सपना चौधरी-वीर साहू के विवाद की 4 वजह:डिफरेंट स्टारडम, लाइफ स्टाइल का मेन रोल, पहली एनिवर्सरी पर दिखी थी दूरी; कोर्ट ने दूर रहने का कहा

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Sonipat
  • Sapna Chaudhary Veer Sahu Divorce Controversy | Domestic Violence Marriage Dispute

सपना चौधरी-वीर साहू के विवाद की 4 वजह:डिफरेंट स्टारडम, लाइफ स्टाइल का मेन रोल, पहली एनिवर्सरी पर दिखी थी दूरी; कोर्ट ने दूर रहने का कहाराम सिंहमार, सोनीपत4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

इंस्टाग्राम पर सपना चौधरी और वीर साहू एक-दूसरे को फॉलो नहीं करते हैं। सपना चौधरी 71 लोगों को फॉलो कर रही हैं, जबकि वीर साहू की प्रोफाइल में फॉलोइंग की संख्या शून्य दिखाई देती है। - Dainik Bhaskarइंस्टाग्राम पर सपना चौधरी और वीर साहू एक-दूसरे को फॉलो नहीं करते हैं। सपना चौधरी 71 लोगों को फॉलो कर रही हैं, जबकि वीर साहू की प्रोफाइल में फॉलोइंग की संख्या शून्य दिखाई देती है।

‘बिग बॉस’ फेम और मशहूर हरियाणवी डांसर-सिंगर सपना चौधरी और उनके पति वीर साहू के बीच चल रहे मतभेद अब कोर्ट तक पहुंच गए हैं। इसी के साथ दोनों की दोस्ती, प्यार और शादी का यह दस साल लंबा सफर अब अलगाव के मोड़ पर आ पहुंचा है। हालांकि, दोनों के बीच दूरियां काफी लंबे समय से सोशलमीडिया पर दिखाई दे रहीं है। साल 2023 के बाद दोनों ने एकदूसरे के साथ कोई वीडियो या फोटो एकसाथ शेयर नहीं किया है। इंस्टाग्राम पर पर भी दोनों एक-दूसरे को फॉलो नहीं करते हैं।

मगर, बुधवार को दिल्ली की द्वारिका महिला कोर्ट में पति के खिलाफ केस पर सुनवाई के बाद सपना चौधरी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “कुछ तो लोग कहेंगे, वरना बेचारे जिंदा कैसे रहेंगे। उनका काम है कहना, यू जस्ट बिकम बहरा एंड मेंटेन ऑन योर चेहरा।” इसके साथ उन्होंने मोर और स्टार की इमोजी भी लगाई।

वहीं, सपना चौधरी की पोस्ट के करीब एक घंटे बाद वीर साहू ने भी एक रील शेयर की। इस रील में लिखा था, “अच्छी सूरत को संवरने की जरूरत क्या है, सादगी में भी कयामत की अदा होती है।” दोनों की इन पोस्ट पर लोग कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे है। लोग जानना चाह है कि हरियाणवी म्यूजिक इंड्रस्ट्री के इस फेमस कपल के बीच ऐसा क्या हुआ, जो ये नौबत आई।

दैनिक भास्कर एप की टीम ने इस कपल के पारिवारिक और करीबी सूत्रों से इसकी जानकारी जुटाई तो डिफरेंट स्टारडम और लाइफ स्टाइल सहित चार वजह सामने आईं। पहली मुलाकात से लेकर कोर्ट तक पहुंचने की पूरी कहानी…

यह रील 24 जुलाई 2023 को वीर साहू ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसमें वे सपना चौधरी के साथ है। दोनों 'कुर्ते वाले छोरे पे मर गई जींस आली...' गीत पर नजर आए थे। इसके बाद दोनों ने कभी एक साथ अपनी वीडियो या रील शेयर नहीं की।यह रील 24 जुलाई 2023 को वीर साहू ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसमें वे सपना चौधरी के साथ है। दोनों ‘कुर्ते वाले छोरे पे मर गई जींस आली…’ गीत पर नजर आए थे। इसके बाद दोनों ने कभी एक साथ अपनी वीडियो या रील शेयर नहीं की।

