एक्टर्स की पेमेंट रोके जाने पर भड़कीं शिल्पा शिंदे:एक्टर शहजादा धामी के 30 लाख रोके जाने पर बोलीं- सब्जी बेचूंगी, लेकिन प्रोड्यूसर की नहीं चाटूंगी

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Shilpa Shinde Called Out Producers As Mafia After Actor Shehzada Dhami Said His 30 Lakh Payment Is Due

एक्टर्स की पेमेंट रोके जाने पर भड़कीं शिल्पा शिंदे:एक्टर शहजादा धामी के 30 लाख रोके जाने पर बोलीं- सब्जी बेचूंगी, लेकिन प्रोड्यूसर की नहीं चाटूंगी1 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

टीवी इंडस्ट्री में फिर एक नॉन पेमेंट का विवाद छिड़ गया है। टीवी एक्टर शहजादा धामी 2023 से ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीड रोल निभा रहे थे, लेकिन अनप्रोफेशनल होने का आरोप लगाते हुए उन्हें अचानक शो से निकाल दिया गया और उनकी पेमेंट रोक दी गई। शहजादा ने शो के प्रोड्यूसर राजन शाही के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई, लेकिन 3 साल बाद भी उन्हें 30 लाख रुपए की बकाया पेमेंट नहीं मिली है।

उन्होंने इस मामले पर सवाल उठाए तो एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने उनके सपोर्ट में प्रोड्यूसर्स को माफिया कहते हुए जमकर भड़ास निकाली।

शिल्पा शिंदे ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो जारी की, जिसमें उन्होंने कहा, ‘देखा आपने कि आर्टिस्ट एसोसिएशन ही आर्टिस्ट के साथ नहीं होती। ये जो टीवी इंडस्ट्री के प्रोड्यूसर होते हैं वो माफियागिरी करते हैं। जो प्रोड्यूसर साथ नहीं देते, उन्हें भी काम रोकने के लिए धमकाया जाता है। हम आर्टिस्ट ऐसा नहीं कर सकते, क्योंकि हमारे 90 दिनों का पेमेंट प्रोड्यूसर के पास होता है, वो रोक दिया जाता है।’

आगे एक्ट्रेस ने कहा, ‘आर्टिस्ट एसोसिएशन के जो एक्टर्स होते हैं, वो प्रोड्यूसर्स की चाटते हैं। उन्हें काम चाहिए होता है, तो वो उनका साथ देते हैं। तो आर्टिस्ट का साथ कौन देगा। आज किसी एक्टर की डेथ के बाद आप आकर इंस्टाग्राम पर रो रहे हो, वीडियो डाल रहे हो। इसका मतलब नहीं है। वही लोग हैं ये जो किसी के मरने के बाद कैंडल लेकर इंसाफ मांगते हो। फुटेज खाते हो बेमतलब।’

फर्जी सेक्शुअल हैरेसमेंट केस पर बोलीं- एक्ट्रेस सोकर झूठा रेप केस करती हैं

शिल्पा शिंदे ने हाल ही में बताया है कि उन्होंने भाभीजी घर पर हैं शो की पेमेंट रोके जाने पर प्रोड्यूसर के खिलाफ फर्जी सेक्शुल हैरेसमेंट का केस किया था। इस पर उन्होंने कहा, ‘मेरा उस वक्त किसी ने साथ नहीं दिया। मजबूरी होगी, मैंने कुछ नहीं कहा। आज मैंने मौका दिया। आज मैंने छाती ठोककर रहा कि मैंने गलत किया। मैंने ये पैसे के लिए नहीं किया था। एक्ट्रेस लोगों के साथ सोकर आती हैं और मेडिकल चेकअप करवाकर बोलती हैं कि मेरा रेप हुआ है। जिन लोगों ने मुझ पर गलत इल्जाम लगाए हैं, वो इस कानून को समझें। ये नॉन-बेलेबल एक्ट है। हमारा मसला खत्म हो गया था, मैं 10 साल बाद काम कर रही हूं। जो मैंने किया, वो नहीं करती तो इससे निकल नहीं पाती। किसी और में ये करने की हिम्मत नहीं है।’

आगे एक्ट्रेस ने कहा, ‘जिन भी लोगों ने मुझ पर लांछन लगाए हैं, मैं उन्हें कहना चाहूंगी कि तुम लोगों में दम नहीं है खुद का इंसाफ लेने के लिए। नहीं तो सुसाइड करना पड़ता है। आज आकर रोते। मैंने पहले भी राजन जी के खिलाफ शहजादा के लिए आवाज उठाई थी। कुछ एक्टर करते हैं प्रोड्यूसर को परेशान। प्रोड्यूसर से तो मुझे कोई मतलब नहीं है। वो घटिया होते हैं, मुझे करना भी नहीं है उनके साथ काम। जब मैंने आवाज उठाई तो मीडिया ने कहा कि हम ये नहीं चला सकेंगे क्योंकि ऊपर से प्रेशर आएगा।’

आखिर में एक्ट्रेस ने कहा- ‘मुझे इस घटिया इंडस्ट्री में काम करना ही नहीं है रास्ते में सब्जी बेचूंगी, लेकिन ऐसे लोगों की नहीं चाटूंगी।’

क्या है प्रोड्यूसर पर शहजादा धामी का आरोप?

