अश्लील कंटेंट पर सपना चौधरी के सपोर्ट में उतरे पति:बोले- खुंदक निकालने वाला जलील आदमी; हमारे बीच प्यार है या विवाद ये निजी मामला

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • Rohtak News: Veer Sahu Statement On Sapna Choudhary Controversy | Khap

अश्लील कंटेंट पर सपना चौधरी के सपोर्ट में उतरे पति:बोले- खुंदक निकालने वाला जलील आदमी; हमारे बीच प्यार है या विवाद ये निजी मामलारोहतक5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

रोहतक में सपना चौधरी को लेकर अपनी बात कहते हुए वीर साहू। इनसेट में वीर साहू (दाएं) और धर्मेंद्र हुड्डा (बाएं) । - Dainik Bhaskarरोहतक में सपना चौधरी को लेकर अपनी बात कहते हुए वीर साहू। इनसेट में वीर साहू (दाएं) और धर्मेंद्र हुड्डा (बाएं) ।

जाट आंदोलन दंगों के भगोड़े धर्मेंद्र हुड्डा की वीडियो के बाद अश्लील कंटेंट विवाद में घिरीं हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी के समर्थन में उनके पति वीर साहू सामने आए हैं। रोहतक के महम चौबीसी में हुई खाप पंचायत के बाद वीर साहू ने कहा, “महम चौबीसी के चबूतरे की अपनी मर्यादा है। यहां आकर अगर कोई निजी खुंदक निकालता है, तो उससे ज्यादा जलील आदमी कोई नहीं हो सकता। खाप के मंच का इस्तेमाल किसी को भी अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए नहीं करना चाहिए।”

वीर साहू ने कहा कि धर्मेंद्र हुड्डा का सोशल मीडिया पर अपनी बात रखने का एक अलग तरीका रहा है, लेकिन उन्हें अपनी भाषा की मर्यादा बनाए रखनी चाहिए। विरोध करना हर किसी का अधिकार है, लेकिन उसका भी एक तरीका होता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी धर्मेंद्र हुड्डा से कोई निजी बातचीत या संपर्क नहीं है।

धर्मेंद्र हुड्डा ने वीडियो जारी कर सपना चौधरी पर हरियाणा की लड़कियों को बिगाड़ने का आरोप लगाया था। हुड्डा ने कहा था कि हरियाणा में डांस और सोशल मीडिया के जरिए जो अश्लीलता और फूहड़ता फैल रही है, उसके लिए कुछ एक्ट्रेस और डांसर जिम्मेदार हैं। इसके बाद इस मुद्दे पर चर्चा के लिए खापों ने महापंचायत बुलाई थी।

रोहतक में पत्नी सपना चौधरी के बचाव में बयान देते वीर साहू। उन्होंने कहा कि सपना के साथ मेरा जो भी विवाद है वो निजी है।रोहतक में पत्नी सपना चौधरी के बचाव में बयान देते वीर साहू। उन्होंने कहा कि सपना के साथ मेरा जो भी विवाद है वो निजी है।

पढ़िए, सपना चौधरी विवाद और खाप पंचायत पर क्या बोले वीर साहू…

  • ‘विवाद तो महादेव-पार्वती के बीच भी होता था’: सपना चौधरी से जुड़े विवाद पर वीर साहू ने कहा, “हमारे बीच प्यार हो, विवाद हो या कोई और बात, वह हमारा निजी मामला है। महादेव और पार्वती के बीच भी विवाद होता था। अब हमारे बीच कोई विवाद है या नहीं, यह भी हमारे बीच की बात है। जिसका जितने समय तक साथ लिखा होता है, वह उतने समय तक साथ रहता है।”
  • ‘खापों की आड़ में कुछ लोग अपना कांटा निकालने आते हैं’: वीर साहू ने कहा कि कुछ लोग खापों की आड़ लेकर अपने निजी स्वार्थ और पुरानी खुंदक निकालने की कोशिश करते हैं। मैं खापों के बीच इसलिए आया हूं, क्योंकि खापों ने हमेशा मेरा साथ दिया है। जब मेरा छोटा बेटा हुआ था, तब खाप मेरे साथ खड़ी थी और आज मैं खाप के साथ खड़ा हूं।
  • ‘युवाओं की राय भी सुनी जानी चाहिए’: खाप पंचायत के दौरान वीर साहू युवाओं की ओर से बोलने के लिए खड़े हुए। उन्होंने कहा कि पंचायत का उद्देश्य युवाओं को सही दिशा देना है, लेकिन उन्हें अपनी बात रखने का मौका ही नहीं दिया जा रहा। युवाओं के सुझाव भी सुने जाने चाहिए। इसी वजह से कुछ युवा नाराज होकर पंचायत छोड़कर चले गए। आखिर में उन्होंने कहा, “हर कोई राम बनने की लड़ाई लड़ रहा है, कोई लक्ष्मण भी बनकर देखे।”

