नेहा कक्कड़@38, समोसे बेचते थे पिता:4 साल में जगराता गाया, 10X10 के कमरे में रहीं, वैन में सोईं, नशे में कंटेस्टेंट ने किया प्रपोज

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Neha Kakkar Birthday Interesting Facts; Struggle Story | Bhajan Jagrata Rohanpreet Singh

नेहा कक्कड़@38, समोसे बेचते थे पिता:4 साल में जगराता गाया, 10X10 के कमरे में रहीं, वैन में सोईं, नशे में कंटेस्टेंट ने किया प्रपोज14 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

6 जून 1988

नेहा कक्कड़ का जन्म ऋषिकेश के बेहद गरीब परिवार में हुआ। तीन भाई-बहनों में नेहा सबसे छोटी थीं। सोनू कक्कड़ (सिंगर) और टोनी कक्कड़ (सिंगर-कंपोजर) उनसे बड़े थे। पिता के पास गुजारे के लिए कोई पक्की नौकरी नहीं थी। वो पत्नी निती कक्कड़ और 3 बच्चों के साथ ऋषिकेश के एक 10 बाय 10 के किराए के कमरे में रहते थे। गरीबी का वो आलम था कि घर में किचन तक नहीं था। मां उसी कमरे में एक टेबल रखकर उस पर खाना पकातीं। उसी कमरे में सब उठते-बैठते, सोते, खेलते।

नेहा कक्कड़ के ऋषिकेश स्थित घर की तस्वीर।नेहा कक्कड़ के ऋषिकेश स्थित घर की तस्वीर।

नेहा महज 4 साल की थीं, जब पिता रोजी-रोटी की तलाश में दिल्ली शिफ्ट हो गए। वो एक छोटे से स्कूल के बाहर समोसे बेचने लगे। बड़ी बहन सोनू उसी स्कूल में पढ़ती थीं। स्कूल में पिता के काम के चलते उनका जमकर मजाक बनाया जाता था, जिससे वो काफी रोती थीं।

परिवार का गुजारा मुश्किल होने लगा, तो पिता ने बड़ी बेटी सोनू कक्कड़ के साथ जगराते में गाना शुरू कर दिया। पिता को लिखने का शौक था, तो वो खुद जगराते के लिए गाने लिखा करते थे।

समय के साथ भाई टोनी और फिर 4 साल की उम्र में नेहा ने भी पिता की आर्थिक मदद करने के लिए जगराते में गाना शुरू कर दिया।

पूरा परिवार रिक्शे से जगराता करने जाता था। हर जगराते के उन्हें 500 रुपए तक मिलने लगे और घर के हालात भी बेहतर हो गए। समय के साथ पिता ने ट्रेवलिंग के लिए एक वैन ले ली। जब भी कभी रातभर जगराता होता, तो पिता वैन के पीछे वाली सीट खोलकर वहीं बच्चों के लिए गद्दे बिछा देते थे, जिससे बच्चों को आराम मिल सके।

कभी चंद रुपयों के लिए अपना बचपन खोने वालीं नेहा कक्कड़ 38 साल की हो चुकी हैं और सिंगिंग स्टार हैं। नेहा के बर्थडे के खास मौके पर एक नजर उनकी जिंदगी की प्रेरणादायक कहानी पर-

देखिए बचपन में जगराते से नेहा कक्कड़ की चुनिंदा तस्वीरें-

इंडियन आइडल के एक एपिसोड में बचपन के दिनों को याद कर नेहा ने कहा था-

QuoteImage

मैंने 4 साल की उम्र में गाना शुरू किया। उस समय कोई टाइम लिमिट नहीं होती थी। जगराते कभी-कभी रात से शुरू होकर सुबह तक चलते थे और हम लगातार गाते थे। लोग हमारी तारीफ तक नहीं करते थे, कई बार तो ऐसा भी हुआ, जब हम रातभर गाने के चलते स्कूल नहीं जा सके।

QuoteImage

झगड़े में भाई की जांघ में मारा पैन

नेहा कक्कड़, भले ही पढ़ाई से दूर रहीं, लेकिन शरारत में अव्वल थीं। सोनू उनसे बड़ी थीं, लेकिन टोनी से उम्र का फासला कम होने पर दोनों खूब झगड़ते थे। कपिल शर्मा शो में आए कक्कड़ भाई-बहनों ने बताया कि एक बहस के बाद नेहा ने भाई टोनी की जांघों पर पैन से ऐसा हमला किया कि आधा पैन उनकी जांघ में घुस गया था।

