रियलिटी शोज पर भड़के महाभारत एक्टर सौरभ राज:कहा- TRP बटोरने के लिए जिस हद तक गिर रहे हैं वो शर्मनाक, ये मनोरंजन नहीं घिनौना प्रदर्शन है

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Saurabh Raj Jain Slams Reality Shows | TRP Controversy & Statement

रियलिटी शोज पर भड़के महाभारत एक्टर सौरभ राज:कहा- TRP बटोरने के लिए जिस हद तक गिर रहे हैं वो शर्मनाक, ये मनोरंजन नहीं घिनौना प्रदर्शन है3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मशहूर टीवी शो महाभारत में भगवान कृष्ण का किरदार निभाने वाले एक्टर सौरभ राज ने रियलिटी शोज पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि मेकर्स टीआरपी बटोरने के लिए जिस हद तक गिर रहे हैं वो शर्मनाक है। उनका ये बयान तब सामने आया है, जब ओटीटी प्लेटफॉर्म में लॉकअप 2, अलायंस और भोजपुरी बवाल जैसे शोज चर्चा में हैं।

सौरभ राज ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से रियलिटी शोज पर निशाना साधते हुए लिखा है, ‘मुझे कहा गया था कि इस मुद्दे पर चुप रहूं, क्योंकि प्रोफेशनली इसका मुझसे कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन इंसानियत के नाते अब बोलना जरूरी है। रियलिटी शोज को अब खुद अपनी हकीकत का सामना करने की जरूरत है। सिर्फ टीआरपी बटोरने के लिए ये जिस हद तक गिर चुके हैं, वह बेहद शर्मनाक है। यह मनोरंजन बिल्कुल नहीं है। यह बीमार मानसिकता, अमानवीयता, मानसिक उत्पीड़न, क्रूरता और विकृत सोच का घिनौना प्रदर्शन है।’

आगे उन्होंने कहा, ‘हैरानी होती है कि इतने बड़े और मशहूर होस्ट ऐसे शो में यह सब होते हुए कैसे चुपचाप देखते रहते हैं और इसे होने देते हैं। यह बेहद दुखद और चिंताजनक है। उम्मीद है कि इंडस्ट्री में अब भी कुछ समझदारी बाकी है और समय रहते इस पर लगाम लगेगी। आखिर हम समाज के लिए किस तरह का मानदंड तय कर रहे हैं?’

क्या लॉकअप 2 पर एक्टर ने साधा निशाना

इन दिनों 3 रियलिटी शोज चर्चा में हैं। पहला है नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुआ लॉक अप-2, जिसकी विजेता श्रेया कालरा बनी हैं। दूसरा शो है अमेजन प्राइम का अलायंस और तीसरा है जियो हॉटस्टार का भोजपुरी बवाल।

जहां अलायंस स्ट्रेटजी का साफ सुथरा रियलिटी शो है, वहीं नेटफ्लिक्स का लॉक अप 2, गाली गलौज और झगड़ों के चलते विवादों में रहा। शो में सेक्शुएलिटी का मजाक बनाया गया और अभद्र भाषा भी इस्तेमाल हुई। इसके अलावा 2 अगस्त से जियो हॉटस्टार में स्ट्रीम हो रहा रियलिटी शो भोजपुरी बवाल भी सुर्खियों में है, जिसमें भोजपुरी एक्ट्रेस, बॉलीवुड एक्ट्रेस का मजाक उड़ाती दिखी हैं।

2 रियलिटी शोज का हिस्सा रहे एक्टर सौरभ राज

रियलिटी शोज पर सवाल खड़े करने वाले सौरभ राज खुद भी 2 रियलिटी शोज खतरों के खिलाड़ी 11 और नच बलिए में नजर आ चुके हैं। बता दें कि सौरभ राज कई माइथोलॉजिकल शोज देवों के देव महादेव, महाकालीः अंत ही आरंभ है, महाभारत में नजर आए हैं। उन्हें असल पहचान महाभारत में भगवान कृष्ण के किरदार से मिली थी। इनके अलावा वो कसम से, परिचय, मीत मिला दे रब्बा और पटियाला बेब्स में नजर आए हैं।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    सपा सांसद पर FIR कराने वाला युवक गायब:भाई बोला- भाजपा नेता के कहने पर दर्ज कराया मुकदमा; निष्पक्ष जांच हो

    Hindi News Local Uttar pradesh Sant kabir nagar Sant Kabir Nagar News | SP MP Car Attack Case Witness Missing सपा सांसद पर FIR कराने वाला युवक गायब:भाई बोला- भाजपा…

    आगरा में गणेश पंडाल पर 20 लड़कों ने किया पथराव-VIDEO:माहौल बिगाड़ने की कोशिश, एक आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा, फोर्स तैनात

    Hindi News Local Uttar pradesh Agra Agra Ganesh Pandal Stone Pelting Video | Sadr Bazaar Controversy Update आगरा में गणेश पंडाल पर 20 लड़कों ने किया पथराव-VIDEO:माहौल बिगाड़ने की कोशिश,…

    You Missed

    Anna Paulina Luna sends cease and desist letter to Leela Gray over insider trading jab

    • By dp
    • September 20, 2026
    • 0 views
    Anna Paulina Luna sends cease and desist letter to Leela Gray over insider trading jab

    सपा सांसद पर FIR कराने वाला युवक गायब:भाई बोला- भाजपा नेता के कहने पर दर्ज कराया मुकदमा; निष्पक्ष जांच हो

    • By dp
    • September 20, 2026
    • 1 views
    सपा सांसद पर FIR कराने वाला युवक गायब:भाई बोला- भाजपा नेता के कहने पर दर्ज कराया मुकदमा; निष्पक्ष जांच हो

    NFL is aware of potential issues with field in Brazil for Ravens-Cowboys

    • By dp
    • September 20, 2026
    • 4 views
    NFL is aware of potential issues with field in Brazil for Ravens-Cowboys

    आगरा में गणेश पंडाल पर 20 लड़कों ने किया पथराव-VIDEO:माहौल बिगाड़ने की कोशिश, एक आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा, फोर्स तैनात

    • By dp
    • September 20, 2026
    • 4 views
    आगरा में गणेश पंडाल पर 20 लड़कों ने किया पथराव-VIDEO:माहौल बिगाड़ने की कोशिश, एक आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा, फोर्स तैनात

    Notice of Privacy

    • By dp
    • September 20, 2026
    • 4 views
    Notice of Privacy

    गोरखपुर में सोमवार को 5 घंटे तक गुल रहेगी बिजली:राप्तीनगर ओल्ड, दुर्गाबाड़ी उपकेंद्र सहित दर्जनों इलाके कटौती से प्रभावित होंगे

    • By dp
    • September 20, 2026
    • 4 views
    गोरखपुर में सोमवार को 5 घंटे तक गुल रहेगी बिजली:राप्तीनगर ओल्ड, दुर्गाबाड़ी उपकेंद्र सहित दर्जनों इलाके कटौती से प्रभावित होंगे