बिश्नोई महासभा अध्यक्ष बोले- लॉरेंस हमारा बच्चा:कहा- सलमान खान डरे हुए, मुकाम धाम आकर माफी मांगें, सुरक्षा भी हम करेंगे

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • Salman Khan Bishnoi Samaj Statement | Mukam Dham Mafi Security Warning

बिश्नोई महासभा अध्यक्ष बोले- लॉरेंस हमारा बच्चा:कहा- सलमान खान डरे हुए, मुकाम धाम आकर माफी मांगें, सुरक्षा भी हम करेंगेहिसार2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बुड़िया लॉरेंस के समर्थन के लिए मोबाइल की फ्लैश लाइट जलवाते हुए।
 - Dainik Bhaskarअखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बुड़िया लॉरेंस के समर्थन के लिए मोबाइल की फ्लैश लाइट जलवाते हुए।

अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बुड़िया ने कहा कि लॉरेंस अपना बच्चा है। उसके मुंह से निकल गया कि एक्टर सलमान खान बीकानेर स्थित बिश्नोई समाज के पवित्र धाम मुकाम आकर माफी मांगते हैं, तो समाज उन्हें माफ कर देगा।

.

उन्होंने सलमान खान को लेकर कहा कि वह डरे हुए हैं और उन्हें लगता है कि कोई आकर मार देगा। सलमान शांति चाहते हैं तो मुकाम आकर माफी मांगें, समाज उनकी सुरक्षा भी करेगा।

25 अक्टूबर को राजस्थान के जोधपुर जिले के जाजीवाल धोरा में हुए खीर महोत्सव में मंच से बुड़िया ने यह बयान दिया था। अब सोशल मीडिया पर उनका वीडियो सामने आया है।

लॉरेंस इस समय साबरमती जेल में बंद है।लॉरेंस इस समय साबरमती जेल में बंद है।

मोबाइल की फ्लैश जलवाकर समर्थन मांगा

देवेंद्र बुड़िया ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से अपने मोबाइल फोन की फ्लैश लाइट चालू करने को कहा। उन्होंने लोगों से कहा कि अपने भाई लॉरेंस के लिए यह कहें कि सलमान को यहां मुकाम में आकर माफी मांगनी पड़ेगी और समाज उन्हें माफ कर देगा। इसके बाद उनकी सुरक्षा भी समाज ही करेगा। जीव रक्षा करेगा तो हमेशा के लिए उसका डर मिट जाएगा।

लॉरेंस को बताया था अपना हीरो

छह दिन पहले भी बुड़िया ने लॉरेंस का समर्थन करते हुए कहा था कि उसके खिलाफ अभी तक कोई अपराध सिद्ध नहीं हुआ है, इसलिए वह उनके लिए हीरो है। अभी भी समय है और सलमान खान माफी मांग सकते हैं। ऐसा करने पर समाज की धार्मिक मान्यताओं (जीव रक्षा) के तहत उन्हें माफ करने पर विचार किया जा सकता है। फायरिंग जैसी हिंसा गलत है और दोनों पक्षों से गलतियां हुई हैं। सलमान खान घमंड छोड़ देते तो विवाद टल सकता था।

बिश्नोई युवाओं के साथ भेदभाव का मुद्दा उठाया

कुछ दिन पहले देवेंद्र बुड़िया ने कनाडा में हरियाणा के रहने वाले बिश्नोई समाज के युवाओं के साथ हो रहे भेदभाव का मुद्दा उठाया था। उन्होंने कनाडा दूतावास को पत्र लिखकर बिश्नोई समाज को टारगेट नहीं करने की मांग की थी।

बूड़िया की हरियाणा के पूर्व CM के बेटे से ठन चुकी

देवेंद्र बुड़िया हरियाणा में तब सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने पूर्व सीएम चौधरी भजनलाल के बेटे कुलदीप बिश्नोई के साथ विवाद हो गया था। बुड़िया ने कुलदीप बिश्नोई पर महासभा से जबरन इस्तीफा देने के लिए दवाब बनाने और धमकाने के आरोप लगाए थे।