बड़े भाई टोनी के साथ नेहा कक्कड़ की तस्वीर।बड़े भाई टोनी के साथ नेहा कक्कड़ की तस्वीर।

5 साल की उम्र में बड़ों को टक्कर देकर जीता म्यूजिक कॉम्पिटिशन

नेहा कक्कड़ ने महज 5 साल की उम्र में ऋषिकेश में होने वाले एक म्यूजिकल कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया। उस कॉम्पिटिशन में कोई एज लिमिट नहीं थी, तो 5 साल की नेहा को 16-17 और उससे भी बड़े लोगों के साथ कंपीट करना पड़ा। नन्ही सी नेहा ने तब नई-नई आई फिल्म फूल और कांटे का गाना मैंने प्यार तुम्ही से किया है गाया था। नेहा ने अपनी मधुर आवाज से बड़ों को न सिर्फ कड़ी टक्कर दी, बल्कि वो कॉम्पिटिशन भी जीता। आगे वो शादियों और इवेंट में भी गाने लगीं।

एक बार नेहा-सोनू को एक बड़े जागरण में गाने का मौका मिला, जिसमें उनसे ठीक पहले आशा भोसले ने परफॉर्मेंस दी थी।

रिश्तेदार-पड़ोसियों ने बच्चों से गाना गंवाने पर दिए ताने

समय के साथ नेहा-सोनू को भजन संध्या और जगराता के काफी काम मिलने लगे। वो दिल्ली, ऋषिकेश के अलावा भी चंडीगढ़ समेत नॉर्थ के कई शहरों में परफॉर्म करने जाती थीं, जिससे उनकी पढ़ाई ठीक तरह नहीं हो पाती थी। बच्चों की कमाई से ही एक समय घर चलने लगा, जिसके चलते आस-पड़ोस के लोग और रिश्तेदार उनके पेरेंट्स को काफी ताने देते थे।

सोनू कक्कड़ को रियलिटी शो के बाद मिला था ‘बाबू जी जरा धीरे चलो’ गाना

दिल्ली में गायिकी में मजबूत पकड़ बनाने के बाद बड़ी बहन सोनू कक्कड़ ने 2003 में मुंबई के सिंगिंग रियलिटी शो पॉपस्टार जीता। उस शो के जज संदीप चौटा को सोनू की आवाज इतनी पसंद आई कि उन्होंने शो खत्म होते ही उन्हें ऑफिस बुलाकर, फिल्म ‘दम’ का गाना ‘बाबू जी जरा धीरे चलो…,’ ऑफर कर दिया। कम समय में ही सोनू ने म्यूजिक इंडस्ट्री में मजबूत पकड़ बनाते हुए कई हिट गाने दिए।

16 साल की उम्र में भाई के साथ पहुंचीं मुंबई

सोनू की बढ़ती पॉपुलैरिटी के बीच ही नेहा कक्कड़ 16 साल की उम्र में भाई टोनी के साथ म्यूजिक में करियर बनाने के लिए मुंबई आ गईं। टोनी कक्कड़ को कंपोजिशन का शौक था, तो वो कंपोजर संदीप चौटा के साथ बतौर लिरिसिस्ट (गीतकार) का काम सीखने लगे, वहीं नेहा कई सिंगिंग रियलिटी शोज में ऑडिशन दिया करती थीं। तब वो 11वीं क्लास में थीं। एक साल के लंबे संघर्ष के बाद उनका इंडियन आइडल सीजन 2 में सिलेक्शन हुआ।

इंडियन आइडल के ऑडिशन में नेहा कक्कड़।इंडियन आइडल के ऑडिशन में नेहा कक्कड़।

ऑडिशन में जज रहे सोनू निगम ने नेहा से कहा कि उनकी आवाज फंसी-फंसी लग रही है। हालांकि थोड़ी देर उन्हें परेशान करने के बाद वो गोल्डन वर्ल्ड कहे गए, ‘आप मुंबई आ रही हैं।’

इंडियन आइडल-2 करते हुए नेहा कक्कड़ महज 16 साल की थीं।इंडियन आइडल-2 करते हुए नेहा कक्कड़ महज 16 साल की थीं।

