इनफ्लुएंसर अरीशा बोली- शाहरुख के पाकिस्तान-दुबई से कनेक्शन:FIR के बाद चुप्पी तोड़ी, दिखाए हथियारों के पोस्टर, एसपी को सबूत देने का दावा

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Sambhal
  • Sambhal: Arisha Alleges Shahrukh Pakistan Dubai Connection | FIR Controversy

इनफ्लुएंसर अरीशा बोली- शाहरुख के पाकिस्तान-दुबई से कनेक्शन:FIR के बाद चुप्पी तोड़ी, दिखाए हथियारों के पोस्टर, एसपी को सबूत देने का दावासनी गुप्ता, संभल2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संभल की सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर अरीशा ने शाहरुख हनीफ द्वारा दर्ज कराई गई FIR के बाद अपनी चुप्पी तोड़ी है। गुरुवार शाम 6:30 बजे संभल शहर से 5 किलोमीटर दूर एक रेस्टोरेंट में मीडिया से बात की।

अरीशा ने शाहरुख हनीफ और उसके साथियों पर पाकिस्तान तथा दुबई से संबंध होने का गंभीर आरोप लगाया। इस आरोप के बाद ब्लैकमेलिंग और वसूली के इस चर्चित मामले में नया मोड़ आ गया है।

फिरोजपुर गांव के एक रेस्टोरेंट में अरीशा ने शाहरुख हनीफ, उफक चौधरी, मोहसिन और सद्दाम उर्फ दामू सहित कई लोगों पर लगातार धमकियां देने का आरोप लगाया। अरीशा के अनुसार, सद्दाम ने उसे गोली मारने की धमकी दी, जबकि उफक चौधरी ने उसे काटकर चौधरी सराय चौराहे पर लटकाने की धमकी दी थी।

मीडिया से बातचीत के दौरान अरीशा ने हथियारों के पोस्टर भी दिखाए। उन्होंने दावा किया कि इन लोगों के पास ऐसे हथियार हैं जो शायद पुलिस प्रशासन के पास भी नहीं होंगे। अरीशा ने शाहरुख और उसके साथियों के पाकिस्तान व दुबई से कनेक्शन होने का दावा करते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास कई सबूत हैं, जो वह केके बिश्नोई को सौंपेंगी।

पाकिस्तान से जुड़े होने की जानकारी के बारे में पूछे जाने पर अरीशा ने बताया कि इससे संबंधित जानकारी इंटरनेट और गूगल पर उपलब्ध है। उन्होंने यह भी दावा किया कि इन लोगों को पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है और पुलिस ने उनके पास से आपत्तिजनक सामान बरामद किया था।

हालांकि, संभल कोतवाली पुलिस या उच्चाधिकारियों की ओर से इन दावों पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। अब देखना होगा कि जांच एजेंसियां इन गंभीर आरोपों की किस तरह जांच करती हैं।

गौरतलब है कि शाहरुख ने अरीशा, अनस और शुएब बैकरी के खिलाफ संभल कोतवाली में ब्लैकमेलिंग और लाखों रुपये वसूलने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके जवाब में, अनस की पत्नी ने सीओ संभल को एक शिकायती पत्र देकर अरीशा पर अपने पति को फंसाकर गायब करने का आरोप लगाया है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता बोलीं:#MeToo आंदोलन के बाद नर्क बन गई जिंदगी, एक्ट्रेस के बयान पर AICWA ने जताई नाराजगी

    Hindi News Entertainment Bollywood Tanushree Datta Statement On Nana Patekar Death | Metoo Controversy नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता बोलीं:#MeToo आंदोलन के बाद नर्क बन गई जिंदगी,…

    अजय देवगन के करियर की दूसरी बड़ी हिट बनी दृश्यम-3:'गोलमाल अगेन' को पीछे छोड़ा; भारत में कमाए 245 करोड़ रुपए

    Hindi News Entertainment Bollywood Drishyam 3 Box Office Collection | Ajay Devgn Hits Milestone Record अजय देवगन के करियर की दूसरी बड़ी हिट बनी दृश्यम-3:‘गोलमाल अगेन’ को पीछे छोड़ा; भारत…

    You Missed

    Delta Air Lines cuts 2026 forecast on fuel surge, but CEO says demand is still strong

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 0 views
    Delta Air Lines cuts 2026 forecast on fuel surge, but CEO says demand is still strong

    नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता बोलीं:#MeToo आंदोलन के बाद नर्क बन गई जिंदगी, एक्ट्रेस के बयान पर AICWA ने जताई नाराजगी

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 0 views
    नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता बोलीं:#MeToo आंदोलन के बाद नर्क बन गई जिंदगी, एक्ट्रेस के बयान पर AICWA ने जताई नाराजगी

    Comfortable Friday in Maryland; Tracking Isaias

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 4 views
    Comfortable Friday in Maryland; Tracking Isaias

    अजय देवगन के करियर की दूसरी बड़ी हिट बनी दृश्यम-3:'गोलमाल अगेन' को पीछे छोड़ा; भारत में कमाए 245 करोड़ रुपए

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 3 views
    अजय देवगन के करियर की दूसरी बड़ी हिट बनी दृश्यम-3:'गोलमाल अगेन' को पीछे छोड़ा; भारत में कमाए 245 करोड़ रुपए

    Nurse scores in OT, Sharks defeat Blues | NHL.com

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 5 views