कटरीना की ट्रोलिंग के बाद भड़के सलमान:बोले- मुझे भी कहा गया- बूढ़ा हो गया; बीच शो में उतारी टी-शर्ट, दिखाए एब्स

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Bigg Boss 20 | Salman Khan Slams Trolling Over Katrina Kaif & Body Shaming

कटरीना की ट्रोलिंग के बाद भड़के सलमान:बोले- मुझे भी कहा गया- बूढ़ा हो गया; बीच शो में उतारी टी-शर्ट, दिखाए एब्स3 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

सलमान ने उनकी फिटनेस को ट्रोल करने वाले को जवाब देते हुए जैकेट और टी-शर्ट उतारकर अपने एब्स दिखाए। - Dainik Bhaskarसलमान ने उनकी फिटनेस को ट्रोल करने वाले को जवाब देते हुए जैकेट और टी-शर्ट उतारकर अपने एब्स दिखाए।

टीवी शो ‘बिग बॉस 20’ के दूसरे ‘वीकेंड का वार’ में शनिवार को ट्रोलर्स पर जमकर भड़के। सलमान खान ने बॉडी-शेमिंग और एज-शेमिंग पर नाराजगी जताई।

उन्होंने कहा कि उन्हें भी ‘बूढ़ा हो गया’ कहा गया है। इसके बाद सलमान ने बीच शो में अपनी टी-शर्ट उतारकर एब्स दिखाए। बता दें कि सलमान की टिप्पणी हाल ही में कटरीना कैफ की हुई ट्रोलिंग के बाद आई।

दरअसल, सलमान ने शनिवार के एपिसोड में कंटेस्टेंट स्काउटओपी के सोशल मीडिया और गेमिंग कम्युनिटी से जुड़े बयान का जिक्र किया।

सलमान ने कहा कि सोशल मीडिया आज एक बड़ा प्रोफेशन बन चुका है। गेमिंग, कंटेंट क्रिएशन, वीडियो एडिटिंग और सोशल मीडिया के दूसरे कामों के जरिए बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार और पहचान मिल रही है, लेकिन इसी प्लेटफॉर्म का एक दूसरा पहलू ट्रोलिंग भी है।

सलमान ने सवाल उठाया कि आखिर किसी दूसरे व्यक्ति को अपमानित करके पैसा कमाने की जरूरत क्यों पड़ती है?सलमान ने सवाल उठाया कि आखिर किसी दूसरे व्यक्ति को अपमानित करके पैसा कमाने की जरूरत क्यों पड़ती है?

सलमान ने समझाया कि जब कोई व्यक्ति आगे बढ़ रहा होता है तो उसे नीचे खींचने की कोशिश अक्सर वही लोग करते हैं जो खुद पीछे रह गए हैं।

उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति को आप गाली दे रहे हैं, जिसके शरीर और वजन पर टिप्पणी कर रहे हैं, जिसके लुक्स का मजाक उड़ा रहे हैं, वही व्यक्ति कहीं न कहीं आपके कंटेंट और कमाई का हिस्सा बन रहा है।

‘उसके जिस्म, वजन और लुक्स पर गंदा लिख रहे हो’

सलमान ने ट्रोलिंग के कई रूप गिनाए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर लोग किसी के जिस्म, वजन, लुक्स, खानदान, मुस्कान, फ्लॉप होने या मां बनने तक पर टिप्पणी करने लगे हैं।

उन्होंने ऐसे कमेंट्स का जिक्र करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर किसी को ‘भद्दी लग रही है’, ‘मोटी हो गई है’ या ‘बूढ़ा हो गया है’ जैसी बातें कही जाती हैं।

‘जब अपनी शक्ल से ही परेशान हो तो दूसरे को क्यों देखते हो?’

सलमान ने ट्रोलर्स से सवाल किया कि अगर कोई व्यक्ति अपनी शक्ल या शरीर को लेकर इतना असहज है कि उसे अपनी पहचान से परेशानी होती है, तो वह किसी ऐसे व्यक्ति के शरीर और लुक्स पर टिप्पणी क्यों करता है, जिससे वह शायद कभी मिला भी नहीं है?