शो में नेहा ने कहा था कि वो इंडियन आइडन-1 के विनर अभिजीत सावंत जितनी फेमस होना चाहती हैं। नेहा की जर्नी शानदार रही, लेकिन वो 10वें नंबर पर शो से बाहर हो गईं। हालांकि अब नेहा कक्कड़ हुनर और मेहनत की बदौलत खुद इंडियन आइडन की पसंदीदा जजेस में से एक हैं।

नेहा कक्कड़ इंडियन आइडल के 5 सीजन जज कर चुकी हैं।नेहा कक्कड़ इंडियन आइडल के 5 सीजन जज कर चुकी हैं।

इंडियन आइडल 2 के विजेता संदीप आचार्य रहे, जिनका 2013 में महज 29 साल की उम्र में पीलिया से निधन हो गया।

इंडियन आइडन हारने के बावजूद नेहा ने हार नहीं मानी और खुद अपनी म्यूजिल एल्बम ‘नेहाः द रॉकस्टार’ रिलीज किया। ये एल्बम हिट रहा और आगे नेहा ने रोमियो जूलिएट म्यूजिक एल्बम बनाया, जिसे उनके भाई टोनी कक्कड़ ने कंपोज किया।

एल्बम हिट होने के बाद नेहा को ‘मीराबाई नॉट आउट’ (2008) का गाना ‘हाय रामा’ मिला, जिसे उन्होंने सुखविंदर के साथ गाया।

ए.आर.रहमान के गाने में हुईं फीचर, टीवी शो के गाने से मिली पहचान

नेहा कक्कड़ ने सिंगिंग के अलाव एक्टिंग में भी हाथ आजमाया। वो फिल्म ब्लू के टाइटल सॉन्ग के कोरस में दिखीं। इसके अलावा वो फिल्म इसी लाइफ में (2010) में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने कॉमेडी सर्कस के तानसेन में कपिल शर्मा और अली असगर के साथ काम किया। वो कई कन्नड़ और तेलुगु गानों में भी नजर आई हैं।

2009 में नेहा कक्कड़ ने टीवी शो ‘ना आना इस देश लाडो’ के टाइटल सॉन्ग को आवाज दी, जिससे उन्हें काफी पहचान मिली थी।

नेहा कक्कड़ ने कन्नड़ फिल्म ‘थमास्सू’ के गाने ‘नोडू बारे’ को आवाज दी, जिसके लिए उन्हें साउथ फिल्मफेयर अवॉर्ड में बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का नॉमिनेशन मिला था।

दीपिका की फिल्म से नेहा को मिला बड़ा सिंगिंग ब्रेक

नेहा कक्कड़ को 2012 की फिल्म कॉकटेल के गाने सेकेंड हैंड जवानी से बड़ा ब्रेक मिला। गाना हिट रहा और नेहा कक्कड़ ने इंडस्ट्री में पहचान बना ली और एक-एक कर कई हिट गाने दिए।

कई विवादों के नाम रहा नेहा का सिंगिंग करियर-

प्राग गाने पर अश्लीलता के आरोप-

साल 2013 में नेहा कक्कड़ ने फिल्म प्राग के गाने बोतल खोल को आवाज दी। अश्लील और डबल मीनिंग लिरिक्स के चलते सेंसर बोर्ड ने इस पर आपत्ति जताई थी। ये गाना काफी विवादों में रहा था।

मेलबर्न कॉन्सर्ट विवाद (2025)- ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में एक कॉन्सर्ट में नेहा कथित रूप से 2 घंटे की देरी से पहुंचीं। दर्शकों ने नाराजगी जताई और सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना हुई। नेहा और उनके भाई टोनी कक्कड़ ने आयोजन की खराब व्यवस्थाओं को जिम्मेदार बताया, जबकि आयोजकों ने उल्टा नेहा की टीम पर गैर-पेशेवर व्यवहार के आरोप लगाए और मुआवजे की मांग की।

‘कैंडी शॉप/लॉलीपॉप’ गाने पर अश्लीलता का आरोप- नेहा और टोनी कक्कड़ के गाने “कैंडी शॉप” (लॉलीपॉप) के बोल और एक डांस स्टेप को लेकर सोशल मीडिया पर बड़ा विवाद हुआ। कई लोगों ने नेहा द्वारा किए गए डांस स्टेप्स को अश्लील बताया और भारतीय संस्कृति के खिलाफ माना।