जानिए कैसे शुरू हुई थी सपना चौधरी और वीर साहू की लव स्टोरी.…

हिसार की गोशाला में हुई थी पहली मुलाकात

हरियाणवी मनोरंजन जगत की चर्चित जोड़ी सपना चौधरी और वीर साहू की प्रेम कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। वीर साहू को हरियाणा का ‘बब्बू मान’ भी कहा जाता है। राइटर, सिंगर और एक्टर वीर साहू पशु प्रेमी भी है।

डांसिंग क्वीन के नाम से मशहूर सपना चौधरी से उनकी पहली मुलाकात साल 2016 में हिसार जिले की लाडवा गोशाला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हुई थी। उस समय किसी ने भी नहीं सोचा था कि यह मुलाकात आगे चलकर शादी के रिश्ते में बदल जाएगी।

पहली बार पसंद नहीं आए, दूसरी मुलाकात में बदली सोच

सपना चौधरी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि पहली मुलाकात के दौरान उन्हें वीर साहू बिल्कुल पसंद नहीं आए थे। उन्हें लगा कि वीर बेहद खड़ूस स्वभाव के इंसान हैं, जिन्हें न किसी से बातचीत करना पसंद है और न ही मजाक करना। सपना के मुताबिक वीर का शांत और गंभीर व्यवहार उन्हें काफी अजीब लगा था।

पहली मुलाकात के बाद दोनों की दूसरी मुलाकात एक अवॉर्ड शो में हुई। वहां भी वीर साहू ने सपना को ज्यादा महत्व नहीं दिया। हालांकि, जब सपना ने खुद उनसे बातचीत शुरू की तो वीर साहू थोड़ा झिझक गए। यहीं से दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और धीरे-धीरे एक-दूसरे को समझने लगे।

16 जुलाई 2023 को उन्होंने अपने बेटे और सपना चौधरी के साथ गौ सेवा करते हुए दो तस्वीरें साझा की थीं। वीर साहू के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 375 पोस्ट मौजूद हैं।16 जुलाई 2023 को उन्होंने अपने बेटे और सपना चौधरी के साथ गौ सेवा करते हुए दो तस्वीरें साझा की थीं। वीर साहू के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 375 पोस्ट मौजूद हैं।

वीर साहू ने भी खुलकर किया था प्यार का इजहार

लगातार मुलाकातों और बातचीत के दौरान सपना को महसूस हुआ कि वीर साहू बाहर से जितने सख्त दिखाई देते हैं, असल में उतने ही सच्चे और सरल इंसान हैं। सपना ने कहा था कि जो व्यक्ति वीर को सही मायनों में समझ ले, वह उनसे दूर नहीं रह सकता। यही दोस्ती समय के साथ प्यार में बदल गई।

जनवरी 2020 में दिए गए एक इंटरव्यू में वीर साहू ने बताया था कि दुनिया सपना चौधरी को एक स्टार के रूप में देखती है, लेकिन उनके लिए सपना एक दोस्त और जीवनसाथी हैं। जब उन्होंने सपना को करीब से जाना तो उनकी असली शख्सियत समझ में आई। वीर ने यह भी कहा था कि वह सपना को उनकी लोकप्रियता की वजह से नहीं बल्कि उनके व्यक्तित्व की वजह से पसंद करते हैं।

2016 में मुलाकात के चार साल बाद दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी।2016 में मुलाकात के चार साल बाद दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी।

