दावा- रणवीर सिंह ने FWICE को भेजा लीगल नोटिस:डॉन 3 विवाद को लेकर फिल्म वर्कर्स ऑर्गनाइजेशन ने एक्टर के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन जारी किया था

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Ranveer Singh Faces Non Cooperation; Sends Legal Notice To FWICE

दावा- रणवीर सिंह ने FWICE को भेजा लीगल नोटिस:डॉन 3 विवाद को लेकर फिल्म वर्कर्स ऑर्गनाइजेशन ने एक्टर के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन जारी किया था1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

रणवीर सिंह ने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) को लीगल नोटिस भेजा है। ऐसा दावा एनडीटीवी की रिपोर्ट में किया गया है।

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि रणवीर ने यह लीगल नोटिस 2 जून को भेजा था। हालांकि, नोटिस में एक्टर ने क्या मांगें रखी हैं, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

FWICE ने 25 मई 2026 को रणवीर के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन जारी किया था, जिसके तहत संस्था ने अपने सभी सदस्यों से रणवीर के किसी भी प्रोजेक्ट में काम न करने को कहा था।

यह पूरा विवाद रणवीर के फिल्म डॉन 3 से बाहर होने से जुड़ा है। इस फिल्म को फरहान अख्तर की कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस कर रही थी। मामले में कहा गया कि फिल्म की तैयारियां पूरी होने और शूटिंग शुरू होने से मात्र तीन हफ्ते पहले रणवीर प्रोजेक्ट से बाहर हो गए। प्रोजेक्ट छोड़ने से हुए नुकसान के एवज में मेकर्स ने रणवीर से 45 करोड़ रुपए के हर्जाने की मांग की है।

रणवीर के सपोर्ट में आईं कंगना

फिल्म ‘डॉन 3’ से रणवीर के बाहर होने और FWICE के नॉन-कोऑपरेशन के मामले पर एक्ट्रेस कंगना रनोट ने रिएक्शन दिया। मंगलवार को वह अपनी आने वाली फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंचीं।

कंगना से जब इस मुद्दे पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि जिंदगी में आगे बढ़ने पर रुकावटें आती ही हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें भी पहले कई लोगों ने बैन किया था, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

कंगना की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।कंगना की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

हैसियत बढ़ती है तो दुश्मन भी बढ़ते हैं

कंगना ने इवेंट के दौरान रणवीर का जिक्र करते हुए कहा, ‘आप मुझसे यह सवाल पूछ रहे हैं, मुझे तो हर किसी ने बैन किया हुआ है। मैं यही कहना चाहूंगी कि जब आपकी हैसियत बढ़ती है, तो आपके दुश्मन भी बढ़ते हैं। ऐसा कभी नहीं हो सकता कि आपकी हैसियत बढ़े और दुश्मन न बढ़ें। आज रणवीर सिंह को सोचना चाहिए कि उनकी क्या हैसियत है कि उनके इतने दुश्मन बन गए हैं। यह एक तरह से अच्छा ही है।’

कंगना ने अपनी जिंदगी का उदाहरण देते हुए आगे कहा कि जब आप लाइफ में आगे बढ़ते हैं तो कई तरह की मुश्किलें आती हैं। रास्ता हमेशा आसान नहीं हो सकता। उन्होंने कहा, ‘मेरे साथ तो इतना सब कुछ हुआ है, लेकिन देखिए आज मैं अच्छा काम कर रही हूं। मेरी गाड़ी भी अच्छी चल रही है। इसलिए इन चीजों से कोई फर्क नहीं पड़ता है, समय के साथ सब कुछ ठीक हो जाएगा।’

डॉन 3 विवाद से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

रणवीर सिंह के समर्थन में आए राम गोपाल वर्मा:डॉन 3 विवाद पर बोले- FWICE को बैन करो, एक्टर को नहीं

‘डॉन 3’ विवाद के बीच फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा रणवीर सिंह के सपोर्ट में सामने आए हैं। साथ ही उन्होंने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) द्वारा रणवीर के खिलाफ जारी ‘नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव’ (असहयोग निर्देश) पर भी सवाल उठाए। पूरी खबर यहां पढ़ें…