स्टेज परफॉर्मेंस में खुद पर पानी डालने का वीडियो-

एक लाइव शो के दौरान नेहा का अपने ऊपर पानी डालकर परफॉर्म करने वाला वीडियो वायरल हुआ। इस पर सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंट गया, कुछ लोगों ने इसे मनोरंजन माना, जबकि अन्य ने इसे अनावश्यक और भड़काऊ बताया।

रियलिटी शो में भावुक होने पर ट्रोलिंग- नेहा सालों से सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडन की जज हैं। कई एपिसोड में नेहा भावुक होकर रोती दिखाई दीं। कुछ दर्शकों ने इसे वास्तविक भावना माना, जबकि कुछ ने इसे “ओवरड्रामेटिक” कहकर ट्रोल किया।

रीमिक्स गानों को लेकर आलोचना-

नेहा ने कई पुराने पॉपुलर गानों के रीमिक्स गाए हैं। जिनमें कांटा लगा, छम्मा छम्मा और टिप टिप बरसा पानी जैसे दर्जनों गाने शामिल हैं। रिमिक्स गानों पर नेहा की जमकर ट्रोलिंग होती है। 2022 में नेहा ने फाल्गुनी पाठक के गाने मैंने पायल है छनकाई गाया, जिस पर ऑरिजिनल सिंगर ने न सिर्फ इसकी जमकर आलोचना की, बल्कि इसे म्यूजिक के इतिहास के लिए हानिकारक कहा।

रिलेशनशिप, ब्रेकअप, डिप्रेशन और शादी-

नेशनल टेलीविजन में रिश्ता किया ऑफिशियल, फिर अचानक हुआ ब्रेकअप

नेहा कक्कड़ साल 2014 से एक्टर हिमांश कोहली के साथ रिलेशनशिप में थीं। दोनों की मुलाकात फिल्म यारियां की शूटिंग के दौरान हुई। हिमांश फिल्म के हीरो थे और नेहा ने फिल्म के गाने आज ब्लू है पानी-पानी को आवाज दी थी।

दोनों ने 2018 में रियलिटी शो इंडियन आइडल में नेशनल टेलीविजन पर रिश्ता ऑफिशियल किया और ये भी ऐलान किया कि वो जल्द ही शादी करेंगे। हालांकि 3 महीने बाद ही अचानक नेहा ने हिमांश से ब्रेकअप कर इसकी घोषणा सोशल मीडिया पर कर दी।

2018 में दोनों म्यूजिक वीडियो ओ हमसफर में साथ नजर आए।2018 में दोनों म्यूजिक वीडियो ओ हमसफर में साथ नजर आए।

ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन में रहीं नेहा कक्कड़

ब्रेकअप के कुछ समय बाद नेहा कक्कड़ कई मौकों पर गाने सुनकर इंडियन आइडल के सेट पर रोती दिखीं। जनवरी 2019 में नेहा कक्कड़ ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से डिप्रेशन की बात कबूली और कहा कि वो जिंदगी के सबसे मुश्किल समय से गुजर रही हैं और डिप्रेशन में हैं। उन्हें एंग्जाइटी की समस्या भी रही।

नशे में किया था शो के कंटेस्टेंट रोहनप्रीत ने शादी के लिए प्रपोज

नेहा कक्कड़ ने 2020 में रोहनप्रीत से शादी की थी। दरअसल, रोहनप्रीत, 2018 में सिंगिग रियलिटी शो राइजिंग स्टार के कंटेस्टेंट थे। वो शो के रनर-अप भी रहे। इसके बाद एक गाने की शूटिंग के समय रोहनप्रीत को नेहा पसंद आ गईं। उन्होंने नेहा की स्नैपचैट आइडी मांगी और दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। एक दिन रोहनप्रीत ने हिम्मत कर उन्हें प्रपोज कर दिया, लेकिन नेहा ने ये कहते हुए साफ इनकार कर दिया कि वो किसी रिलेशनशिप में नहीं आना चाहतीं, उनका फोकस शादी की तरफ है। रोहन महज 25 साल के थे और वो शादी के लिए तैयार नहीं थे। आखिरकार, बात नहीं बनी।

रोहनप्रीत से उनकी बातचीत बंद हो गई। फिर कुछ महीनों बाद एक दिन रोहनप्रीत ने नशे में नेहा को कॉल कर कहा कि वो उनके बिना नहीं रह सके। उन्हें जल्द ही शादी कर लेनी चाहिए। नेहा को लगा कि वो नशे में कुछ भी कह रहे हैं, अगले दिन भूल जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रोहन उनसे मिलने आए और फिर शादी का प्रस्ताव दिया।

