शाहजहांपुर में गर्रा नदी में लगातार चौथे दिन छोड़ा पानी:90 हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी पहुंचा, बाढ़ के खतरे से सहमे लोग

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Shahjahanpur
  • Shahjahanpur Flood Risk | Garra River Kakara Bridge Raised 80cm

शाहजहांपुर में गर्रा नदी में लगातार चौथे दिन छोड़ा पानी:90 हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी पहुंचा, बाढ़ के खतरे से सहमे लोगशाहजहांपुर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शाहजहांपुर में दियूनी बैराज से गर्रा नदी में लगातार चौथे दिन पानी छोड़ा गया। शुक्रवार को 11,689 क्यूसेक पानी पास किया गया। इससे पहले तीन दिन में करीब 81 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा चुका था। कुल मिलाकर चार दिन में 90 हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी नदी में छोड़ा गया है।

लगातार पानी छोड़े जाने से लोगों में दहशत बनी हुई है। हालांकि, प्रशासन का दावा है कि इस बार ककरा पुल को 80 सेंटीमीटर ऊंचा किया गया है। इस काम पर चार करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। प्रशासन का कहना है कि अब बाढ़ का पानी पुल से नहीं टकराएगा।

पिछली बार आई बाढ़ के दौरान दर्जनों कॉलोनियों में पानी भर गया था, जिससे लोगों को काफी नुकसान हुआ था।

दरअसल, 1 सितंबर को दियूनी बैराज से 21 हजार क्यूसेक, 2 सितंबर को 35 हजार क्यूसेक, 3 सितंबर को 25 हजार क्यूसेक और 4 सितंबर को 11 हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी गर्रा नदी में छोड़ा गया था।

नदी में मटमैला पानी आने के कारण लोग डरे हुए हैं। डूब क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। अधिकारी लगातार नदी का निरीक्षण कर रहे हैं और संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे हैं। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे बच्चों को नदी किनारे जाने से रोकें और खुद भी नदी के करीब न जाएं।

पिछले साल आई बाढ़ के पानी ने काफी तबाही मचाई थी। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पानी भर गया था और सड़क टूट गई थी। राजकीय मेडिकल कॉलेज के वार्डों में भी पानी भर गया था, जिससे मरीजों को स्ट्रेचर पर लिटाकर प्राइवेट अस्पतालों में शिफ्ट करना पड़ा था।

एसएस कॉलेज में भी पानी भर गया था। नदी के किनारे बसी कॉलोनियों में पानी घुस गया था, जिससे लोगों के घरों में रखा सामान और बिजली के उपकरण खराब हो गए थे। करीब तीन से चार दिन तक हालात खराब रहे थे। तब गर्रा और खननौत नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही थीं। एडीएम ने कहा है कि प्रशासन की सभी तैयारियां पूरी हैं।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    गोंडा शिक्षक एमएलसी चुनाव-5 जोन,12 सेक्टर में बांटा गया जिला:1933 पुरुष और 872 महिला मतदाता करेंगे इस बार मतदान

    Hindi News Local Uttar pradesh Gonda Gonda MLC Election Update | Voting Preparation & Voter List Details गोंडा शिक्षक एमएलसी चुनाव-5 जोन,12 सेक्टर में बांटा गया जिला:1933 पुरुष और 872…

    पूजा पंडाल में जमकर मारपीट:प्रयागराज मेें दो युवकों को जमीन पर गिराकर पीटा, श्रद्धालुओं में मची अफरातफरी

    Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Prayagraj Puja Pandal Violence | Youths Beaten In Koranv CCTV Footage पूजा पंडाल में जमकर मारपीट:प्रयागराज मेें दो युवकों को जमीन पर गिराकर लात-घूंसे…

    You Missed

    Nor’ easter to bring coastal flooding, winds to East Coast

    • By dp
    • October 20, 2026
    • 0 views
    Nor’ easter to bring coastal flooding, winds to East Coast

    गोंडा शिक्षक एमएलसी चुनाव-5 जोन,12 सेक्टर में बांटा गया जिला:1933 पुरुष और 872 महिला मतदाता करेंगे इस बार मतदान

    • By dp
    • October 20, 2026
    • 1 views
    गोंडा शिक्षक एमएलसी चुनाव-5 जोन,12 सेक्टर में बांटा गया जिला:1933 पुरुष और 872 महिला मतदाता करेंगे इस बार मतदान

    Singer D4vd appears in court in teen girl’s murder case

    • By dp
    • October 20, 2026
    • 5 views
    Singer D4vd appears in court in teen girl’s murder case

    पूजा पंडाल में जमकर मारपीट:प्रयागराज मेें दो युवकों को जमीन पर गिराकर पीटा, श्रद्धालुओं में मची अफरातफरी

    • By dp
    • October 20, 2026
    • 4 views
    पूजा पंडाल में जमकर मारपीट:प्रयागराज मेें दो युवकों को जमीन पर गिराकर पीटा, श्रद्धालुओं में मची अफरातफरी

    First Look: Jenna Ortega Appears For Interview On Monday’s “Late Night With Seth Meyers”

    • By dp
    • October 20, 2026
    • 6 views
    First Look: Jenna Ortega Appears For Interview On Monday’s “Late Night With Seth Meyers”

    मुखर्जी परिवार की दुर्गा पूजा में शामिल हुए रणबीर कपूर:पंडाल में हर्षदीप कौर के साथ गाया गाना ‘कबीरा’, देखें वीडियो

    • By dp
    • October 20, 2026
    • 5 views
    मुखर्जी परिवार की दुर्गा पूजा में शामिल हुए रणबीर कपूर:पंडाल में हर्षदीप कौर के साथ गाया गाना ‘कबीरा’, देखें वीडियो