दोनों के बीच मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ महासभा में बड़े फैसले लिए। देवेंद्र बुड़िया ने कुलदीप बिश्नोई से बिश्नोई रत्न वापस ले लिया और बदले में कुलदीप ने देवेंद्र बिश्नोई को महासभा के प्रधान पद से हटवाकर अन्य व्यक्ति को प्रधान बना दिया। हालांकि दोनों के बीच यह लड़ाई अब भी कानूनी रूप से जारी है और बूड़िया अभी भी अध्यक्ष पद पर बने हुए हैं।

————————–

ये खबर भी पढ़ें…

बिश्नोई महासभा ने कहा-सलमान खान माफी मांगें, लॉरेंस हमारा हीरो:समाज माफी देने को तैयार, बॉलीवुड एक्टर घमंड छोड़ते तो विवाद टल सकता था

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बीच हिसार में अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा ने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान से बिश्नोई समाज से माफी मांगने को कहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बुढ़िया ने कहा कि सलमान बीकानेर स्थित बिश्नोई समाज के पवित्र स्थल ‘मुकाम’ जाकर माफी मांगें। (पूरी खबर पढ़ें)

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

शाहरुख की फिल्म ‘किंग’ का नया पोस्टर रिलीज:होंठों पर गुलाब, आंखों में गुस्सा दिखा, एक्टर ने लिखा- कातिल नहीं, आशिक हूं

Hindi News Entertainment Bollywood Shah Rukh Khan King Movie Poster Release | King Film First Look & Update शाहरुख की फिल्म ‘किंग’ का नया पोस्टर रिलीज:होंठों पर गुलाब, आंखों में…

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस:इमरान हाशमी के घर की रेकी करने पहुंचे थे शूटर, स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद भी नहीं ढूंढ पाए घर

Hindi News Entertainment Bollywood Mumbai Firing Case | Shooters Conducted Recon At Imran Hashmi Home टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस:इमरान हाशमी के घर की रेकी करने पहुंचे थे शूटर, स्थानीय लोगों…

You Missed

EXCLUSIVE: Sadie Sink, Maya Hawke Interact With Cartoons in Prada’s Fantasy Campaign

  • By dp
  • October 27, 2026
  • 3 views
EXCLUSIVE: Sadie Sink, Maya Hawke Interact With Cartoons in Prada’s Fantasy Campaign

बिश्नोई महासभा अध्यक्ष बोले- लॉरेंस हमारा बच्चा:कहा- सलमान खान डरे हुए, मुकाम धाम आकर माफी मांगें, सुरक्षा भी हम करेंगे

  • By dp
  • October 27, 2026
  • 2 views
बिश्नोई महासभा अध्यक्ष बोले- लॉरेंस हमारा बच्चा:कहा- सलमान खान डरे हुए, मुकाम धाम आकर माफी मांगें, सुरक्षा भी हम करेंगे

In ‘A Few Good Men,’ Bradley Whitford and Aaron Sorkin reunite in a post-’West Wing’ world | CNN

  • By dp
  • October 27, 2026
  • 5 views
In ‘A Few Good Men,’ Bradley Whitford and Aaron Sorkin reunite in a post-’West Wing’ world | CNN

शाहरुख की फिल्म ‘किंग’ का नया पोस्टर रिलीज:होंठों पर गुलाब, आंखों में गुस्सा दिखा, एक्टर ने लिखा- कातिल नहीं, आशिक हूं

  • By dp
  • October 27, 2026
  • 5 views
शाहरुख की फिल्म ‘किंग’ का नया पोस्टर रिलीज:होंठों पर गुलाब, आंखों में गुस्सा दिखा, एक्टर ने लिखा- कातिल नहीं, आशिक हूं

Why Draymond Green believes there’s no chance Lakers’ Luka Dončić wins MVP in 2026-2027 NBA season

  • By dp
  • October 27, 2026
  • 6 views