हरियाणवी डांसर-एक्ट्रेस सपना चौधरी को लेकर जाट आरक्षण हिंसा मामलों में फरार चल रहे धर्मेंद्र हुड्डा ने वीडियो जारी कर विवादित टिप्पणी की थी।हरियाणवी डांसर-एक्ट्रेस सपना चौधरी को लेकर जाट आरक्षण हिंसा मामलों में फरार चल रहे धर्मेंद्र हुड्डा ने वीडियो जारी कर विवादित टिप्पणी की थी।

अब जानिए धर्मेंद्र ने सपना चौधरी पर क्या टिप्पणी की थी…

  • सपना चौधरी पर अभद्र टिप्पणी से वीडियो की शुरुआतः धर्मेंद्र हुड्डा ने वीडियो की शुरुआत में कहा कि यह वीडियो सपना चौधरी के लिए बनाया गया है। इसके बाद सपना चौधरी के लिए लगातार आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। वीडियो के थंबनेल में भी उनके लिए अपमानजनक शब्द लिखे।
  • हरियाणा में ‘गंदगी फैलाने’ का लगाया आरोपः वीडियो में धर्मेंद्र हुड्डा ने दावा किया कि सपना चौधरी ने डांस के नाम पर हरियाणा और पूरे नॉर्थ इंडिया में गंदगी फैलाई। सपना के कारण हरियाणा की लड़कियां स्टेज, छतों और गलियों में डांस करने लगी हैं और यह स्थिति उनकी वजह से बनी है।
  • ‘मर्द कुछ नहीं होते’ बयान पर निशानाः सपना चौधरी के “मर्द कुछ नहीं होते” वाले बयान का जिक्र करते हुए धर्मेंद्र हुड्डा ने कहा- जिन लोगों ने उन्हें स्टार बनाया, उन्हीं मर्दों पर वह टिप्पणी कर रही हैं। उन्होंने दावा किया कि गांव के काका-ताऊ जैसे दर्शकों ने ही सपना चौधरी को लोकप्रिय बनाया। मर्द ही तेरे पर ₹100-100 घालते (देते) थे।
  • ₹20 करोड़ के फ्रॉड केस का जिक्रः धर्मेंद्र हुड्डा ने दावा किया- सपना चौधरी ने दो बच्चों के बाद वीर साहू पर केस किया और अपनी सुरक्षा को लेकर शिकायत भी की थी। सपना चौधरी पर 15 से 20 करोड़ रुपए के फ्रॉड के मामले हैं और यदि मेरे गलत हैं तो मेरे पर मानहानि का केस कर देना चाहे।

सपना ने पोस्ट कर किया था पलटवार

सपना चौधरी ने अपने विदेशी दौरे के दौरान शेयर की एक तस्वीर के कैप्शन में लिखा- सपना चौधरी ने अपने विदेशी दौरे के दौरान शेयर की एक तस्वीर के कैप्शन में लिखा- “सुंदरता सिर्फ ध्यान खींचती है, मगर इंसान का अच्छा चरित्र दिल जीत लेता है।” उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन यूजर्स ने इस पोस्ट पर धर्मेंद्र हुड्डा से जुड़े कमेंट किए।

अब जानिए…वीर साहू और सपना चौधरी की कन्ट्रोवर्सी

सपना ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

विवाद तब सार्वजनिक हुआ, जब सपना चौधरी ने दिल्ली की द्वारका महिला कोर्ट में घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत याचिका दायर की। उन्होंने आरोप लगाया कि वैवाहिक जीवन के दौरान उनके साथ कई बार मारपीट और दुर्व्यवहार किया गया। सपना का कहना है कि हालात इतने बिगड़ गए थे कि उन्हें अपना ससुराल छोड़ना पड़ा।

फिल्म ‘मोमाकू’ के प्रीमियर से पहले बढ़ी चिंता

सपना की ओर से एडवोकेट प्रीति सिंह ने कोर्ट में दलील दी कि उनकी फिल्म ‘मोमाकू’ जल्द रिलीज होने वाली है और उसका प्रीमियर भी होने वाला है। ऐसे में सपना को सुरक्षा की जरूरत है। वीर साहू किसी सार्वजनिक कार्यक्रम या फिल्म के प्रीमियर में पहुंचकर हंगामा कर सकते हैं। इससे सपना की सुरक्षा और उनके काम पर असर पड़ सकता है।

