स्क्रीनिंग में कुत्ते ने किया रवीना टंडन पर हमला:बाल-बाल बचीं, कपड़े भी खींचे, बाद में कहा- उसने मुझ पर हमला नहीं किया

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Raveena Tandon Dog Attack In Mumbai Screening | Actress Reaction

स्क्रीनिंग में कुत्ते ने किया रवीना टंडन पर हमला:बाल-बाल बचीं, कपड़े भी खींचे, बाद में कहा- उसने मुझ पर हमला नहीं किया20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुंबई में हुई फिल्म ‘ओह माय डॉग’ की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान एक्ट्रेस रवीना टंडन पर एक कुत्ता झपट पड़ा। एक्ट्रेस ने सही समय पर हाथ हटा लिया, जिससे उनका कपड़ा कुत्ते के मुंह में फंस गया। इस दौरान एक्ट्रेस के रिएक्शन की जमकर सराहना हो रही है। रवीना ने काफी संयम दिखाया और घबराई नहीं।

रेड कार्पेट पर कुत्ते के साथ कर रही थीं बातचीत

रवीना टंडन फिल्म को सपोर्ट करने के लिए रेड कार्पेट पर पहुंची थीं। वहां मौजूद कुत्तों के साथ वह काफी गर्मजोशी से बातचीत करती नजर आईं। एक्ट्रेस नीचे बैठकर कुत्ते को दुलार रही थीं और पैपराजी के लिए पोज भी दे रही थीं।

कपड़े के धागे को देखकर कुत्ता हुआ उत्साहित

जब रवीना पैपराजी के कहने पर सोलो फोटो खिंचवाने के लिए खड़ी हुईं, तो कुत्ता उनके पीले रंग के आउटफिट की आस्तीन और लटकते धागे की ओर आकर्षित हो गया। कुत्ता अचानक जोर-जोर से भौंकते हुए उनके हाथ पर झपट पड़ा।

रवीना ने नहीं खोया आपा

कुत्ते के झपटने और आस्तीन के धागे को खींचे जाने के बावजूद रवीना ने न तो घबराहट दिखाई और न ही झटके से खुद को दूर किया। वह शांत बनी रहीं और हैंडलर्स को कुत्ते पर काबू पाने का मौका दिया। स्थिति सामान्य होने के बाद रवीना ने फिर से कुत्ते को प्यार से थपथपाया।

रवीना बोलीं- हमला नहीं किया था

बाद में पैपराजी से बात करते हुए रवीना ने साफ किया कि कुत्ते ने उन पर हमला नहीं किया था। एक्ट्रेस के अनुसार, रेड कार्पेट पर एक और कुत्ते को आते देख वह कुत्ता उत्साहित हो गया था और उसी स्थिति पर प्रतिक्रिया दे रहा था, न कि उन्हें नुकसान पहुंचा रहा था।

मलाइका अरोड़ा ने कुत्ते को हटाने पर की थी खेसारी लाल यादव की आलोचना

कुछ दिनों पहले ही खेसारी लाल यादव का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें रेड कार्पेट पर पोज देने पहुंचे एक्टर का सामना एक कुत्ते से हुआ। तस्वीरें क्लिक करने के लिए रेड कार्पेट से कुत्ते को खींचकर हटाया गया था।

वीडियो सामने आने के बाद मलाइका भड़क गईं। उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा था, ‘ये लोग हैं कौन और ये आदमी कौन है, जो खड़ा होकर पोज दे रहा है। वाहियात।’

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    शाहरुख खान, गौरी और सुहाना के साथ लालबागचा राजा पहुंचे:एक्टर को गणपति के चरण स्पर्श करना सिखाते दिखीं मैनेजर; दुपट्टे से पोंछा पसीना

    Hindi News Entertainment Bollywood Shahrukh Khan & Suhana Ganpati Darshan At Lalbaugcha Raja | Mumbai Visit शाहरुख खान, गौरी और सुहाना के साथ लालबागचा राजा पहुंचे:एक्टर को गणपति के चरण…

    कन्नौज में छात्रा से गैंगरेप के बाद हत्या:स्कूल से लौटते समय 3 लोगों ने अपहरण किया, दो दिन बाद बेहोशी की हालत में फेंककर भागे

    Hindi News Local Uttar pradesh Kannauj Kannauj Student Kidnapped & Murdered | Gangrape Incident Statement कन्नौज में छात्रा से गैंगरेप के बाद हत्या:स्कूल से लौटते समय 3 लोगों ने अपहरण…

    You Missed

    Silent Hill: Townfall review – shame and suffering on the Scottish coast

    • By dp
    • September 22, 2026
    • 0 views
    Silent Hill: Townfall review – shame and suffering on the Scottish coast

    शाहरुख खान, गौरी और सुहाना के साथ लालबागचा राजा पहुंचे:एक्टर को गणपति के चरण स्पर्श करना सिखाते दिखीं मैनेजर; दुपट्टे से पोंछा पसीना

    • By dp
    • September 22, 2026
    • 0 views
    शाहरुख खान, गौरी और सुहाना के साथ लालबागचा राजा पहुंचे:एक्टर को गणपति के चरण स्पर्श करना सिखाते दिखीं मैनेजर; दुपट्टे से पोंछा पसीना

    Winning Powerball numbers for the $298 million jackpot on Sept. 19, 2026: See all the prizes hit in Ohio

    • By dp
    • September 22, 2026
    • 3 views
    Winning Powerball numbers for the 8 million jackpot on Sept. 19, 2026: See all the prizes hit in Ohio

    कन्नौज में छात्रा से गैंगरेप के बाद हत्या:स्कूल से लौटते समय 3 लोगों ने अपहरण किया, दो दिन बाद बेहोशी की हालत में फेंककर भागे

    • By dp
    • September 22, 2026
    • 3 views
    कन्नौज में छात्रा से गैंगरेप के बाद हत्या:स्कूल से लौटते समय 3 लोगों ने अपहरण किया, दो दिन बाद बेहोशी की हालत में फेंककर भागे

    Polo now a Category 1 hurricane, expected to strengthen and fuel Southwest flood threat amid active Pacific

    • By dp
    • September 22, 2026
    • 5 views
    Polo now a Category 1 hurricane, expected to strengthen and fuel Southwest flood threat amid active Pacific

    शाहरुख खान, गौरी और सुहाना के साथ लालबागचा राजा पहुंचे:एक्टर को गणपति के चरण स्पर्श करना सिखाते दिखीं मैनेजर; सुहाना के दुपट्टे से पोंछा पसीना

    • By dp
    • September 22, 2026
    • 5 views
    शाहरुख खान, गौरी और सुहाना के साथ लालबागचा राजा पहुंचे:एक्टर को गणपति के चरण स्पर्श करना सिखाते दिखीं मैनेजर; सुहाना के दुपट्टे से पोंछा पसीना