समय रैना के लेटेंट शो के पुराने क्लिप पर विवाद:शिव सेना नेता समझ बैठीं नया एपिसोड, बोलीं- कोई सबक नहीं मिला, मेडिकल इमरजेंसी पर किया था आपत्तिजनक कमेंट

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • India’s Got Latent 2 Controversy; Samay Raina Vs Shiv Sena | Episode 2 Viral Video

समय रैना के लेटेंट शो के पुराने क्लिप पर विवाद:शिव सेना नेता समझ बैठीं नया एपिसोड, बोलीं- कोई सबक नहीं मिला, मेडिकल इमरजेंसी पर किया था आपत्तिजनक कमेंट30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

समय रैना के इंडियाज गॉट लेटेंट के पहले विवादित सीजन का एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें वो लगभग वैसा ही कमेंट कर रहे हैं, जिससे प्रणीत मोरे विवादों में घिरे थे और उनके खिलाफ शिकायत दर्ज हुई थी। उनके इस क्लिप को शिव सेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी नया एपिसोड समझकर भड़क गईं।

दरअसल, हाल ही में इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 1 के एक एपिसोड का क्लिप वायरल हो गया है। एक कंटेस्टेंट को स्कोर दे रहे समय के सामने से शो देख रही एक लड़की रोती हुई गुजरी। समय ने उसके साथ आए शख्स से लड़की के जाने पर सवाल किया। जबकि साथ आया लड़का बेहद आराम से बैठा हुआ था। समय ने दबाव देकर पूछा तो लड़के ने बताया कि उसके साथ आई लड़की के पिता को माइनर हार्ट अटैक आया है।

इस पर समय ने उस लड़के से कहा, ‘तुम भी साथ जाओ, कंधा दो उसे। कंधा दोगे तभी तो हेड देगी।’ सोशल मीडिया पर ये क्लिप सीजन 2 बताकर वायरल की गई।

शिव सेना नेता ने लगाई फटकार, कहा- कोई सबक नहीं सीखा

क्लिप वायरल होने के बाद शिव सेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी इसे नया सीजन मझकर भड़क गई हैं। उन्होंने लिखा है, ” कोई सबक नहीं सीखा गया। अब तो इन्हें इस तरह के घटिया और महिलाओं का अपमान करने वाले कंटेंट को ‘ह्यूमर’ के नाम पर दिखाने के लिए नेटफ्लिक्स और यूट्यूब का भी साथ मिल गया है। अब बस उनके Gen Z फैंस का इंतजार है, जो मेरे कमेंट्स में आकर बवाल मचाना शुरू करेंगे।”

ऐसे ही बयान पर फंसे थे कॉमेडियन प्रणीत मोरे

कुछ समय पहले ही स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणीत मोरे ने गुरुग्राम में लाइव क्राउड वर्क कॉमेडी का एक क्लिप शेयर किया था। इस क्लिप में हिमांशू जांगड़ा नाम के एक शख्स ने डेटिंग पर बात करते हुए कहा था कि उसने महिला को 370 रुपए की बिरयानी खिलाई थी, लेकिन इसके बावजूद वो लड़की बिना फिजिकल हुए वहां से चली गई। शो में उन्होंने कहा था कि 370 रुपए वसूल नहीं हो सके।

वीडियो वायरल होने के बाद हिमांशू को नौकरी से निकाल दिया गया, जबकि प्रणीत मोरे के खिलाफ साइबर सेल में शिकायत दर्ज की गई। विवाद बढ़ने के बाद प्रणीत मोरे ने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी थी।

आलिया भट्ट बनी थीं पहले एपिसोड की गेस्ट

समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ बतौर गेस्ट शामिल हुईं। एपिसोड के दौरान समय रैना और आलिया भट्ट ने एक-दूसरे पर मजाकिया अंदाज में तंज कसे और रोस्ट किया।

शो में समय रैना ने आलिया भट्ट का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा कि आलिया शो के पहले एपिसोड में गेस्ट बनकर आई हैं।

इस दौरान आलिया ने हंसते हुए कहा, “मुझे अब थोड़ा पछतावा हो रहा है।”