सलमान ने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी सेलिब्रिटी को ट्रोल करने वाला व्यक्ति यह नहीं जानता कि सामने वाला निजी तौर पर किन परिस्थितियों से गुजर रहा है।सलमान ने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी सेलिब्रिटी को ट्रोल करने वाला व्यक्ति यह नहीं जानता कि सामने वाला निजी तौर पर किन परिस्थितियों से गुजर रहा है।

सलमान ने ट्रोलिंग करने वालों के परिवारों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ट्रोल करने वालों के अपने घर में भी मां, पिता, बहन, पत्नी, गर्लफ्रेंड, बेटी या भाई हो सकते हैं। ऐसे में उन्हें सोचना चाहिए कि अगर इसी तरह की टिप्पणी उनके अपने परिवार के किसी सदस्य के बारे में की जाए तो उन्हें कैसा लगेगा।

‘मेरे ऊपर भी हुआ था- बूढ़ा हो गया’

इसके बाद सलमान ने अपनी उम्र और लुक्स को लेकर हुई ट्रोलिंग का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनके बारे में भी सोशल मीडिया पर लगातार लिखा जाता है कि वह बूढ़े हो गए हैं।

सलमान ने इस पर कहा कि ‘बूढ़ा हो गया, ऑफकोर्स 60 साल का हो गया हूं।’ उन्होंने इस बात को स्वीकार करते हुए कहा कि उम्र बढ़ना स्वाभाविक है।

इसके बाद सलमान ने मंच पर अपनी टोपी, जैकेट और टी-शर्ट भी उतार दी।

सलमान खान मंच पर जैकेट उतारते हुए।सलमान खान मंच पर जैकेट उतारते हुए।सलमान खान ने माइक भी उतार दिया।सलमान खान ने माइक भी उतार दिया।सलमान खान मंच पर टी-शर्ट उतारकर खड़े हुए, इस दौरान उनके एब्स दिखे।सलमान खान मंच पर टी-शर्ट उतारकर खड़े हुए, इस दौरान उनके एब्स दिखे।

महिलाओं की बॉडी पर कमेंट करने वालों को भी जवाब

सलमान ने महिलाओं के शरीर को लेकर होने वाली ऑनलाइन टिप्पणियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब कोई महिला मां बनती है तो प्रेग्नेंसी के दौरान वजन बढ़ना स्वाभाविक है।

उन्होंने सवाल किया कि किसी महिला के मां बनने के बाद उसके शरीर में आए बदलावों को लेकर लोग उसे क्यों ट्रोल करते हैं?

सलमान ने कहा कि जब वह महिला दोबारा काम पर लौटेगी तो वह अपनी फिटनेस पर भी ध्यान दे सकती है, लेकिन यह उसका निजी फैसला है कि वह अपने परिवार के साथ कितना समय बिताना चाहती है और अपने शरीर के साथ क्या करना चाहती है।

हालांकि, सलमान ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनकी इस टिप्पणी को प्रेग्नेंसी के बाद कटरीना कैफ की सोशल मीडिया पर बॉडी-शेमिंग से जोड़कर देखा गया।हालांकि, सलमान ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनकी इस टिप्पणी को प्रेग्नेंसी के बाद कटरीना कैफ की सोशल मीडिया पर बॉडी-शेमिंग से जोड़कर देखा गया।

‘सोशल मीडिया का इस्तेमाल मोहब्बत फैलाने के लिए भी हो रहा’

सलमान ने यह भी साफ किया कि वह सोशल मीडिया को पूरी तरह नकारात्मक नहीं मानते। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर बहुत से लोग अच्छा काम कर रहे हैं।

सलमान ने कहा कि ऐसे लोग भी हैं जो जरूरतमंदों की मदद करते हैं, अच्छी जानकारी देते हैं, सकारात्मक बातें करते हैं और लोगों को सही सलाह देते हैं।सलमान ने कहा कि ऐसे लोग भी हैं जो जरूरतमंदों की मदद करते हैं, अच्छी जानकारी देते हैं, सकारात्मक बातें करते हैं और लोगों को सही सलाह देते हैं।