2020 में कोर्ट मैरिज, बेटे के जन्म पर दी शादी की खबर

करीब चार साल तक एक-दूसरे को जानने और समझने के बाद दोनों ने जनवरी 2020 में शादी कर ली। परिवार में एक रिश्तेदार के निधन के कारण धूमधाम से शादी नहीं हो सकी। इसके बाद दोनों ने चंडीगढ़ में कोर्ट मैरिज कर ली। उस समय दोनों ने अपनी शादी की जानकारी सार्वजनिक नहीं की थी।

साल 2020 में जब सपना चौधरी ने बेटे को जन्म दिया तो उनकी शादी की खबर पहली बार सार्वजनिक हुई। परिवार ने पूरी प्रक्रिया को बेहद गोपनीय रखा था। बेटे के जन्म की जानकारी सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। इससे नाराज वीर साहू ने फेसबुक पर लाइव आकर कहा था कि किसी की निजी जिंदगी में अनावश्यक दखल न दें और अफवाहें फैलाने से बचें।

बुधवार को सपना चौधरी की एक पोस्ट आने के एक घंटे बाद वीर साहू ने इस रील पर गीत लगाकर शेयर की।बुधवार को सपना चौधरी की एक पोस्ट आने के एक घंटे बाद वीर साहू ने इस रील पर गीत लगाकर शेयर की।

नजदीकी सूत्रों ने बताईं दोनों के बीच मतभेद की चार वजह…

  • दोनों का अलग स्टारडम अलग, सोच में काफी अंतर: सपना चौधरी और वीर साहू के एक करीबी से मिली जानकारी के मुताबिक शादी के करीब आठ महीने बाद ही दोनों के बीच विचारधारा को लेकर मतभेद शुरू हो गए थे, जो समय के साथ बढ़ते चले गए। दोनों अपने-अपने क्षेत्र के बड़े कलाकार हैं और दोनों का अलग स्टारडम है। इसी वजह से दोनों की जीवनशैली और सोच में भी काफी अंतर बताया जाता है।
  • अलग-अलग जीवनशैली बनी मतभेद की वजह: करीबी सूत्रों के अनुसार वीर साहू गांव में रहकर सादा जीवन पसंद करते हैं। उन्हें प्रकृति और पशुओं से विशेष लगाव है और वह अपना अधिकांश समय फार्म हाउस पर बिताना पसंद करते हैं। वहीं, सपना चौधरी ग्लैमर की दुनिया से जुड़ी हैं और अक्सर चाहती हैं कि दोनों एक साथ समय बिताएं, घूमने-फिरने जाएं और सार्वजनिक कार्यक्रमों में साथ दिखाई दें। हालांकि ऐसा कम ही देखने को मिला है।
  • शादी के बाद भी बहन के साथ रहती थीं सपना: शादी के बाद भी सपना चौधरी अक्सर मोहाली में अपनी बहन के साथ रहती थीं। उनके अधिकांश कार्यक्रमों में भी उनकी बहन ही उनके साथ दिखाई देती थी। दूसरी ओर वीर साहू अपने गांव स्थित फार्म हाउस में रहना पसंद करते थे। इसी कारण दोनों लंबे समय तक अलग-अलग स्थानों पर रहते रहे। दो बच्चे होने के बाद भी यह दूरियां कम नहीं हुई। पोरस का जन्म 2020 में हुआ था, जबकि सपना ने 2024 में अपने दूसरे बेटे शाहबीर को जन्म दिया था।
  • पहली एनिवर्सरी पर भी दिखी थी सोच में दूरी: करीबी लोगों के अनुसार शादी की पहली वर्षगांठ के दौरान भी दोनों की सोच का अंतर सामने आया था। उस समय एक मेकअप आर्टिस्ट ने सपना चौधरी से पूछा था कि वह अपनी पहली एनिवर्सरी कैसे मनाएंगी। इस पर सपना चौधरी ने कहा था कि वह मोहाली जाकर अकेले ही अपनी एनिवर्सरी मना लेंगी। वहीं, वीर साहू की ओर से भी प्रतिक्रिया आई थी कि उन्हें इस तरह के आयोजनों का ज्यादा शौक नहीं है।