पहले भी विवादों में रहा इंडियाज गॉट लेटेंट

सीजन 2 से पहले इंडियाज गॉट लेटेंट का पहला सीजन भी विवादों में रहा था। शो में गेस्ट बनकर आए रणवीर अलाहबादिया ने पेरेंट्स पर आपत्तिजनक कमेंट किया था, जिसके बाद शो से जुड़े सभी सदस्यों के खिलाफ देश भर में कई शिकायतें दर्ज करवाई गई थीं। शो के सभी एपिसोड डिलीज करवाए गए थे, जिसके बाद शो बंद हो गया।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    अंबेडकरनगर में आंधी-बारिश से बिजली गुल:24 फीडर अब भी बंद, सोमवार तक चालू करने का लक्ष्य; मकोईया उपकेंद्र में काम जारी

    Hindi News Local Uttar pradesh Ambedkarnagar Ambedkarnagar Power Outage | Electricity Supply Restoration Update अंबेडकरनगर में आंधी-बारिश से बिजली गुल:24 फीडर अब भी बंद, सोमवार तक चालू करने का लक्ष्य;…

    रणबीर कपूर@44, जूते पहनकर मंदिर में जाने पर पिटाई हुई:बचपन में शेविंग लोशन पिया, डॉक्टर ने कहा- पिता नहीं बचेंगे, तो आया पैनिक अटैक

    Hindi News Entertainment Bollywood Ranbir Kapoor Birthday Special | Career Journey From Star Kid To Superstar रणबीर कपूर@44, जूते पहनकर मंदिर में जाने पर पिटाई हुई:बचपन में शेविंग लोशन पिया,…

    You Missed

    Sombr Goes Full-on Rockstar in Custom ERL Faux-fur Jacket & Cheeky Slogan Belt at the MTV VMAs

    • By dp
    • September 28, 2026
    • 3 views
    Sombr Goes Full-on Rockstar in Custom ERL Faux-fur Jacket & Cheeky Slogan Belt at the MTV VMAs

    अंबेडकरनगर में आंधी-बारिश से बिजली गुल:24 फीडर अब भी बंद, सोमवार तक चालू करने का लक्ष्य; मकोईया उपकेंद्र में काम जारी

    • By dp
    • September 28, 2026
    • 2 views
    अंबेडकरनगर में आंधी-बारिश से बिजली गुल:24 फीडर अब भी बंद, सोमवार तक चालू करने का लक्ष्य; मकोईया उपकेंद्र में काम जारी

    Renck: It’s Broncos’ Sean Payton vs. Rams’ Sean McVay with Walton family bragging rights on line

    • By dp
    • September 28, 2026
    • 3 views
    Renck: It’s Broncos’ Sean Payton vs. Rams’ Sean McVay with Walton family bragging rights on line

    रणबीर कपूर@44, जूते पहनकर मंदिर में जाने पर पिटाई हुई:बचपन में शेविंग लोशन पिया, डॉक्टर ने कहा- पिता नहीं बचेंगे, तो आया पैनिक अटैक

    • By dp
    • September 28, 2026
    • 3 views
    रणबीर कपूर@44, जूते पहनकर मंदिर में जाने पर पिटाई हुई:बचपन में शेविंग लोशन पिया, डॉक्टर ने कहा- पिता नहीं बचेंगे, तो आया पैनिक अटैक

    Sunday Night Football: Marvin Mims, Puka Nacua inactive for Broncos-Rams

    • By dp
    • September 27, 2026
    • 3 views
    Sunday Night Football: Marvin Mims, Puka Nacua inactive for Broncos-Rams

    मंत्रीजी का भी फोन नहीं उठातीं IAS मेधा रूपम:एंबुलेंस से सप्लाई हो रहा प्याज, मंत्रियों के सामने फटा 'संकल्प का झोला'

    • By dp
    • September 27, 2026
    • 3 views
    मंत्रीजी का भी फोन नहीं उठातीं IAS मेधा रूपम:एंबुलेंस से सप्लाई हो रहा प्याज, मंत्रियों के सामने फटा 'संकल्प का झोला'