संतकबीर नगर में बाढ़ से निपटने की तैयारी तेज:कलेक्ट्रेट सभागार में बाढ़ स्टीयरिंग कमेटी की बैठक, डीएम ने दिए निर्देश

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Sant kabir nagar
  • Sant Kabir Nagar Flood Meeting: DM Orders Preparations

संतकबीर नगर में बाढ़ से निपटने की तैयारी तेज:कलेक्ट्रेट सभागार में बाढ़ स्टीयरिंग कमेटी की बैठक, डीएम ने दिए निर्देशसंतकबीर नगर।कुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बाढ़ स्टीयरिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संभावित बाढ़, तटबंधों की सुरक्षा और कटान रोकने के उपायों की समीक्षा की गई। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सत्य प्रकाश समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में बाढ़ अधिकारी और ड्रेनेज खंड के अधिशाषी अधिकारी ने अब तक की तैयारियों की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी तटबंधों का स्थलीय निरीक्षण कर तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। साथ ही बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों के लिए प्रभावी कम्युनिकेशन प्लान तैयार करने को कहा।

राप्ती-घाघरा किनारे विशेष सतर्कता

डीएम ने राप्ती और घाघरा जैसी संवेदनशील नदियों के किनारे बसे क्षेत्रों की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बाढ़ चौकियों, राहत केंद्रों और राहत शिविरों की स्थापना समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सभी विभागीय अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों के अनुरूप पूरी सतर्कता और तैयारी के साथ कार्य करने को कहा गया।

पशुओं के चारे और पेयजल व्यवस्था पर जोर

जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को राहत किट की उपलब्धता सुनिश्चित करने और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को पशुओं के लिए भूसे की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए। आवश्यक टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी करने को भी कहा गया। वहीं जल निगम और नगर निकायों को राहत शिविरों तथा संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

15 जून से शुरू होगा जिला स्तरीय बाढ़ कंट्रोल रूम

बैठक में बताया गया कि जनपद मुख्यालय स्तर पर इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (ईओसी) और बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना 15 जून 2026 से कर दी जाएगी। इसके माध्यम से बाढ़ संबंधी सूचनाओं और राहत कार्यों की निगरानी की जाएगी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने विकास कार्यों की समीक्षा की:स्वयं सहायता समूह, आवास और सड़क मरम्मत पर जोर; प्रधानों की बकाया राशि जल्द चुकाने के निर्देश

    Hindi News Local Uttar pradesh Jaunpur Jaunpur Vikas Karya Review | Minister Vijay Lakshmi Gautam Directives राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने विकास कार्यों की समीक्षा की:स्वयं सहायता समूह, आवास और…

    मेरठ हाईवे पर युवकों ने किया हुड़दंग:जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर आतिशबाजी, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुटी

    Hindi News Local Uttar pradesh Meerut Meerut Highway Janmashtami Fireworks Video | Controversy Police Probe मेरठ हाईवे पर युवकों ने किया हुड़दंग:जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर आतिशबाजी, वीडियो वायरल होने…

    You Missed

    Mormon Wives’ Whitney & Conner Leavitt splash $3.5m on Utah mansion before DWTS

    • By dp
    • September 4, 2026
    • 1 views
    Mormon Wives’ Whitney & Conner Leavitt splash .5m on Utah mansion before DWTS

    राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने विकास कार्यों की समीक्षा की:स्वयं सहायता समूह, आवास और सड़क मरम्मत पर जोर; प्रधानों की बकाया राशि जल्द चुकाने के निर्देश

    • By dp
    • September 4, 2026
    • 1 views
    राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने विकास कार्यों की समीक्षा की:स्वयं सहायता समूह, आवास और सड़क मरम्मत पर जोर; प्रधानों की बकाया राशि जल्द चुकाने के निर्देश

    Mathilde Favier : son bijou fétiche Dior n’a pas été laissé dans son cercueil, sa fille Héloïse le porte désormais… et elle n’est pas la seule

    • By dp
    • September 4, 2026
    • 4 views
    Mathilde Favier : son bijou fétiche Dior n’a pas été laissé dans son cercueil, sa fille Héloïse le porte désormais… et elle n’est pas la seule

    मेरठ हाईवे पर युवकों ने किया हुड़दंग:जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर आतिशबाजी, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुटी

    • By dp
    • September 4, 2026
    • 4 views
    मेरठ हाईवे पर युवकों ने किया हुड़दंग:जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर आतिशबाजी, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुटी

    Olivia Rodrigo’s women-led Daisy Chain Fields puts its politics center stage

    • By dp
    • September 4, 2026
    • 5 views
    Olivia Rodrigo’s women-led Daisy Chain Fields puts its politics center stage

    लोडर की टक्कर से टेंपो खाई में पलटा,तीन पल्लेदार घायल:छिबरामऊ कोल्ड स्टोरेज जा रहे थे, बाकी पल्लेदार बाल-बाल बचे

    • By dp
    • September 4, 2026
    • 4 views
    लोडर की टक्कर से टेंपो खाई में पलटा,तीन पल्लेदार घायल:छिबरामऊ कोल्ड स्टोरेज जा रहे थे, बाकी पल्लेदार बाल-बाल बचे