हम पर फतवा लगाया जाता है, कोई आतंकवादी कहता है:शबाना आजमी बोलीं- मुझे और जावेद अख्तर को हिंदू-मुस्लिम दोनों बर्दाश्त नहीं करते

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Shabana Azmi Statement | Javed Akhtar Facing Hate From Extremists

हम पर फतवा लगाया जाता है, कोई आतंकवादी कहता है:शबाना आजमी बोलीं- मुझे और जावेद अख्तर को हिंदू-मुस्लिम दोनों बर्दाश्त नहीं करते3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शबाना आजमी ने हालिया इंटरव्यू में कहा है कि उन्हें और जावेद अख्तर को हिंदू और मुस्लिम हर वर्ग से नफरत मिलती है। उन्होंने कहा कि कई बार उन पर फतवे लगाए गए और कई बार उन्हें आतंकवादी तक कहा जाता है।

शबाना आजमी ने जूम को दिए इंटरव्यू में कहा है, ‘जावेद और मेरे हम दोनों के सिर पर ये श्रेय है कि हमें दोनों इनटोलरेंट कम्युनिटी के जो हिस्से हैं, वो बर्दाश्त नहीं कर पाते। हिंदू कट्टरपंथी और मुस्लिम कट्टरपंथी दोनों। तो फिर हमें लगता है कि हमारी धर्मनिर्पेक्ष सोच तो साबित होती है।’

आगे शबाना आजमी ने कहा, ‘कभी मौलवी हमें फतवा दे रहा है, कभी कोई हमें आतंकवादी कह रहा है। मुझे ये लगता है कि हमें हिंदू-मुस्लिम नेरेटिव से ऊपर उठना होगा। और मुझे लगता है कि सिर्फ एक ही तरीका है, जिससे ये हो सकता है, वो ये कि जब हमें हिंदू- मुस्लिम के झगड़े में धकेला जाए, तो हम इसमें फंसे न। ये लड़ाई हिंदू मुस्लिम की नहीं बल्कि उदार और कट्टर रसोच रखने वाले लोगों की होनी चाहिए। लिब्रल हिंदू और लिब्रल मुस्लिम को एक साथ होना चाहिए और इनटोलरेंट हिंदू-मुस्लिम को एक साथ होना चाहिए। ऐसे ही हमारे अंदर से धर्म का जहर का निकलेगा।’

शबाना ने कहा- सनी मुस्लिम बने, इसलिए फ्लॉप हुई बंटवारा 1947, डायरेक्टर का विरोध

शबाना आजमी ने हाल ही में बयान दिया है कि सनी देओल स्टारर उनकी फिल्म बंटवारा 1947, इसलिए फ्लॉप हुई, क्योंकि लोग सनी देओल को एक मुस्लिम शख्स के किरदार में नहीं देख पाए।

फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने इसका विरोध किया। उन्होंने वैराइटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा,“मुझे इसका कोई मतलब समझ नहीं आता। अमिताभ बच्चन ने ‘कुली’ (1983) में मुस्लिम हीरो का किरदार निभाया था। मनमोहन देसाई की कई फिल्मों में मुस्लिम हीरो थे।”

आगे उन्होंने कहा, “क्या हम ऐसे दौर में पहुंच गए हैं, जहां दूसरे समुदाय के हीरो को स्वीकार नहीं कर सकते? हम समझदार, अच्छे और पढ़े-लिखे लोग हैं। वे कैसे कह रहे हैं कि फिल्म में बड़ी गलती है?”

बोले- हर धर्म की अच्छी बातें अपनाना चाहता हूं

राजकुमार संतोषी ने कहा, “मैं हिंदू हूं। मंदिर जाता हूं। मेरे बेटे का नाम राम है। मैं किसी धर्म के खिलाफ नहीं हूं। लेकिन मैं हर धर्म की अच्छी बातें अपनाना चाहता हूं।”

क्या था शबाना आजमी का पूरा बयान?

‘बटवारा 1947’ के बॉक्स ऑफिस पर कमजोर प्रदर्शन को लेकर शबाना आजमी ने जूम से कहा, “सबसे पहले तो मैं फिल्म की कुल बॉक्स ऑफिस कमाई देखकर बहुत हैरान हूं, क्योंकि मेरे आसपास ऐसे लोग हैं, जो आकर कहते हैं कि उन्हें फिल्म बहुत पसंद आई।”

उन्होंने कहा, “वे बताते हैं कि उन्हें फिल्म का संदेश पसंद आया। उनमें से बहुत से लोग मानते हैं कि आज के माहौल में इंसानियत की बात करना बहुत जरूरी है। दूसरी ओर, लोग थिएटर नहीं गए और जो लोग फिल्म देखने गए, वे उलझन भरी प्रतिक्रिया के साथ बाहर आए। समस्या यह है कि लोग सनी देओल को मुस्लिम के रूप में स्वीकार नहीं कर सकते।”

शबाना का सवाल- क्या सनी ने पाकिस्तानी का किरदार निभाया है?