शादी को समझा गया पब्लिसिटी स्टंट

नेहा की शादी की खबरों के बीच उनके गाने नेहू द व्याह अनाउंस हुआ। तब हर किसी का मानना था कि शादी की खबरें महज पब्लिसिटी स्टंट हैं। हालांकि सॉन्ग रिलीज के दिन ही नेहा कक्कड़ ने शादी कर ली।

देखिए शादी की चुनिंदा तस्वीरें-

गाने से उड़ी प्रेग्नेंसी की अफवाहें

जैसे शादी से पहले नेहा ने गाना अनाउंस किया, ठीक वैसे ही शादी के चंद महीने बाद नेहा ने एक और गाना अनाउंस किया, जिसमें वो बेबी बंप के साथ नजर आई। हर किसी को लगा कि वो प्रेग्नेंट हैं, जिसके लिए एक और गाना बना है, हालांकि बाद में सिंगर ने साफ किया, ये गेटअप महज गाने के लिए है।

बहन ने तोड़ा रिश्ता, जमकर हुआ विवाद

अप्रैल 2025 में सोनू कक्कड़ ने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट शेयर कर नेहा और टोनी से रिश्ता खत्म करने की घोषणा कर दी। इसके बाद से ही सोनू परिवार के सभी इवेंट से नदारद दिखीं।

तलाक की खबरों से चर्चा में रहीं

2026 की शुरुआत में नेहा कक्कड़ ने भी पोस्ट शेयर कर कहा कि वो सभी रिश्तों से ब्रेक ले रही हैं। इसके बाद से ही उनके तलाक की खबरें सुर्खियों में आ गईं। चर्चा इतनी बढ़ी कि नेहा ने खुद इस पर सफाई देते हुए अपील की कि उनके बयान में पति और परिवार को न घसीटा जाए।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • वरुण धवन ने पैर छूकर गोविंदा का लिया आशीर्वाद: गले भी लगे, डेविड धवन को भी संभालते दिखे; देखें वीडियो

    गले भी लगे, डेविड धवन को भी संभालते दिखे; देखें वीडियो|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:48Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • मूवी रिव्यू – ‘है जवानी तो इश्क होना है’: वरुण धवन की कॉमिक टाइमिंग संभालती फिल्म, कमजोर कहानी और लंबाई बनी बड़ी चुनौती

    वरुण धवन की कॉमिक टाइमिंग संभालती फिल्म, कमजोर कहानी और लंबाई बनी बड़ी चुनौती|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar1:45Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • मूवी रिव्यू – ‘बंदर’: बॉबी देओल की दमदार परफॉर्मेंस, लेकिन कमजोर स्क्रीनप्ले और अनबैलेंस्ड नजरिया फिल्म को पीछे खींचता है

    बॉबी देओल की दमदार परफॉर्मेंस, लेकिन कमजोर स्क्रीनप्ले और अनबैलेंस्ड नजरिया फिल्म को पीछे खींचता है|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar1:14Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी

Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Aradhana Mishra Mona Prayagraj Visit | Congress Social Justice Meeting आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली…

शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा

Hindi News Local Uttar pradesh Shahjahanpur Shahjahanpur PET Exam Schedule | Exam Centers Guidelines Update शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25,…

You Missed

La viral frase de Neymar: “Cuando me retire, voy a pasar un año sin hacer un carajo, rascándome las pelotas”

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 4 views
La viral frase de Neymar: “Cuando me retire, voy a pasar un año sin hacer un carajo, rascándome las pelotas”

आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 3 views
आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी

McFeely: New Mexico fans enchanted by big game against Bison

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 5 views
McFeely: New Mexico fans enchanted by big game against Bison

शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 5 views
शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा

Lightning at Mammoth projected lineups | NHL.com

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 6 views
Lightning at Mammoth projected lineups | NHL.com

अमिताभ बच्चन ने यहीं देखी पहली फिल्म:लता मंगेशकर का पहला मंचीय प्रदर्शन; रॉयल ओपेरा हाउस के दोबारा खुलने के 10 साल पूरे

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 6 views
अमिताभ बच्चन ने यहीं देखी पहली फिल्म:लता मंगेशकर का पहला मंचीय प्रदर्शन; रॉयल ओपेरा हाउस के दोबारा खुलने के 10 साल पूरे