मजिस्ट्रेट ने संपर्क न करने के आदेश दिए

न्यायिक मजिस्ट्रेट निधि सिंह ने आदेश दिया कि अगली सुनवाई तक वीर साहू किसी भी माध्यम से सपना चौधरी से संपर्क नहीं करेंगे। उन्हें सपना के घर, कार्यस्थल या उनके आसपास जाने से भी रोका गया है। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रतिवादी किसी भी प्रकार की घरेलू हिंसा या उत्पीड़न नहीं करेंगे। कोर्ट ने संबंधित प्रोटेक्शन ऑफिसर और स्थानीय थाना प्रभारी (SHO) को आदेश दिया है कि वे अदालत के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें।

——————–

यह भी पढ़ें :-

हरियाणवी सिंगर बोले-अश्लील डांस देखने वाले इसी पंचायत में बैठे:खाप प्रधान ने कहा-फोन खोलते ही गंद दिखता; लड़कियां किसी के साथ भी भाग रहीं

हरियाणा के महम चबूतरे पर हुई पंचायत हुक्के और अश्लील कंटेंट पर फोकस रही। पंचायत में कलाकारों और खाप प्रतिनिधियों ने अश्लीलता और सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएशन पर कई सुझाव दिए। पूरी खबर पढ़ें…

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • रोहतक में पीजी-होटल से 10 मोबाइल चोरी VIDEO: चोरों ने खड़े होकर पहले बात की, फिर कमरों में घुसे, वारदात को अंजाम देकर फरार

    चोरों ने खड़े होकर पहले बात की, फिर कमरों में घुसे, वारदात को अंजाम देकर फरार|रोहतक,Rohtak - Dainik Bhaskar0:33Play videoPlay videoरोहतक

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • हरियाणवी सिंगर बोले-अश्लील डांस देखने वाले इसी पंचायत में बैठे: खाप प्रधान ने कहा-फोन खोलते ही गंद दिखता; लड़कियां किसी के साथ भी भाग रहीं

    खाप प्रधान ने कहा-फोन खोलते ही गंद दिखता; लड़कियां किसी के साथ भी भाग रहीं|रोहतक,Rohtak - Dainik Bhaskar1:06Play videoPlay videoरोहतक

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • पंचायती भूमि को पट्टे पर लेने के नए नियम: रोहतक में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मिलेगी, शुरू कर सकेंगी अपना डेयरी व्यवसाय

    रोहतक में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मिलेगी, शुरू कर सकेंगी अपना डेयरी व्यवसाय|रोहतक,Rohtak - Dainik Bhaskarरोहतक

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • पुलिस ने नाइट डोमिनेशन में 136 गाड़ियों के चालान काटे: रोहतक में शराब पीने वालों की कराई उठक-बैठक; ASP बोले- हिस्ट्रीशीटर रडार पर

    1:03Play videoPlay videoरोहतक

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा

Hindi News Local Uttar pradesh Shahjahanpur Shahjahanpur PET Exam Schedule | Exam Centers Guidelines Update शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25,…

अमिताभ बच्चन ने यहीं देखी पहली फिल्म:लता मंगेशकर का पहला मंचीय प्रदर्शन; रॉयल ओपेरा हाउस के दोबारा खुलने के 10 साल पूरे

Hindi News Entertainment Bollywood Royal Opera House Mumbai Anniversary | Lata Mangeshkar Amitabh Bachchan अमिताभ बच्चन ने यहीं देखी पहली फिल्म:लता मंगेशकर का पहला मंचीय प्रदर्शन; रॉयल ओपेरा हाउस के…

You Missed

McFeely: New Mexico fans enchanted by big game against Bison

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 3 views
McFeely: New Mexico fans enchanted by big game against Bison

शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 3 views
शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा

Lightning at Mammoth projected lineups | NHL.com

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 4 views
Lightning at Mammoth projected lineups | NHL.com

अमिताभ बच्चन ने यहीं देखी पहली फिल्म:लता मंगेशकर का पहला मंचीय प्रदर्शन; रॉयल ओपेरा हाउस के दोबारा खुलने के 10 साल पूरे

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 4 views
अमिताभ बच्चन ने यहीं देखी पहली फिल्म:लता मंगेशकर का पहला मंचीय प्रदर्शन; रॉयल ओपेरा हाउस के दोबारा खुलने के 10 साल पूरे

How to watch Virginia Tech football at Clemson

  • By dp
  • October 24, 2026
  • 5 views
How to watch Virginia Tech football at Clemson

आजमगढ़ रोडवेज पर बस के लिए परेशान हो रहे अभ्यर्थी:कमरे पर सोने के लिए गए RM, अभ्यर्थी बोले कैसे पहुंचेंगे परीक्षा केंद्र, सता रहा है डर

  • By dp
  • October 24, 2026
  • 8 views
आजमगढ़ रोडवेज पर बस के लिए परेशान हो रहे अभ्यर्थी:कमरे पर सोने के लिए गए RM, अभ्यर्थी बोले कैसे पहुंचेंगे परीक्षा केंद्र, सता रहा है डर