—————————

सपना चौधरी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने मारपीट के बाद ससुराल छोड़ा:कोर्ट ने पति वीर साहू के मिलने पर रोक लगाई; 2020 में लव मैरिज की थी

हरियाणवी डांसर-सिंगर सपना चौधरी की निजी जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में है। सपना ने अपने पति वीर साहू के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराते हुए दिल्ली की द्वारका महिला कोर्ट में याचिका दाखिल की है। मंगलवार को कोर्ट ने वीर साहू को अगली सुनवाई तक उनके संपर्क में आने, घर या कार्यस्थल पर जाने और किसी भी तरह से परेशान करने से रोक दिया है। (पूरी खबर पढ़ें)

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • अब हरियाणवी डांसर का आपत्तिजनक VIDEO सामने आया: युवक के प्राइवेट पार्ट पर नोट लगाकर डांस; ट्रोलर्स बोले- खुद वल्गैरिटी को बढ़ावा दिया

    युवक के प्राइवेट पार्ट पर नोट लगाकर डांस; ट्रोलर्स बोले- खुद वल्गैरिटी को बढ़ावा दिया|सोनीपत,Sonipat - Dainik Bhaskar0:35Play videoPlay videoसोनीपत

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • उत्तराखंड में खाई में गिरी हरियाणा नंबर की कार: सोनीपत से 5 दोस्त घूमने गए थे, ड्राइवर को आई नींद; 3 की हालत गंभीर

    सोनीपत से 5 दोस्त घूमने गए थे, ड्राइवर को आई नींद; 3 की हालत गंभीर|सोनीपत,Sonipat - Dainik Bhaskar0:30Play videoPlay videoसोनीपत

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • मोबाइल नहीं देने पर 11वीं के स्टूडेंट ने किया सुसाइड: सोनीपत में माता-पिता, बहन नौकरी पर गए, कमरे में फंदा लगाया; लौटने पर खिड़की से झांक कर देखा

    सोनीपत में माता-पिता, बहन नौकरी पर गए, कमरे में फंदा लगाया; लौटने पर खिड़की से झांक कर देखा|सोनीपत,Sonipat - Dainik Bhaskar0:33Play videoPlay videoसोनीपत

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • मसूरी में कार खाई में गिरी: दोनों बहनों समेत 4 टूरिस्टों की मौत; दिल्ली, हरियाणा और यूपी से आए थे घूमने

    1:00Play videoPlay videoदेहरादून

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी

Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Aradhana Mishra Mona Prayagraj Visit | Congress Social Justice Meeting आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली…

शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा

Hindi News Local Uttar pradesh Shahjahanpur Shahjahanpur PET Exam Schedule | Exam Centers Guidelines Update शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25,…

You Missed

La viral frase de Neymar: “Cuando me retire, voy a pasar un año sin hacer un carajo, rascándome las pelotas”

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 4 views
La viral frase de Neymar: “Cuando me retire, voy a pasar un año sin hacer un carajo, rascándome las pelotas”

आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 3 views
आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी

McFeely: New Mexico fans enchanted by big game against Bison

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 5 views
McFeely: New Mexico fans enchanted by big game against Bison

शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 5 views
शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा

Lightning at Mammoth projected lineups | NHL.com

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 6 views
Lightning at Mammoth projected lineups | NHL.com

अमिताभ बच्चन ने यहीं देखी पहली फिल्म:लता मंगेशकर का पहला मंचीय प्रदर्शन; रॉयल ओपेरा हाउस के दोबारा खुलने के 10 साल पूरे

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 6 views
अमिताभ बच्चन ने यहीं देखी पहली फिल्म:लता मंगेशकर का पहला मंचीय प्रदर्शन; रॉयल ओपेरा हाउस के दोबारा खुलने के 10 साल पूरे