सीना पकड़कर जमीन पर लेट गए सलमान:तबीयत पर उठे सवाल तो खुद बताई सच्चाई, बोले- काजी तौकीर को समझाने के लिए किया था एक्ट

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Salman Khan Clarifies Health Rumors After Bigg Boss Promo Video | Statement

सीना पकड़कर जमीन पर लेट गए सलमान:तबीयत पर उठे सवाल तो खुद बताई सच्चाई, बोले- काजी तौकीर को समझाने के लिए किया था एक्ट2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

सलमान ने शो में कंटेस्टेंट काजी तौकीर को सबक सिखाने के लिए अचानक सीने में तेज दर्द होने, डॉक्टर को बुलाने और जमीन पर लेटने का नाटक किया। - Dainik Bhaskarसलमान ने शो में कंटेस्टेंट काजी तौकीर को सबक सिखाने के लिए अचानक सीने में तेज दर्द होने, डॉक्टर को बुलाने और जमीन पर लेटने का नाटक किया।

टीवी शो ‘बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ का एक प्रोमो सामने आने के बाद सलमान खान की तबीयत को लेकर सवाल उठने लगे। प्रोमो में सलमान सीना पकड़कर दर्द में बैठे दिखाई दिए। इसे देखकर दर्शकों को लगा कि शायद उनकी तबीयत खराब हो गई।

हालांकि, देर रात सलमान ने सोशल मीडिया पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनकी तबीयत बिल्कुल ठीक है और प्रोमो को गलत तरीके से एडिट किया गया।

सलमान खान ने कहा, “भगवान की कृपा से मेरी सेहत बिल्कुल ठीक है। बिग बॉस के प्रोमो को जिस तरह एडिट किया गया, उसे उस तरह नहीं काटा जाना चाहिए था। इससे पूरे सीन का मकसद ही बदल गया और ऐसा लग रहा है कि मैं भी वही कर रहा हूं, जो काजी ने घर में किया था।”

उन्होंने आगे लिखा, “सीने में दर्द वाला एक्ट सिर्फ काजी को यह समझाने के लिए था कि उसने जो किया, वह गलत था। उसने अपनी सेहत को मनोरंजन के लिए इस्तेमाल किया, खासकर तब जब घर के 15 लोगों को पता नहीं था कि वह एक्टिंग कर रहा है और वे उसकी सेहत को लेकर परेशान हो रहे थे।

प्रोमो को जिस तरह एडिट किया गया, उसके लिए माफ कीजिए। शायद शो को प्रमोट करने का यही तरीका है। मैं उनकी तरफ से माफी मांगता हूं।”

दरअसल, शो में काजी ने एक टास्क के बाद अपनी तबीयत खराब होने का नाटक किया था। उसने दवाइयों की मांग की, जिससे घर के बाकी कंटेस्टेंट उसकी सेहत को लेकर परेशान हो गए। बाद में मेडिकल रूम में काजी ने डॉक्टर को बताया कि उसे वास्तव में कुछ नहीं हुआ था। उसने माना कि वह गेम के तहत ऐसा कर रहा था।

ट्रोलिंग और बॉडी-शेमिंग पर भी बोले सलमान

कल के ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में सलमान खान ने सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी बात की। उन्होंने बॉडी-शेमिंग और एज-शेमिंग को लेकर नाराजगी जताई। सलमान ने कहा कि सोशल मीडिया अब एक बड़ा प्रोफेशन बन चुका है। गेमिंग, कंटेंट क्रिएशन, वीडियो एडिटिंग और दूसरे कामों से लोग रोजगार और पहचान बना रहे हैं।

हालांकि, उन्होंने सोशल मीडिया के दूसरे पहलू यानी ट्रोलिंग पर सवाल उठाया। सलमान ने पूछा कि किसी दूसरे व्यक्ति को अपमानित करके पैसा कमाने की जरूरत क्यों पड़ती है।

उन्होंने कहा कि लोग किसी के शरीर, वजन, लुक्स, खानदान, मुस्कान और उम्र तक पर टिप्पणी करते हैं। यहां तक कि किसी महिला के मां बनने के बाद शरीर में हुए बदलावों को लेकर भी ट्रोलिंग होती है।

सलमान ने कहा कि किसी सेलिब्रिटी को ट्रोल करने वाला व्यक्ति यह नहीं जानता कि वह निजी जिंदगी में किन परिस्थितियों से गुजर रहा है। उन्होंने ट्रोलर्स से अपने परिवार के बारे में सोचने को भी कहा। पूरी खबर यहां पढ़ें….

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    ईमेल हैक कर शराब कारोबारी से एक करोड़ की ठगी:साइबर सेल ने होल्ड कराई रकम, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

    Hindi News Local Uttar pradesh Kanpur Tilak Nagar Liquor Trader Email Hack Fraud | Cyber Cell Blocks Money ईमेल हैक कर शराब कारोबारी से एक करोड़ की ठगी:साइबर सेल ने…

    4000 करोड़ की फिल्म ‘रामायण’ में जयपुर की ज्वेलरी:रणबीर-साई पल्लवी के लिए लकड़ी के आभूषण, जानिए- कैसे 18 महीने तैयार हुए 4500 गहने

    Hindi News Local Rajasthan Ramayan Movie Jaipur Jewelry | Ranbir Kapoor Sai Pallavi Ornaments राजस्थान एक्सप्लेनर4000 करोड़ की फिल्म ‘रामायण’ में जयपुर की ज्वेलरी:रणबीर-साई पल्लवी के लिए लकड़ी के आभूषण,…

    You Missed

    2026 Election Results Live Updates: Democrats’ Lead in Mississippi Senate Midterm Grows

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 5 views
    2026 Election Results Live Updates: Democrats’ Lead in Mississippi Senate Midterm Grows

    ईमेल हैक कर शराब कारोबारी से एक करोड़ की ठगी:साइबर सेल ने होल्ड कराई रकम, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 5 views
    ईमेल हैक कर शराब कारोबारी से एक करोड़ की ठगी:साइबर सेल ने होल्ड कराई रकम, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

    Preview: The Wizards play the Hawks on Friday

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 5 views
    Preview: The Wizards play the Hawks on Friday

    4000 करोड़ की फिल्म ‘रामायण’ में जयपुर की ज्वेलरी:रणबीर-साई पल्लवी के लिए लकड़ी के आभूषण, जानिए- कैसे 18 महीने तैयार हुए 4500 गहने

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 5 views
    4000 करोड़ की फिल्म ‘रामायण’ में जयपुर की ज्वेलरी:रणबीर-साई पल्लवी के लिए लकड़ी के आभूषण, जानिए- कैसे 18 महीने तैयार हुए 4500 गहने

    Why Jarrett Allen’s knee injury has the Cavs holding their breath

    • By dp
    • November 6, 2026
    • 5 views
    Why Jarrett Allen’s knee injury has the Cavs holding their breath

    कमल हासन@72, नाथूराम गोडसे को कहा पहला हिंदू आतंकवादी:कभी कहा- सनातन की बेड़ियां तोड़ने का हथियार शिक्षा, जानिए बड़े बयान और विवादों की कहानी

    • By dp
    • November 6, 2026
    • 6 views
    कमल हासन@72, नाथूराम गोडसे को कहा पहला हिंदू आतंकवादी:कभी कहा- सनातन की बेड़ियां तोड़ने का हथियार शिक्षा, जानिए बड़े बयान और विवादों की कहानी