ट्रोलर के घर तक पहुंच गए थे सलमान

सलमान ने ट्रोलिंग के खतरनाक पहलू की ओर भी इशारा किया। उन्होंने कहा कि अगर वह अपने फैन क्लब से कह दें कि उनके बारे में गलत बातें लिखने वाले कुछ लोगों की पहचान सामने लाओ, तो उनके बारे में काफी निजी जानकारी सामने आ सकती है।

सलमान ने एक पुराना किस्सा भी सुनाया। उन्होंने बताया कि करीब 8-10 साल पहले एक व्यक्ति उनके बारे में बेहद आपत्तिजनक बातें लिख रहा था। उन्होंने साइबर सेल की मदद से उस व्यक्ति की पहचान और पता निकलवाया और उसके घर तक पहुंच गए।

सलमान के मुताबिक, उस व्यक्ति के माता-पिता पढ़े-लिखे थे और परिवार में अन्य सदस्य भी थे। उन्होंने उस व्यक्ति से कहा कि अगर वह चाहे तो उसकी पहचान और उसके परिवार के बारे में जानकारी सार्वजनिक कर सकते हैं। सलमान ने बताया कि इसके बाद उस व्यक्ति ने उनसे माफी मांगी।

सलमान खान ने सोहेल खान और वरुण धवन की हुई ट्रोलिंग को लेकर बात की।

पिछले महीने सोहेल खान का करीब 12 किलो वजन कम हो गया था। जिसके बाद पतले चेहरे और ढीले कपड़ों को लेकर उनकी ट्रोलिंग हुई थी।पिछले महीने सोहेल खान का करीब 12 किलो वजन कम हो गया था। जिसके बाद पतले चेहरे और ढीले कपड़ों को लेकर उनकी ट्रोलिंग हुई थी।फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का ट्रेलर आने के बाद वरुण धवन की ‘स्माइल’ को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया और इस पर कई मीम्स बने थे।फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का ट्रेलर आने के बाद वरुण धवन की ‘स्माइल’ को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया और इस पर कई मीम्स बने थे।

सलमान ने कहा कि ट्रोलर्स सिर्फ कलाकारों को ही नहीं, बल्कि एक्टर्स, इंफ्लुएंसर्स और राजनेताओं को भी निशाना बनाते हैं। उन्होंने कहा कि किसी का काम पसंद नहीं है तो सीधे कहा जा सकता है कि काम अच्छा नहीं लगा या फिल्म पसंद नहीं आई। किसी मंत्री के काम पर भी सवाल उठाया जा सकता है, लेकिन इसके लिए गाली देने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने अपने अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें खुद भी ट्रोल किया जाता है। कभी उनके बाल या लुक को लेकर कहा जाता है कि वह टकले हो गए हैं, जबकि वह किसी फिल्म के लुक का हिस्सा हो सकता है। सलमान ने कहा कि वह आलोचना को अपने फायदे में बदलने की कोशिश करते हैं। उनकी तारीफ की जाए तो वह और बेहतर करने की कोशिश करते हैं और बुराई की जाए तो खुद को गलत साबित करने की कोशिश करते हैं।

हालांकि, उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति एक जैसा नहीं होता। कई लोग लगातार झूठी और अपमानजनक टिप्पणियों से डिप्रेशन में चले जाते हैं।

सलमान बोले- हम इसमें पड़ना नहीं चाहते

सलमान ने कहा कि इंडस्ट्री के कई लोग देश में चल रहे राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय नहीं देना चाहते। यह उनका व्यक्तिगत फैसला है।

एक्टर ने कहा कि कुछ लोग देश में जो कुछ हो रहा है, उसके राजनीतिक पहलू पर टिप्पणी नहीं करना चाहते। नहीं करना है, हमारी मर्जी है। हमें इसकी जानकारी नहीं है, हम इसमें नहीं पड़ना चाहते और हम इसमें क्यों पड़ें? ताकि कोई पत्रकार हमसे सवाल पूछे और फिर उसे अपने सोशल मीडिया या टीवी पर चलाकर टीआरपी हासिल करे?

