंज,लता पताओं में विराजमान होकर लीलाएं किया करते थे। आज भी ब्रज के देवालयों में इसका अनुश्रवण किया जाता है। इसी के तहत साल में केवल एक बार सजने वाले अद्वितीय फूल बंगले के गुरुवार की शाम जैसे ही दर्शन खुले रंगनाथ भगवान की जय जयकार से मंदिर परिसर अनुगुंजित हो उठा। दर्शनों के लिए भक्तो की भीड़ स्वर्ण गरुण स्तंभ परिसर में उमड़ने लगी।

जैसे ही दर्शन खुले रंगनाथ भगवान की जय जयकार से मंदिर परिसर अनुगुंजित हो उठा। दर्शनों के लिए भक्तो की भीड़ स्वर्ण गरुण स्तंभ परिसर में उमड़ने लगीजैसे ही दर्शन खुले रंगनाथ भगवान की जय जयकार से मंदिर परिसर अनुगुंजित हो उठा। दर्शनों के लिए भक्तो की भीड़ स्वर्ण गरुण स्तंभ परिसर में उमड़ने लगी

केले के तनों पर की गई आकर्षक कलाकारी

विविध प्रकार के देशी सुगंधित और शीतलता प्रदान करने वाले फूलों से सजाए गए आकर्षक बंगले की अनुपम छटा देखते ही बनती थी। खास तौर पर नामचीन कलाकर जुगल किशोर शर्मा और उनकी टीम द्वारा केले के तनों पर उकेरी गई श्री वैष्णव संप्रदाय के संतो की छवि आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। फूल बंगला में विराजमान भगवान रंगनाथ माता गोदा जी और समस्त परिकर के दर्शनों के लिए भक्त आतुर नजर आए। केले के तनों पर की गई आकर्षक कलाकारी ने सभी का मन मोह लिया। जगमोहन में भव्य फूल बंगला में विराजमान भगवान की अलौकिक छवि मनमोहक थी।

जगमोहन में भव्य फूल बंगला में विराजमान भगवान की अलौकिक छवि मनमोहक थीजगमोहन में भव्य फूल बंगला में विराजमान भगवान की अलौकिक छवि मनमोहक थी

कृतिम यमुना स्वरूपणी सरोवर में भगवान गोवर्धन नाथ पर्वत की छवि बनाई गई साथ ही उसमें बनाई गई नाव,क्रतिम नाव बेहद ही आकर्षक लग रही थी। इस दौरान दर्शन करने के लिए विधायक श्री कांत शर्मा, बांके बिहारी मंदिर हाई पावर मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य रिटायर्ड न्यायधीश मुकेश मिश्रा,गोपी गोस्वामी सहित प्रमुख लोग भी पहुंचे।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

पाकिस्तानी बल्लेबाज को आगरा के केके शर्मा दे रहे ट्रेनिंग:ऑनलाइन खेल की बारीकियां सिखा रहे, पिता ने फेसबुक से किया था संपर्क

Hindi News Local Uttar pradesh Agra Agra Coach KK Sharma Trains Pakistani Batsman Online | Cricket News पाकिस्तानी बल्लेबाज को आगरा के केके शर्मा दे रहे ट्रेनिंग:ऑनलाइन खेल की बारीकियां…

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इमोशनल हुईं:सिंगर एमएस सुब्बुलक्ष्मी की जयंती पर गीत सुनते हुए आंखों में आए आंसू

Hindi News Entertainment Bollywood Nirmala Sitharaman Emotional At MS Subbulakshmi Jayanti In Bengaluru वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इमोशनल हुईं:सिंगर एमएस सुब्बुलक्ष्मी की जयंती पर गीत सुनते हुए आंखों में आए…

You Missed

Fortnite V42.20 Update: Everything Coming September 17 – Collabs, Weapons and Lobby Hacks

  • By dp
  • September 17, 2026
  • 0 views
Fortnite V42.20 Update: Everything Coming September 17 – Collabs, Weapons and Lobby Hacks

पाकिस्तानी बल्लेबाज को आगरा के केके शर्मा दे रहे ट्रेनिंग:ऑनलाइन खेल की बारीकियां सिखा रहे, पिता ने फेसबुक से किया था संपर्क

  • By dp
  • September 17, 2026
  • 1 views
पाकिस्तानी बल्लेबाज को आगरा के केके शर्मा दे रहे ट्रेनिंग:ऑनलाइन खेल की बारीकियां सिखा रहे, पिता ने फेसबुक से किया था संपर्क

Lehigh University Suspends Men’s Swim Team-Related Activities Amidst Hazing Violations, Pending Investigations

  • By dp
  • September 17, 2026
  • 4 views
Lehigh University Suspends Men’s Swim Team-Related Activities Amidst Hazing Violations, Pending Investigations

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इमोशनल हुईं:सिंगर एमएस सुब्बुलक्ष्मी की जयंती पर गीत सुनते हुए आंखों में आए आंसू

  • By dp
  • September 17, 2026
  • 4 views
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इमोशनल हुईं:सिंगर एमएस सुब्बुलक्ष्मी की जयंती पर गीत सुनते हुए आंखों में आए आंसू

Trump threatens ‘serious tariffs’ on EU over proposal to make Canada ‘associate member’

  • By dp
  • September 17, 2026
  • 2 views
Trump threatens ‘serious tariffs’ on EU over proposal to make Canada ‘associate member’

मुजफ्फरनगर में कृष्ण छठी महोत्सव:25वें महोत्सव में ठाकुर जी की आरती, श्रद्धालुओं को बांटा महाप्रसाद

  • By dp
  • September 17, 2026
  • 4 views
मुजफ्फरनगर में कृष्ण छठी महोत्सव:25वें महोत्सव में ठाकुर जी की आरती, श्रद्धालुओं को बांटा महाप्रसाद