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • चंडीगढ़ में रैपर बादशाह का क्लब सील: मंजूर नक्शे से ज्यादा निर्माण किया, कई नोटिसों के बावजूद नहीं हटाया

    मंजूर नक्शे से ज्यादा निर्माण किया, कई नोटिसों के बावजूद नहीं हटाया|चंडीगढ़,Chandigarh - Dainik Bhaskar0:38Play videoPlay videoचंडीगढ़

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • दावा- ‘काला हिरण’ को लेकर सलमान ने भेजा लीगल नोटिस: फिल्म के प्रोडक्शन और प्रमोशन को रोकने की मांग; 20 जून को आना था टीजर

    फिल्म के प्रोडक्शन और प्रमोशन को रोकने की मांग; 20 जून को आना था टीजर|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:38Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सीएम फडणवीस की पत्नी ने ई-रिक्शा चलाया, VIDEO: एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर पैसेंजर बनीं, पिंक ई-रिक्शा पहल की शुरुआत हुई

    एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर पैसेंजर बनीं, पिंक ई-रिक्शा पहल की शुरुआत हुई|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:32Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

प्रभास की 'फौजी' पर भड़के सुभाष चंद्र बोस के पोते:बोले- हिटलर-नेताजी की मुलाकात को गलत तरीके से दिखाया; तथ्यों से छेड़छाड़ की, माफी मांगें

Hindi News Entertainment Bollywood Chandra Kumar Bose Criticizes Fauji Film | Netaji Hitler Meeting Row प्रभास की ‘फौजी’ पर भड़के सुभाष चंद्र बोस के पोते:बोले- हिटलर-नेताजी की मुलाकात को गलत…

मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर भाजपा का प्रदर्शन:मिर्जापुर में पुतला फूंका, नितिन विश्वकर्मा बोले- मर्यादा लांघना गलत

Hindi News Local Uttar pradesh Mirzapur Mirzapur BJP Protest: BJP Workers Burn Mallikarjun Kharge Effigy मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर भाजपा का प्रदर्शन:मिर्जापुर में पुतला फूंका, नितिन विश्वकर्मा बोले- मर्यादा…

You Missed

San Diego’s Forecast for Oct. 25: Warm start to the week, not lasting long

  • By dp
  • October 26, 2026
  • 4 views
San Diego’s Forecast for Oct. 25: Warm start to the week, not lasting long

प्रभास की 'फौजी' पर भड़के सुभाष चंद्र बोस के पोते:बोले- हिटलर-नेताजी की मुलाकात को गलत तरीके से दिखाया; तथ्यों से छेड़छाड़ की, माफी मांगें

  • By dp
  • October 26, 2026
  • 5 views
प्रभास की 'फौजी' पर भड़के सुभाष चंद्र बोस के पोते:बोले- हिटलर-नेताजी की मुलाकात को गलत तरीके से दिखाया; तथ्यों से छेड़छाड़ की, माफी मांगें

Stolen car slams into South Carolina home as teens bolt, authorities say

  • By dp
  • October 26, 2026
  • 5 views
Stolen car slams into South Carolina home as teens bolt, authorities say

मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर भाजपा का प्रदर्शन:मिर्जापुर में पुतला फूंका, नितिन विश्वकर्मा बोले- मर्यादा लांघना गलत

  • By dp
  • October 26, 2026
  • 6 views
मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर भाजपा का प्रदर्शन:मिर्जापुर में पुतला फूंका, नितिन विश्वकर्मा बोले- मर्यादा लांघना गलत

Trump rails against Bill Maher in his longest Truth Social post ever | CNN Business

  • By dp
  • October 26, 2026
  • 7 views
Trump rails against Bill Maher in his longest Truth Social post ever | CNN Business

नानपारा में सरकारी जमीन पर बन रही अवैध दुकानें:नगर पालिका ने बुलडोजर चलाकर गिराया, नोटिस के बाद भी नहीं रुके थे निर्माण

  • By dp
  • October 26, 2026
  • 6 views
नानपारा में सरकारी जमीन पर बन रही अवैध दुकानें:नगर पालिका ने बुलडोजर चलाकर गिराया, नोटिस के बाद भी नहीं रुके थे निर्माण