संभल में बंद घर से लाखों की चोरी:महाकाल दर्शन को गया था सर्राफा व्यापारी का परिवार, पुलिस ने जांच शुरू की

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Sambhal
  • Sambhal Bullion Merchant House Theft | Mahakal Visit Sambhal Police

संभल में बंद घर से लाखों की चोरी:महाकाल दर्शन को गया था सर्राफा व्यापारी का परिवार, पुलिस ने जांच शुरू कीसनी गुप्ता | संभल2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संभल में एक सर्राफा व्यापारी के बंद घर में लाखों रुपए की चोरी हो गई। व्यापारी परिवार उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने गया था। चोरी की जानकारी तब हुई जब बच्चे ट्यूशन पढ़ने घर पहुंचे और ताले टूटे देखे। पुलिस को सूचना दे दी गई है और जांच शुरू कर दी गई है।

यह घटना संभल के जिला मुख्यालय बहजोई थाना क्षेत्र के मां भगवंतपुर वाली देवी मंदिर के पास हुई। यह जगह मुख्यालय परिसर से मात्र 800 मीटर दूर है। श्यामलाल वार्ष्णेय अपने छोटे बेटे दीपक वार्ष्णेय और बहू अंजलि वार्ष्णेय के साथ 22 सितंबर की दोपहर 1 बजे घर बंद करके मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल बाबा के दर्शन करने गए थे।

दीपक की पत्नी अंजलि बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती हैं। उन्होंने दो दिन के लिए बच्चों की छुट्टी की थी। बुधवार शाम 4 बजे मोहल्ले के विनोद के दो बच्चे ट्यूशन पढ़ने पहुंचे तो उन्होंने घर के ताले टूटे देखे। उन्होंने तुरंत शोर मचाया।

बच्चों ने इसकी जानकारी मकान मालिक दीपक को दी। दीपक ने अपने बड़े भाई मोहन मुरारी वार्ष्णेय को ताले टूटने की सूचना दी। मोहन मुरारी ने घर जाकर देखा तो ताले टूटे पड़े थे और सारा सामान बिखरा हुआ था।

घर में चोरी हुए सामान की पूरी जानकारी परिवार के 24 सितंबर को उज्जैन से लौटने के बाद ही पता चल पाएगी। घटना की सूचना डायल 112 और थाना पुलिस को शाम 7:30 बजे दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मोहन मुरारी ने बताया कि हमारी थाना बहजोई के ठीक सामने सर्राफा की दुकान है, जहां घटना हुई है वहां मेरे पिता और छोटे भाई रहते हैं मैं अलग घर में रहता हूं। भाई की सूचना के बाद यहां आकर देखा तो ताले टूटे हुए सामान बिखरा पड़ा है क्या चोरी हुआ है अभी इसकी मुझे जानकारी नहीं है यह वही लोग आकर बताएंगे। थाना प्रभारी राजीव कुमार मलिक ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है लेकिन अभी क्या चोरी हुआ है इसके संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद जांच करते हुए अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    जालौन में दलित युवक की हत्या के दोषी को उम्रकैद:एससी-एसटी कोर्ट ने सुनाया फैसला, 53 हजार जुर्माना भी लगाया; चाकू से किया था हमला

    Hindi News Local Uttar pradesh Jalaun Jalaun Dalit Youth Murder Case | SC ST Court Sentences Life Imprisonment जालौन में दलित युवक की हत्या के दोषी को उम्रकैद:एससी-एसटी कोर्ट ने…

    प्रतापगढ़ में संचारी रोग नियंत्रण बैठक:डेंगू मलेरिया रोकथाम पर जोर, सीडीओ ने दिए फॉगिंग प्रशिक्षण निर्देश

    Hindi News Local Uttar pradesh Pratapgarh Pratapgarh Dengue Malaria Prevention | CDO Rammohan Meena Meeting प्रतापगढ़ में संचारी रोग नियंत्रण बैठक:डेंगू मलेरिया रोकथाम पर जोर, सीडीओ ने दिए फॉगिंग प्रशिक्षण…

    You Missed

    Lonzo Ball drops major hint about his NBA future

    • By dp
    • September 23, 2026
    • 0 views
    Lonzo Ball drops major hint about his NBA future

    जालौन में दलित युवक की हत्या के दोषी को उम्रकैद:एससी-एसटी कोर्ट ने सुनाया फैसला, 53 हजार जुर्माना भी लगाया; चाकू से किया था हमला

    • By dp
    • September 23, 2026
    • 0 views
    जालौन में दलित युवक की हत्या के दोषी को उम्रकैद:एससी-एसटी कोर्ट ने सुनाया फैसला, 53 हजार जुर्माना भी लगाया; चाकू से किया था हमला

    Professional football coming to Colorado Springs

    • By dp
    • September 23, 2026
    • 1 views
    Professional football coming to Colorado Springs

    संभल में बंद घर से लाखों की चोरी:महाकाल दर्शन को गया था सर्राफा व्यापारी का परिवार, पुलिस ने जांच शुरू की

    • By dp
    • September 23, 2026
    • 1 views
    संभल में बंद घर से लाखों की चोरी:महाकाल दर्शन को गया था सर्राफा व्यापारी का परिवार, पुलिस ने जांच शुरू की

    Tropical Depression 15-E redevelops, will approach state as a hurricane

    • By dp
    • September 23, 2026
    • 3 views