शबाना आजमी ने कहा कि ‘बटवारा 1947’ देखने वाले लोगों ने भी शायद फिल्म को पूरी तरह नहीं समझा। उन्होंने कहा, “लोग जिस तरह प्रतिक्रिया दे रहे हैं, उससे मैं हैरान हूं। फिल्म देखने वाले लोग भी सोचते हैं कि सनी देओल ने पाकिस्तानी का किरदार निभाया है। ऐसा नहीं है। यह बात उनके दिमाग में ठीक से बैठ ही नहीं रही।”

शबाना ने आगे कहा, “अगर दोनों धर्मों के लोग फिल्म से खुश नहीं हैं, तो इसका मतलब है कि यह ऐसी चीज है, जो शुद्ध और सुंदर है।”

एक साथ रिलीज हुईं शबाना आजमी की दो फिल्में

शबाना आजमी की एक साथ दो फिल्में बंटवारा 1947 और आवारापन 2, 14 अगस्त को साथ रिलीज हुई हैं। फिल्म बंटवारा 1947 फ्लॉप रही, जबकि आवारापन 2 ने 200 से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। आवारापन 2 में शबाना आजमी ने नेगेटिव रोल निभाया है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    'रामायण' का दूसरा ट्रेलर रिलीज:पहले से बेहतर दिखे VFX और कॉस्ट्यूम; रावण-इंद्र और जटायु युद्ध के सीन दिखाए

    Hindi News Entertainment Bollywood Ramayan Second Trailer Launch | Bengaluru Event Ranbir Kapoor Yash Sai Pallavi ‘रामायण’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज:पहले से बेहतर दिखे VFX और कॉस्ट्यूम; रावण-इंद्र और जटायु…

    कानपुर में दीपावली से पहले गड्‌ढामुक्त होंगी सड़कें:नगर आयुक्त का अल्टीमेटम, सड़क पर कूड़ा फेंकने पर लगा 20-20 हजार जुर्माना

    Hindi News Local Uttar pradesh Kanpur Kanpur Municipal Commissioner Penalty | Garbage Throwing Fine Drive कानपुर में दीपावली से पहले गड्‌ढामुक्त होंगी सड़कें:नगर आयुक्त का अल्टीमेटम, सड़क पर कूड़ा फेंकने…

    You Missed

    This viral $30 Home Depot holiday sweater comes with over $200 worth of tools

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 0 views
    This viral  Home Depot holiday sweater comes with over 0 worth of tools

    'रामायण' का दूसरा ट्रेलर रिलीज:पहले से बेहतर दिखे VFX और कॉस्ट्यूम; रावण-इंद्र और जटायु युद्ध के सीन दिखाए

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 0 views
    'रामायण' का दूसरा ट्रेलर रिलीज:पहले से बेहतर दिखे VFX और कॉस्ट्यूम; रावण-इंद्र और जटायु युद्ध के सीन दिखाए

    Global tech sell-off deepens as enthusiasm for AI stocks wobbles | CNN Business

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 3 views
    Global tech sell-off deepens as enthusiasm for AI stocks wobbles | CNN Business

    कानपुर में दीपावली से पहले गड्‌ढामुक्त होंगी सड़कें:नगर आयुक्त का अल्टीमेटम, सड़क पर कूड़ा फेंकने पर लगा 20-20 हजार जुर्माना

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 3 views
    कानपुर में दीपावली से पहले गड्‌ढामुक्त होंगी सड़कें:नगर आयुक्त का अल्टीमेटम, सड़क पर कूड़ा फेंकने पर लगा 20-20 हजार जुर्माना

    Michele Tafoya reacts after getting Trump’s endorsement

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 5 views
    Michele Tafoya reacts after getting Trump’s endorsement

    अनुपम खेर बोले- पीएम मोदी को गाली देना ठीक नहीं:CJP प्रदर्शन पर कहा- विरोध का हक सबको, पर वोट चोरी के सबूत दें

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 6 views
    अनुपम खेर बोले- पीएम मोदी को गाली देना ठीक नहीं:CJP प्रदर्शन पर कहा- विरोध का हक सबको, पर वोट चोरी के सबूत दें