संभल में सरकारी रास्ते से अवैध कब्जा हटा:संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत पर नायब तहसीलदार ने की कार्रवाई

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Sambhal
  • Sambhal Chandausi News | Tehsildar Bulldozer Action On Illegal Road

संभल में सरकारी रास्ते से अवैध कब्जा हटा:संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत पर नायब तहसीलदार ने की कार्रवाईसनी गुप्ता | संभल9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संभल के चंदौसी में सरकारी रास्ते पर किए गए अवैध कब्जे को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर हटा दिया। सोमवार शाम नायब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पैमाइश कराई और करीब डेढ़ घंटे तक चली कार्रवाई में रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराया। प्रशासन ने दोबारा कब्जा करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

समाधान दिवस में हुई शिकायत

मामला नगर पंचायत नरौली के उस सरकारी रास्ते का है, जो कब्रिस्तान के पास से गांव आटा की ओर जाता है। करीब 10 फीट चौड़े इस मार्ग पर कुछ काश्तकारों द्वारा अवैध कब्जा कर लिए जाने की शिकायत बीते शनिवार को चंदौसी में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी से की गई थी।

नरौली निवासी वशीर अहमद ने शिकायत में आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने सरकारी रास्ते को अपने खेतों में मिलाकर ग्रामीणों की आवाजाही बाधित कर दी है। शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने तत्काल जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए।

पैमाइश के बाद चला बुलडोजर

सोमवार शाम नायब तहसीलदार सतेंद्र चाहर राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने पहले फीता डालकर सरकारी रास्ते की पैमाइश की। सीमांकन पूरा होने के बाद बुलडोजर की मदद से रास्ते पर किए गए अवैध कब्जे को हटाया गया। शाम करीब 6 बजे शुरू हुई कार्रवाई रात 7:30 बजे तक चली, जिसके बाद सरकारी मार्ग को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त करा दिया गया।

पहले भी हटाया गया था कब्जा

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, इसी रास्ते को दिसंबर 2025 में भी अतिक्रमण मुक्त कराया गया था। हालांकि कुछ समय बाद दोबारा कब्जा कर लिया गया, जिसके चलते ग्रामीणों को फिर परेशानी का सामना करना पड़ा।

दोबारा कब्जा किया तो होगी कार्रवाई

नायब तहसीलदार सतेंद्र चाहर ने बताया कि कब्जा करने वालों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि भविष्य में दोबारा सरकारी रास्ते पर अतिक्रमण किया गया तो उनके खिलाफ राजस्व एवं अन्य संबंधित कानूनों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने कहा कि सरकारी भूमि और सार्वजनिक मार्गों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    मूवी रिव्यू – 'दायरा':पृथ्वीराज का गुस्सा, करीना का सवाल और चार लाशों का राज… कहानी में मसाला खूब, लेकिन यहां कमजोर है मूवी

    Hindi News Entertainment Bollywood Dayra Movie Review | Prithviraj Kareena Film Analysis & Verdict मूवी रिव्यू – ‘दायरा’:पृथ्वीराज का गुस्सा, करीना का सवाल और चार लाशों का राज… कहानी में…

    रणवीर ने लिया 1000 बेटियों की पढ़ाई का संकल्प:लालबागचा राजा पहुंचे थे; बोले- आशा है, इससे बप्पा प्रसन्न होंगे

    Hindi News Entertainment Bollywood Ranveer Singh Visits Lalbaugcha Raja | Pledges Education For 1000 Girls रणवीर ने लिया 1000 बेटियों की पढ़ाई का संकल्प:लालबागचा राजा पहुंचे थे; बोले- आशा है,…

    You Missed

    New maps reveal odds of winter rain and snow across California

    • By dp
    • September 18, 2026
    • 0 views
    New maps reveal odds of winter rain and snow across California

    मूवी रिव्यू – 'दायरा':पृथ्वीराज का गुस्सा, करीना का सवाल और चार लाशों का राज… कहानी में मसाला खूब, लेकिन यहां कमजोर है मूवी

    • By dp
    • September 18, 2026
    • 0 views
    मूवी रिव्यू – 'दायरा':पृथ्वीराज का गुस्सा, करीना का सवाल और चार लाशों का राज… कहानी में मसाला खूब, लेकिन यहां कमजोर है मूवी

    New WWE Rumors on The Rock’s WrestleMania 43 Availability Amid Speculation on Status

    • By dp
    • September 18, 2026
    • 2 views
    New WWE Rumors on The Rock’s WrestleMania 43 Availability Amid Speculation on Status

    रणवीर ने लिया 1000 बेटियों की पढ़ाई का संकल्प:लालबागचा राजा पहुंचे थे; बोले- आशा है, इससे बप्पा प्रसन्न होंगे

    • By dp
    • September 18, 2026
    • 3 views
    रणवीर ने लिया 1000 बेटियों की पढ़ाई का संकल्प:लालबागचा राजा पहुंचे थे; बोले- आशा है, इससे बप्पा प्रसन्न होंगे

    Mauricio Ruffy ‘a different person’ for Arman Tsarukyan at UFC 331

    • By dp
    • September 18, 2026
    • 4 views
    Mauricio Ruffy ‘a different person’ for Arman Tsarukyan at UFC 331

    पीएम मोदी को बर्थडे गिफ्ट देगी कांग्रेस:मेरठ में पार्टी कार्यकर्ता भाजपा के विधायकों, मंत्रियों को सौंपेंगे ज्ञापन

    • By dp
    • September 18, 2026
    • 4 views
    पीएम मोदी को बर्थडे गिफ्ट देगी कांग्रेस:मेरठ में पार्टी कार्यकर्ता भाजपा के विधायकों, मंत्रियों को सौंपेंगे ज्ञापन