संभल में योग सप्ताह; 35 लोगों के ब्लड सैंपल लिए:विटामिन 'डी' सहित कई जांचें होंगी, किडनी संबंधी योगिंग-जोगिंग कराया गया

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Sambhal
  • Sambhal Yoga Week: Health Checkups, Kidney Yoga Held

संभल में योग सप्ताह; 35 लोगों के ब्लड सैंपल लिए:विटामिन ‘डी’ सहित कई जांचें होंगी, किडनी संबंधी योगिंग-जोगिंग कराया गयासनी गुप्ता, संभल2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संभल में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सप्ताह के अवसर पर बड़ी संख्या में योग साधकों ने विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। इस दौरान किडनी से संबंधित विशेष योगासन कराए गए और भूख बढ़ाने तथा लीवर को लाभ पहुंचाने के लिए सर्वकल्प काढ़े का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में विटामिन ‘डी’ सहित कई स्वास्थ्य जांचों के लिए 35 लोगों के रक्त के नमूने भी लिए गए।

यह कार्यक्रम बुधवार को संभल कोतवाली क्षेत्र के शंकर भूषण शरण जनता इंटर कॉलेज में नगर पालिका परिषद संभल द्वारा आयोजित किया गया था। इसमें भारत स्वाभिमान ट्रस्ट और पतंजलि योग परिवार ने विशेष सहयोगी की भूमिका निभाई। योगाचार्य कुलदीप ऐरन, योग शिक्षक संजय देवल और महिला योग शिक्षिका कृष्णा रानी (पिंकी ग्रेवाल) ने योगियों को योगाभ्यास कराया।

जनपद संभल की तहसील संभल, चंदौसी और गुन्नौर क्षेत्रों में 15 जून से 21 जून तक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। संभल शहर में आयोजित कार्यक्रम में हवन भी किया गया, जिसमें देश की तरक्की, शांति और स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की गई।

महिला योगाचार्य कृष्णा रानी ने बताया कि योगिंग-जॉगिंग के साथ-साथ लीवर और किडनी के लिए सेतुबंध आसन, वज्रासन और मंडूकासन जैसे योगासन कराए गए, जो इन अंगों के लिए अत्यंत लाभदायक हैं। उन्होंने यह भी बताया कि लीवर के लिए सर्वश्रेष्ठ माने जाने वाले सर्वकल्प काढ़े का वितरण भी किया गया।

जिला संयुक्त चिकित्सालय संभल के लैब टेक्नीशियन डॉ. मनोज भारद्वाज ने जानकारी दी कि कार्यक्रम में 35 लोगों के रक्त के नमूने लिए गए हैं। इन नमूनों की सीबीसी (CBC), एलएफटी (LFT), केएफटी (KFT), लिपिड प्रोफाइल (Lipid Profile) और विटामिन ‘डी’ (Vitamin D) जैसी महत्वपूर्ण जांचें की जाएंगी।

कार्यक्रम में मुदिता गुप्ता, ऊषा अग्रवाल, सीमा गुप्ता, प्रतिज्ञा घर सिद्धि गुप्ता, प्रसिद्वी, साधना पूठिया, बबली आर्य, अंजू गुप्ता, रितु रस्तोगी, विकास वर्मा, गुलशन रेवड़ी , प्रदीप आर्य, अनुज गुप्ता, नीरज रस्तोगी, ऋषभ श्रीवास्तव, हरीश कुमार, प्रमोद गिरी, मनीष गुप्ता, प्रियांशु जैन एडवोकेट, अशोक गुप्ता, कृष्ण कुमार अग्रवाल एडवोकेट, अजय रस्तोगी सहित 140 से अधिक लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम सुबह 05:15 बजे शुरु हुआ और 08 बजे समापन हुआ है

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    जैकी श्रॉफ, आनंद पंडित की प्री-दिवाली पार्टी में पहुंचे:टाइगर पर हमले के बाद दूसरी पब्लिक अपीयरेंस, रकुल प्रीत, उर्वशी रौतेला, सोनू निगम समेत कई सेलेब्स आए

    Hindi News Entertainment Bollywood Jackie Shroff & Celebs At Anand Pandit Diwali Party | Rakul Preet Photos जैकी श्रॉफ, आनंद पंडित की प्री-दिवाली पार्टी में पहुंचे:टाइगर पर हमले के बाद…

    शिवलिंग खंडित करने की कोशिश, युवक हिरासत में:पुलिस बोली- मानसिक रूप से अस्वस्थ है आरोपी, जांच कर रहे हैं

    Hindi News Local Uttar pradesh Sant kabir nagar Santkabirnagar Shivling Vandalism Case | Youth Detained In Mehdawal शिवलिंग खंडित करने की कोशिश, युवक हिरासत में:पुलिस बोली- मानसिक रूप से अस्वस्थ…

    You Missed

    Can’t Wait For Saturday | My guess: Illini will take third straight … barely

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 0 views
    Can’t Wait For Saturday | My guess: Illini will take third straight … barely

    जैकी श्रॉफ, आनंद पंडित की प्री-दिवाली पार्टी में पहुंचे:टाइगर पर हमले के बाद दूसरी पब्लिक अपीयरेंस, रकुल प्रीत, उर्वशी रौतेला, सोनू निगम समेत कई सेलेब्स आए

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 1 views
    जैकी श्रॉफ, आनंद पंडित की प्री-दिवाली पार्टी में पहुंचे:टाइगर पर हमले के बाद दूसरी पब्लिक अपीयरेंस, रकुल प्रीत, उर्वशी रौतेला, सोनू निगम समेत कई सेलेब्स आए

    Why isn’t Johnny Cardoso playing for Atletico Madrid against Levante? USMNT midfielder injury status

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 3 views
    Why isn’t Johnny Cardoso playing for Atletico Madrid against Levante? USMNT midfielder injury status

    शिवलिंग खंडित करने की कोशिश, युवक हिरासत में:पुलिस बोली- मानसिक रूप से अस्वस्थ है आरोपी, जांच कर रहे हैं

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 3 views
    शिवलिंग खंडित करने की कोशिश, युवक हिरासत में:पुलिस बोली- मानसिक रूप से अस्वस्थ है आरोपी, जांच कर रहे हैं

    ‘The bench is a good motivator’: Nick Saban advises Texas to use hard-line approach with Arch Manning

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 5 views
    ‘The bench is a good motivator’: Nick Saban advises Texas to use hard-line approach with Arch Manning

    वरुण धवन ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शेयर की तस्वीर:बोले- भाई के साथ कभी कॉम्पिटिशन नहीं था, कियारा को भाभी जी कहकर कहा शुक्रिया

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 5 views
    वरुण धवन ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शेयर की तस्वीर:बोले- भाई के साथ कभी कॉम्पिटिशन नहीं था, कियारा को भाभी जी कहकर कहा शुक्रिया