उन्होंने आगे कहा कि हम इसका हिस्सा नहीं बनना चाहते। यह आपका काम है। आप जाइए, सच्चाई क्या है, यह पता कीजिए और हमारे पास आकर बताइए। आपको हमें जानकारी देनी है, हमें बताना है। आपको हमारे पास आकर हमारी राय या टिप्पणी लेने की जरूरत नहीं है।

सलमान बोले- पिक्चर पसंद नहीं तो मत देखिए

सलमान खान ने कहा, “नहीं देखना आपको पिक्चर, मत देखो। ये नया आया है कि हमारी वजह से तुम बने हो, ये बने हो। हम फैंस को रिस्पेक्ट देते हैं, इसका मतलब ये है कि तुम हमारे साथ ऐसा करो? टिकट खरीदी आपने पिक्चर देखने के लिए, हमको थोड़ी खरीदा है आपने यार। हम अपनी तरफ से पूरी कोशिश करते हैं, ताकि आपको पिक्चर में मजा आए।”

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    ईमेल हैक कर शराब कारोबारी से एक करोड़ की ठगी:साइबर सेल ने होल्ड कराई रकम, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

    Hindi News Local Uttar pradesh Kanpur Tilak Nagar Liquor Trader Email Hack Fraud | Cyber Cell Blocks Money ईमेल हैक कर शराब कारोबारी से एक करोड़ की ठगी:साइबर सेल ने…

    4000 करोड़ की फिल्म ‘रामायण’ में जयपुर की ज्वेलरी:रणबीर-साई पल्लवी के लिए लकड़ी के आभूषण, जानिए- कैसे 18 महीने तैयार हुए 4500 गहने

    Hindi News Local Rajasthan Ramayan Movie Jaipur Jewelry | Ranbir Kapoor Sai Pallavi Ornaments राजस्थान एक्सप्लेनर4000 करोड़ की फिल्म ‘रामायण’ में जयपुर की ज्वेलरी:रणबीर-साई पल्लवी के लिए लकड़ी के आभूषण,…

    You Missed

    2026 Election Results Live Updates: Democrats’ Lead in Mississippi Senate Midterm Grows

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 1 views
    2026 Election Results Live Updates: Democrats’ Lead in Mississippi Senate Midterm Grows

    ईमेल हैक कर शराब कारोबारी से एक करोड़ की ठगी:साइबर सेल ने होल्ड कराई रकम, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 1 views
    ईमेल हैक कर शराब कारोबारी से एक करोड़ की ठगी:साइबर सेल ने होल्ड कराई रकम, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

    Preview: The Wizards play the Hawks on Friday

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 5 views
    Preview: The Wizards play the Hawks on Friday

    4000 करोड़ की फिल्म ‘रामायण’ में जयपुर की ज्वेलरी:रणबीर-साई पल्लवी के लिए लकड़ी के आभूषण, जानिए- कैसे 18 महीने तैयार हुए 4500 गहने

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 5 views
    4000 करोड़ की फिल्म ‘रामायण’ में जयपुर की ज्वेलरी:रणबीर-साई पल्लवी के लिए लकड़ी के आभूषण, जानिए- कैसे 18 महीने तैयार हुए 4500 गहने

    Why Jarrett Allen’s knee injury has the Cavs holding their breath

    • By dp
    • November 6, 2026
    • 5 views
    Why Jarrett Allen’s knee injury has the Cavs holding their breath

    कमल हासन@72, नाथूराम गोडसे को कहा पहला हिंदू आतंकवादी:कभी कहा- सनातन की बेड़ियां तोड़ने का हथियार शिक्षा, जानिए बड़े बयान और विवादों की कहानी

    • By dp
    • November 6, 2026
    • 6 views
    कमल हासन@72, नाथूराम गोडसे को कहा पहला हिंदू आतंकवादी:कभी कहा- सनातन की बेड़ियां तोड़ने का हथियार शिक्षा, जानिए बड़े बयान और विवादों की कहानी