गर्भवती महिला की संदिग्ध हालत में मौत:परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, बहन बोली- झुमके की कीमत चुकाने के लिए गुरग्राम तक गई थी

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Shahjahanpur
  • Shahjahanpur Pregnant Woman Suspicious Death | Family Accuses Husband

गर्भवती महिला की संदिग्ध हालत में मौत:परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, बहन बोली- झुमके की कीमत चुकाने के लिए गुरग्राम तक गई थीशाहजहांपुर1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शाहजहांपुर में सोमवार की शाम करीब छह बजे पांच महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतका की पहचान शीलू (20) के रूप में हुई है। परिजनों ने पति और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। यह घटना थाना अल्हागंज क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव की है।

परिजनों के अनुसार, करीब दो महीने पहले शीलू के कान के झुमके खो गए थे। पति लगातार उसकी कीमत चुकाने का दबाव बना रहा था। इस संबंध में शीलू गुरुग्राम में काम करने भी गई थी, लेकिन पति उसे लगभग 20 दिन पहले जबरन वापस ले आया था।

थाना तिलहर क्षेत्र के पिंगरी गांव की रहने वाली शीलू की शादी एक साल पहले रघुनाथपुर निवासी तजेंदर के साथ हुई थी। सोमवार शाम को मायके पक्ष को सूचना मिली कि शीलू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

मायके पक्ष ने जब शीलू का शव देखा तो उनके शरीर पर चोट के निशान होने का आरोप लगाया। उन्होंने इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या बताया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

मृतका की बहन अंजली ने आरोप लगाया कि तीन महीने पहले शीलू अपने चचेरे भाई की शादी में गई थी, जहां उसके बैग से सोने के झुमके खो गए थे। जब शीलू ने यह बात पति को बताई तो उसने गाली-गलौज कर उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पति शीलू से खेत बेचकर झुमकों की कीमत चुकाने के लिए कह रहा था।

अंजली के मुताबिक, उन्होंने पति को समझाया था कि शीलू के भाई-बहन मिलकर कीमत अदा कर देंगे। इसके बाद शीलू खुद झुमकों की कीमत चुकाने के लिए गुरुग्राम में अपने भाई के साथ काम करने गई थी, लेकिन पति उसे 20 दिन पहले वापस ले आया। अंजली ने भी शीलू की हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मायके पक्ष के लोग हत्या का आरोप लगा रहे हैं। तहरीर प्राप्त होते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    श्रावस्ती में अपहरण के तीन वांछित आरोपी गिरफ्तार:अपहर्ता सकुशल बरामद, तीनों भेजे गए जेल

    Hindi News Local Uttar pradesh Shrawasti Shravasti Kidnapping Case | Ikauna Sonwa Police Arrest Three Accused श्रावस्ती में अपहरण के तीन वांछित आरोपी गिरफ्तार:अपहर्ता सकुशल बरामद, तीनों भेजे गए जेलश्रावस्ती2…

    गैस सिलेंडर लेने पहुंचे युवक की एजेंसी में मौत:श्रावस्ती में लाइन में इंतजार के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत, पोस्टमार्टम कराने से परिजनों ने किया इनकार

    Hindi News Local Uttar pradesh Shrawasti Gilaula Youth Dies At Gas Agency During Wait | Family Refuses Postmortem गैस सिलेंडर लेने पहुंचे युवक की एजेंसी में मौत:श्रावस्ती में लाइन में…

    You Missed

    2026 WNBA All-Star Game updates: Caitlin Clark points, stats

    • By dp
    • July 28, 2026
    • 2 views
    2026 WNBA All-Star Game updates: Caitlin Clark points, stats

    गर्भवती महिला की संदिग्ध हालत में मौत:परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, बहन बोली- झुमके की कीमत चुकाने के लिए गुरग्राम तक गई थी

    • By dp
    • July 28, 2026
    • 1 views
    गर्भवती महिला की संदिग्ध हालत में मौत:परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, बहन बोली- झुमके की कीमत चुकाने के लिए गुरग्राम तक गई थी

    Magnitude 7.1 earthquake rocks Japan as tsunami warning issued

    • By dp
    • July 28, 2026
    • 2 views
    Magnitude 7.1 earthquake rocks Japan as tsunami warning issued

    श्रावस्ती में अपहरण के तीन वांछित आरोपी गिरफ्तार:अपहर्ता सकुशल बरामद, तीनों भेजे गए जेल

    • By dp
    • July 28, 2026
    • 5 views
    श्रावस्ती में अपहरण के तीन वांछित आरोपी गिरफ्तार:अपहर्ता सकुशल बरामद, तीनों भेजे गए जेल

    王勤伯:学习西班牙足球,关键是要明白应该怎么学 避免表面模仿_中华网

    • By dp
    • July 28, 2026
    • 6 views