संभल में बाइकों की भिड़ंत, दो चालकों की मौत:नवविवाहित पत्नी समेत दो घायल, शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Sambhal
  • Sambhal Bike Accident: Two Dead, Newlywed Wife Injured

संभल में बाइकों की भिड़ंत, दो चालकों की मौत:नवविवाहित पत्नी समेत दो घायल, शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गएसनी गुप्ता | संभल14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संभल में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो चालकों की मृत्यु हो गई। इस दुर्घटना में एक मृतक की नवविवाहित पत्नी सहित दो अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है।

यह घटना गुरुवार शाम लगभग 7:20 बजे जनपद संभल की तहसील गुन्नौर के थाना रजपुरा क्षेत्र के रसूलपुर-भिरावटी लिंक मार्ग पर हुई। निजामपुर निवासी 25 वर्षीय सुमित अपनी पत्नी सुमन के साथ बाइक पर गांव सेतुआ जा रहे थे। दूसरी ओर, शेरपुर निवासी विकास और कृपाल भी एक अन्य बाइक पर सवार होकर गांव सेतुआ के निकट मोड़ पर पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों बाइकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई।

सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजपुरा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने सुमित और कृपाल को मृत घोषित कर दिया। विकास और सुमन इस हादसे में घायल हुए हैं।

थाना प्रभारी संदीप चौधरी ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। दुर्घटना के लगभग एक घंटे तक मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो पाई थी।

मृतक सुमित के परिजन चतुरी सिंह ने जानकारी दी कि सुमित का विवाह दो माह पूर्व ही चंदौसी तहसील के बहजोई थाना क्षेत्र के पगोना गांव की सुमन से हुआ था। गुरुवार को वह अपनी पत्नी के साथ ससुराल गया था और घर लौटते समय यह दुर्घटना हुई।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    फिरोजाबाद में पुलिस मुठभेड़, 3 बदमाश गिरफ्तार:एक के पैर में लगी गोली, लूट के 19 लाख नकद, अवैध हथियार और बाइक बरामद

    Hindi News Local Uttar pradesh Firozabad Firozabad Police Encounter: 3 Arrested, ₹19 Lakh Cash, Bike Recovered फिरोजाबाद में पुलिस मुठभेड़, 3 बदमाश गिरफ्तार:एक के पैर में लगी गोली, लूट के…

    बलिया में ग्रामीण खुद बना रहे गंगा पर अस्थाई बांध:नदी की धारा मोड़ने का प्रयास, पक्के पुल की मांग

    Hindi News Local Uttar pradesh Ballia Ballia Ganga River Diversion Attempt | Bridge Demand बलिया में ग्रामीण खुद बना रहे गंगा पर अस्थाई बांध:नदी की धारा मोड़ने का प्रयास, पक्के…

    You Missed

    फिरोजाबाद में पुलिस मुठभेड़, 3 बदमाश गिरफ्तार:एक के पैर में लगी गोली, लूट के 19 लाख नकद, अवैध हथियार और बाइक बरामद

    • By dp
    • June 19, 2026
    • 0 views
    फिरोजाबाद में पुलिस मुठभेड़, 3 बदमाश गिरफ्तार:एक के पैर में लगी गोली, लूट के 19 लाख नकद, अवैध हथियार और बाइक बरामद

    Our experts’ World Cup expectations for England: ‘Anything less than the semis would be a failure’

    • By dp
    • June 19, 2026
    • 0 views
    Our experts’ World Cup expectations for England: ‘Anything less than the semis would be a failure’

    संभल में बाइकों की भिड़ंत, दो चालकों की मौत:नवविवाहित पत्नी समेत दो घायल, शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए

    • By dp
    • June 19, 2026
    • 3 views
    संभल में बाइकों की भिड़ंत, दो चालकों की मौत:नवविवाहित पत्नी समेत दो घायल, शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए

    Will Toy Story Ever End At This Point? What The Filmmakers Have To Say

    • By dp
    • June 19, 2026
    • 3 views
    Will Toy Story Ever End At This Point? What The Filmmakers Have To Say

    बलिया में ग्रामीण खुद बना रहे गंगा पर अस्थाई बांध:नदी की धारा मोड़ने का प्रयास, पक्के पुल की मांग

    • By dp
    • June 19, 2026
    • 7 views
    बलिया में ग्रामीण खुद बना रहे गंगा पर अस्थाई बांध:नदी की धारा मोड़ने का प्रयास, पक्के पुल की मांग

    Brian Gutiérrez: del sueño Rojiblanco a la Copa del Mundo

    • By dp
    • June 19, 2026
    • 6 views
    Brian Gutiérrez: del sueño Rojiblanco a la Copa del Mundo