एक्टर शहजादा धामी 2023 से टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है से जुड़े, लेकिन एक साल बाद ही उन्हें शो से निकाल दिया गया। प्रोड्यूसर राजन शाही ने इसकी वजह एक्टर का अनप्रोफेशनल रवैया बताया, लेकिन शहजादा की मानें तो प्रोड्यूसर ने उन्हें पूरी यूनिट के सामने अपमानित किया और उनके पेरेंट्स पर आपत्तिजनक कमेंट किए।

शो से हटाए जाने के बाद शहजादा की पेमेंट रोक दी गई। जिसके बाद उन्होंने आर्टिस्ट एसोसिएशन में इसकी शिकायत दर्ज की। शिकायत के बावजूद प्रोड्यूसर के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया। अब तीन साल बाद शहजादा ने सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि उनकी 30 लाख की पेमेंट अब तक चुकाई नहीं गई है।

उन्होंने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से लिखा, कलाकारों को अलग-अलग कारणों से बैन किया जा रहा है, उनका बहिष्कार किया जा रहा है और उन्हें जज किया जा रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि कलाकारों की सुरक्षा और उनके अधिकारों की बात करने वाली संस्थाएं आखिर क्या कर रही हैं?

आगे उन्होंने लिखा, ‘कई साल पहले मैंने अपने शो के निर्माता के खिलाफ बकाया पैसे न मिलने की शिकायत की थी। आज भी मेरे लगभग 30 लाख रुपये बाकी हैं। इसके बावजूद उस व्यक्ति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई और वह आज भी इंडस्ट्री में खुलेआम काम कर रहा है।’

‘मेरा सवाल है कि जब मेरी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो न कोई बैन हुआ, न बहिष्कार और न ही किसी की जवाबदेही तय हुई, ऐसा क्यों?’

आखिर में उन्होंने लिखा, ‘अगर कोई इंसान सिर्फ अपने परिवार का पेट पालने, बच्चों का भविष्य बनाने और मेहनत से काम करने की कोशिश कर रहा है, तो उससे आखिर लोग क्या चाहते हैं? क्या किसी पेशेवर मतभेद या मनमुटाव की वजह से किसी की पूरी जिंदगी और करियर बर्बाद कर देना सही है? क्या सिर्फ इसलिए किसी की सफलता से परेशानी होनी चाहिए क्योंकि कभी रिश्ते अच्छे नहीं रहे?’

‘फिल्म और टीवी इंडस्ट्री को प्रतिभा, प्रोफेशनलिज्म और निष्पक्षता के आधार पर चलना चाहिए, न कि व्यक्तिगत दुश्मनी, अहंकार या किसी को नीचे गिराने की मानसिकता पर।’

अगर कलाकारों से जवाबदेही की उम्मीद की जाती है, तो ताकत और अधिकार रखने वाले लोगों से भी उतनी ही जवाबदेही की उम्मीद होनी चाहिए।’

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    ‘द फिक्स’ में लियाम नीसन के साथ नजर आएंगी एलनाज:बोलीं- हॉलीवुड के सितारे सहज, भारत में बदल सकता है फिल्ममेकिंग का तरीका

    Hindi News Entertainment Bollywood Elnaz Norouzi On Hollywood Film The Fix & Working With Liam Neeson | Interview भास्कर इंटरव्यू‘द फिक्स’ में लियाम नीसन के साथ नजर आएंगी एलनाज:बोलीं- हॉलीवुड…

    नाना के गुस्से के किस्से सुन यशपाल ने रखी शर्त:बोले- हाथ उठाया तो दोगुना मारूंगा; बाद में बने अच्छे दोस्त

    Hindi News Entertainment Bollywood Yashpal Sharma Statement On Nana Patekar | Ab Tak Chhappan Experience भास्कर इंटरव्यूनाना के गुस्से के किस्से सुन यशपाल ने रखी शर्त:बोले- हाथ उठाया तो दोगुना…

    You Missed

    John Goodman Says His Body Is “Messed Up” After 200-Lb. Weight Loss Transformation

    • By dp
    • November 3, 2026
    • 2 views
    John Goodman Says His Body Is “Messed Up” After 200-Lb. Weight Loss Transformation

    ‘द फिक्स’ में लियाम नीसन के साथ नजर आएंगी एलनाज:बोलीं- हॉलीवुड के सितारे सहज, भारत में बदल सकता है फिल्ममेकिंग का तरीका

    • By dp
    • November 3, 2026
    • 2 views
    ‘द फिक्स’ में लियाम नीसन के साथ नजर आएंगी एलनाज:बोलीं- हॉलीवुड के सितारे सहज, भारत में बदल सकता है फिल्ममेकिंग का तरीका

    ‘The Man With The Bag’ Trailer: Arnold Schwarzenegger & Alan Ritchson Star

    • By dp
    • November 3, 2026
    • 5 views
    ‘The Man With The Bag’ Trailer: Arnold Schwarzenegger & Alan Ritchson Star

    नाना के गुस्से के किस्से सुन यशपाल ने रखी शर्त:बोले- हाथ उठाया तो दोगुना मारूंगा; बाद में बने अच्छे दोस्त

    • By dp
    • November 3, 2026
    • 6 views
    नाना के गुस्से के किस्से सुन यशपाल ने रखी शर्त:बोले- हाथ उठाया तो दोगुना मारूंगा; बाद में बने अच्छे दोस्त

    Opinion | Oil is the ghost haunting Texas’ Greg Abbott and Ken Paxton

    • By dp
    • November 3, 2026
    • 8 views
    Opinion | Oil is the ghost haunting Texas’ Greg Abbott and Ken Paxton

    आमलेट बनाने से इनकार पर बुजुर्ग को गोली मारी:दुकानदार पर फायरिंग कर बाइक सवार फरार, जिला अस्पताल में भर्ती

    • By dp
    • November 3, 2026
    • 7 views
    आमलेट बनाने से इनकार पर बुजुर्ग को गोली मारी:दुकानदार पर फायरिंग कर बाइक सवार फरार, जिला अस्पताल में भर्ती