फर्रुखाबाद में कर एवं करेत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक:प्रवर्तन कार्यों में लापरवाही मिली, डीएम ने अधिकारियों को नोटिस देने के निर्देश दिए

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Farrukhabad
  • Farrukhabad DM Issues Notice For Laxity In Revenue Recovery

फर्रुखाबाद में कर एवं करेत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक:प्रवर्तन कार्यों में लापरवाही मिली, डीएम ने अधिकारियों को नोटिस देने के निर्देश दिएफर्रुखाबाद2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फर्रुखाबाद में जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही कर एवं करेत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान राजस्व वसूली में लापरवाही पाए जाने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

बैठक में विभागवार राजस्व वसूली की प्रगति, लक्ष्य के सापेक्ष उपलब्धियों तथा प्रवर्तन कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान वाणिज्य कर विभाग की राजस्व वसूली निर्धारित लक्ष्य की तुलना में अत्यंत कम पाई गई, जिस पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की।

उन्होंने विभागीय अधिकारियों को प्रवर्तन कार्यों में तेजी लाने और लक्ष्य के अनुरूप वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं, आबकारी विभाग की वसूली संतोषजनक पाई गई। मंडी मोहम्मदाबाद एवं मंडी कायमगंज की मासिक राजस्व वसूली भी अपेक्षाकृत कम पाए जाने पर चिंता व्यक्त की गई। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। विद्युत विभाग एवं परिवहन विभाग की राजस्व वसूली की प्रगति संतोषजनक पाई गई।

प्रवर्तन कार्यों में लापरवाही बरतने पर जिलाधिकारी ने वाणिज्य कर विभाग, परिवहन विभाग, विद्युत विभाग तथा मंडी मोहम्मदाबाद एवं मंडी कायमगंज के संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रतिदिन सीएम डैशबोर्ड एवं आईजीआरएस के विभिन्न पैरामीटरों का नियमित परीक्षण करें। उन्होंने कहा कि जिन बिंदुओं पर प्रगति अपेक्षित है, उनमें तत्काल सुधार सुनिश्चित करें।

डॉ. लाठर ने स्पष्ट किया कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य निष्पादन प्रत्येक अधिकारी की जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), जनपद के समस्त उपजिलाधिकारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    गैंगस्टर अजय ठाकुर पर कोतवाली में दर्ज हुआ 34वां मुकदमा:कानपुर कचहरी में वकील को पीटा, अपहरण की कोशिश की

    Hindi News Local Uttar pradesh Kanpur Kanpur Court Lawyer Assault Case | Gangster Ajay Thakur Booked गैंगस्टर अजय ठाकुर पर कोतवाली में दर्ज हुआ 34वां मुकदमा:कानपुर कचहरी में वकील को…

    मूवी रिव्यू-'वाइब':कुणाल खेमू की फिल्म पहले हंसाती है, लेकिन इंटरवल के बाद समझना मुश्किल हो जाता है- क्या हो रहा है?

    Hindi News Entertainment Bollywood Kunal Khemu Vibe Movie Review | Comedy Film Starring Preeti Zinta मूवी रिव्यू-‘वाइब’:कुणाल खेमू की फिल्म पहले हंसाती है, लेकिन इंटरवल के बाद समझना मुश्किल हो…

    You Missed

    Tornado Warning issued for parts of Davis County, with ping-pong sized hail possible

    • By dp
    • September 18, 2026
    • 2 views
    Tornado Warning issued for parts of Davis County, with ping-pong sized hail possible

    गैंगस्टर अजय ठाकुर पर कोतवाली में दर्ज हुआ 34वां मुकदमा:कानपुर कचहरी में वकील को पीटा, अपहरण की कोशिश की

    • By dp
    • September 18, 2026
    • 2 views
    गैंगस्टर अजय ठाकुर पर कोतवाली में दर्ज हुआ 34वां मुकदमा:कानपुर कचहरी में वकील को पीटा, अपहरण की कोशिश की

    Monza vs Sassuolo: Italian Serie A stats & head-to-head

    • By dp
    • September 18, 2026
    • 3 views
    Monza vs Sassuolo: Italian Serie A stats & head-to-head

    मूवी रिव्यू-'वाइब':कुणाल खेमू की फिल्म पहले हंसाती है, लेकिन इंटरवल के बाद समझना मुश्किल हो जाता है- क्या हो रहा है?

    • By dp
    • September 18, 2026
    • 3 views
    मूवी रिव्यू-'वाइब':कुणाल खेमू की फिल्म पहले हंसाती है, लेकिन इंटरवल के बाद समझना मुश्किल हो जाता है- क्या हो रहा है?

    Alavés – Barcelona: horario y dónde ver hoy en TV el partido de la Liga F Moeve

    • By dp
    • September 18, 2026
    • 3 views
    Alavés – Barcelona: horario y dónde ver hoy en TV el partido de la Liga F Moeve

    मूवी रिव्यू-'लस्ट स्टोरीज 3':चार कहानियां, चार रंग और रिश्तों की वो बातें जो लोग अक्सर कह नहीं पाते

    • By dp
    • September 18, 2026
    • 3 views
    मूवी रिव्यू-'लस्ट स्टोरीज 3':चार कहानियां, चार रंग और रिश्तों की वो बातें जो लोग अक्सर कह नहीं पाते