चोरी का सोना बेचकर ब्वायफ्रेंड को दिलाई बाइक:टीपीनगर पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, सामान खरीदने वाला सर्राफ भी धरा गया

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Meerut
  • TP Nagar Police Uncover Theft Ring; Gold Buyer Apprehended

चोरी का सोना बेचकर ब्वायफ्रेंड को दिलाई बाइक:टीपीनगर पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, सामान खरीदने वाला सर्राफ भी धरा गयामेरठ8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चोरी का माल बेचकर सामान जुटाने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में। - Dainik Bhaskarचोरी का माल बेचकर सामान जुटाने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।

घरों में काम करने के बहाने चोरी करने वाले एक गैंग का टीपीनगर पुलिस ने खुलासा किया है। दो घटना इनके द्वारा कुबूल की गई हैं। गैंग में किशोरी, उसके ब्वायफ्रेंड के अलावा चोरी का सोना खरीदने वाला सर्राफ भी शामिल है।

.

टीपीनगर थाना क्षेत्र के गगन विहार रोहटा रोड में डा. लोकेंद्र कुमार त्यागी का परिवार रहता है। 31 मई को उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनके घर काम करने वाली मेड और साथियों ने उनकी पुत्रवधू के जेवर चोरी कर लिए हैं।

पुलिस अभी जांच कर ही रही थी कि एक और ऐसा ही मिलता जुलता मामला सामने आ गया। यह मामला गगन विहार के ही रहने वाले पंकज कुमार का था, जिनकी पत्नी के सोने के कंगन चोरी हुए थे।

चोरी करने वाली किशोरी हिरासत में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने काम शुरु कर दिया। जल्द ही सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी जुटा ली गई। पुलिस ने मेड के रूप में काम करने वाली किशोरी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने दोनों घरों में हुई चोरी का राज उगल दिया।

इसके बाद पुलिस ने उस किशोरी के अलावा उसके ब्वायफ्रेंड शिवम निवासी कंकरखेड़ा, किशोरी के जीजा बोबी निवासी कंकरखेड़ा और चोरी का जेवर खरीदने वाले सर्राफ योगेंद्र उर्फ सोनू निवासी कंकरखेड़ा को दबोच लिया।

पूछताछ में तीनों ने घटना की कुबूल सख्ती से पूछताछ के दौरान पता चला कि मेड के रूप में काम करने वाली किशोरी ने ही दोनों घरों के जेवर चुराकर अपने ब्वायफ्रेंड शिवम को दिए थे। शिवम किशोरी के जीजा बोबी की मदद लेकर कंकरखेड़ा में ही रहने वाले सर्राफ योगेंद्र उर्फ सोनू के पास पहुंचा और चोरी का सामान बेच दिया।

ब्वायफ्रेंड ने खरीदी 1.5 लाख की बाइक दोनों घरों से चुराया सोना बेचने के बाद चारों के पास काफी रुपया एकत्र हुआ, जिसे उन्होंने आपस में बाट लिया। जल्द ही शिवम ने एक महंगी बाइक भी खरीद ली। हालांकि डेढ़ लाख में खरीदी गई वह बाइक के असल दाम कुछ और ही थे। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार किया और बाइक भी बरामद कर ली।

यह माल किया गया बरामद एक चैन सफेद धातु, एक जोड़ी पाजेब सफेद धातु, 2,8170 रुपये नगद, 9600 रुपये नगद, एक मोटर साइकिल अपाचे चोरी के पैसो से खरीदी हुई और एक पीली धातु की टिकली वजन करीब 4.30 ग्राम चारों के पास से बरामद किया गया।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

आज 44 केंद्रों पर होगी प्राविधिक शिक्षा अध्यापन परीक्षा:गोरखपुर में केंद्रों पर CCTV से निगरानी, एडमिट कार्ड के साथ आईडी प्रूफ जरुरी

Hindi News Local Uttar pradesh Gorakhpur Gorakhpur Exam Update | CCTV Monitoring, Admit Card & ID Proof Mandatory आज 44 केंद्रों पर होगी प्राविधिक शिक्षा अध्यापन परीक्षा:गोरखपुर में केंद्रों पर…

दाऊद इब्राहिम ने ऋषि कपूर को चाय पर बुलाया था:रोल्स रॉयस भेजी थी, फिल्म ‘तवायफ’ में दाऊद नाम रखने की तारीफ भी की थी

Hindi News Entertainment Bollywood Rishi Kapoor & Dawood Ibrahim Dubai Meeting | Khullam Khulla Story दाऊद इब्राहिम ने ऋषि कपूर को चाय पर बुलाया था:रोल्स रॉयस भेजी थी, फिल्म ‘तवायफ’…

You Missed

Late for Work: Rob Gronkowski Sees Ravens Winning Super Bowl, Lamar Jackson Capturing Third MVP

  • By dp
  • September 5, 2026
  • 1 views
Late for Work: Rob Gronkowski Sees Ravens Winning Super Bowl, Lamar Jackson Capturing Third MVP

आज 44 केंद्रों पर होगी प्राविधिक शिक्षा अध्यापन परीक्षा:गोरखपुर में केंद्रों पर CCTV से निगरानी, एडमिट कार्ड के साथ आईडी प्रूफ जरुरी

  • By dp
  • September 5, 2026
  • 1 views
आज 44 केंद्रों पर होगी प्राविधिक शिक्षा अध्यापन परीक्षा:गोरखपुर में केंद्रों पर CCTV से निगरानी, एडमिट कार्ड के साथ आईडी प्रूफ जरुरी

With the best roster in Oregon history, it could be a title-or-bust season for Dan Lanning, Ducks

  • By dp
  • September 5, 2026
  • 2 views
With the best roster in Oregon history, it could be a title-or-bust season for Dan Lanning, Ducks

दाऊद इब्राहिम ने ऋषि कपूर को चाय पर बुलाया था:रोल्स रॉयस भेजी थी, फिल्म ‘तवायफ’ में दाऊद नाम रखने की तारीफ भी की थी

  • By dp
  • September 5, 2026
  • 3 views
दाऊद इब्राहिम ने ऋषि कपूर को चाय पर बुलाया था:रोल्स रॉयस भेजी थी, फिल्म ‘तवायफ’ में दाऊद नाम रखने की तारीफ भी की थी

La formación de Boca vs. Gimnasia de Mendoza, por el Torneo Clausura – TyC Sports

  • By dp
  • September 5, 2026
  • 4 views
La formación de Boca vs. Gimnasia de Mendoza, por el Torneo Clausura – TyC Sports

पान मसाला एड विवाद में शाहरुख की मुश्किल बढ़ेंगी!:FDA को नहीं भेजा जवाब, 15 दिन की समय सीमा खत्म, अजय देवगन-टाइगर श्रॉफ ने आदेश माना

  • By dp
  • September 5, 2026
  • 4 views
पान मसाला एड विवाद में शाहरुख की मुश्किल बढ़ेंगी!:FDA को नहीं भेजा जवाब, 15 दिन की समय सीमा खत्म, अजय देवगन-टाइगर श्रॉफ ने आदेश माना