संभल बीजेपी जिलाध्यक्ष 100 बाइकों से लाए कांवड़:हरिहर नाम की कावड़ कार्तिकेय महादेव में चढ़ाई, बोले- अगली बार हरिहर मंदिर में चढ़ाने की कामना

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Sambhal
  • Sambhal BJP Leader Kanwar Yatra | Kartikey Mahadev Temple Jalabhishek

संभल बीजेपी जिलाध्यक्ष 100 बाइकों से लाए कांवड़:हरिहर नाम की कावड़ कार्तिकेय महादेव में चढ़ाई, बोले- अगली बार हरिहर मंदिर में चढ़ाने की कामनासनी गुप्ता, संभल4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संभल में सावन माह के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के अवसर पर बीजेपी जिलाध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह रिंकू ने कार्यकर्ताओं के साथ डाक कांवड़ यात्रा निकाली। करीब 100 बाइकों के साथ निकली यह यात्रा लगभग 80 किलोमीटर की रही। कार्यकर्ता बृजघाट से गंगाजल लेकर संभल पहुंचे और थाना रायसत्ती क्षेत्र के खग्गू सराय स्थित प्राचीन श्री कार्तिकेय महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

सैकड़ों कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक सोमवार दोपहर करीब 12 बजे बीजेपी जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने बृजघाट से लाए गए गंगाजल से शिवलिंग का जलाभिषेक किया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही और भोलेनाथ के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।

हरिहर मंदिर में भी चढ़ाया जल चौधरी हरेंद्र सिंह रिंकू ने बताया कि बृजघाट से गंगाजल लेकर आए सैकड़ों कांवड़ियों ने हरिहर मंदिर में भी जलाभिषेक किया। उन्होंने कहा कि यह मंदिर 46 साल बाद प्रशासन के सहयोग से खोला गया है। हरियाली तीज के अवसर पर मंदिर में जल चढ़ाने के साथ उन्होंने हिंदू समाज से अपनी धार्मिक धरोहर की रक्षा करने और लगातार मंदिरों में आने की अपील की।

कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं पर योगी सरकार को धन्यवाद बीजेपी जिलाध्यक्ष ने कांवड़ यात्रा के लिए की गई व्यवस्थाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों से आने वाले लोग भी उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करते ही यहां की व्यवस्थाओं की सराहना करते हैं। उन्होंने दावा किया कि पिछली सरकारों में कांवड़ियों को यात्रा निकालने में परेशानी होती थी और डीजे बंद करा दिए जाते थे, जबकि वर्तमान सरकार में कांवड़ियों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं।

सीसीटीवी से निगरानी, अधिकारी रहे मौजूद सुरक्षा व्यवस्था के लिए कार्यक्रम स्थल और यात्रा मार्ग पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार, एसडीएम विकास चंद्र, सीओ संभल कुलदीप कुमार, थाना रायसत्ती प्रभारी सौरभ त्यागी और कोतवाली इंस्पेक्टर मोहित चौधरी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सौरभ गुप्ता मुखिया, जिला मंत्री सोनू चाहल, रोविन चौधरी, आलोक भारती, अक्षित अग्रवाल, संजू रस्तोगी, संजीव राजपूत, सजन श्रीमाली, मुकेश गुप्ता, रिपल चौधरी, योगेश चौधरी, उमंग अग्रवाल, अक्षय बाल्मीकि, अनिकेत बाल्मीकि, धीरज चौधरी, अंकुर धारीवाल, मिन्टू प्रधान, मनोज चौधरी और निशांत रस्तोगी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    मूवी रिव्यू-‘दृश्यम 3’:2 अक्टूबर का राज सब जानते हैं, असली खेल अब 23 जुलाई का, अजय देवगन की विजय वाली बाजी इस बार कितनी भारी पड़ी?

    Hindi News Entertainment Bollywood Drishyam 3 Movie Review | Ajay Devgn Vijay Salgaonkar New Game Plan मूवी रिव्यू-‘दृश्यम 3’:2 अक्टूबर का राज सब जानते हैं, असली खेल अब 23 जुलाई…

    'छठी मैया' गाने की शूटिंग में इमोशनल हुईं तमन्ना:बोलीं- 4 साल पहले रोल मिलता तो नहीं कर पाती; थिएटर्स के बाहर जूते-चप्पल उतारकर जा रहे लोग

    Hindi News Entertainment Bollywood Tamannaah Bhatia Interview | Chhathi Maiya Song Shooting Experience ‘छठी मैया’ गाने की शूटिंग में इमोशनल हुईं तमन्ना:बोलीं- 4 साल पहले रोल मिलता तो नहीं कर…

    You Missed

    Browns, Panthers inactives: Cleveland loses a starter for home opener, Carolina without a WR

    • By dp
    • October 2, 2026
    • 0 views
    Browns, Panthers inactives: Cleveland loses a starter for home opener, Carolina without a WR

    मूवी रिव्यू-‘दृश्यम 3’:2 अक्टूबर का राज सब जानते हैं, असली खेल अब 23 जुलाई का, अजय देवगन की विजय वाली बाजी इस बार कितनी भारी पड़ी?

    • By dp
    • October 2, 2026
    • 0 views
    मूवी रिव्यू-‘दृश्यम 3’:2 अक्टूबर का राज सब जानते हैं, असली खेल अब 23 जुलाई का, अजय देवगन की विजय वाली बाजी इस बार कितनी भारी पड़ी?

    PREVIEW: Ducks Make Their Way to San Jose | Anaheim Ducks

    • By dp
    • October 2, 2026
    • 3 views
    PREVIEW: Ducks Make Their Way to San Jose | Anaheim Ducks

    'छठी मैया' गाने की शूटिंग में इमोशनल हुईं तमन्ना:बोलीं- 4 साल पहले रोल मिलता तो नहीं कर पाती; थिएटर्स के बाहर जूते-चप्पल उतारकर जा रहे लोग

    • By dp
    • October 2, 2026
    • 4 views
    'छठी मैया' गाने की शूटिंग में इमोशनल हुईं तमन्ना:बोलीं- 4 साल पहले रोल मिलता तो नहीं कर पाती; थिएटर्स के बाहर जूते-चप्पल उतारकर जा रहे लोग

    Review: Can divorce be satisfying? It certainly is in ‘War’

    • By dp
    • October 2, 2026
    • 4 views
    Review: Can divorce be satisfying? It certainly is in ‘War’

    एनएसएस ने लगाया रक्तदान शिविर:जिला पंचायत अध्यक्ष बोले- रक्तदान महादान, जरूरतमंद को मिल सकता है नया जीवन

    • By dp
    • October 2, 2026
    • 4 views
    एनएसएस ने लगाया रक्तदान शिविर:जिला पंचायत अध्यक्ष बोले- रक्तदान महादान, जरूरतमंद को मिल सकता है नया जीवन