श्रावस्ती में राप्ती की कटान से प्राचीन मंदिर पर संकट:4 साल से नदी बढ़ रही मंदिर की ओर, महंत ने कहा- अब तक नहीं हुआ पुख्ता इंतजाम

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Shrawasti
  • Shravasti Rapti River Erosion Threatens Ancient Bandarha Baba Temple

श्रावस्ती में राप्ती की कटान से प्राचीन मंदिर पर संकट:4 साल से नदी बढ़ रही मंदिर की ओर, महंत ने कहा- अब तक नहीं हुआ पुख्ता इंतजामश्रावस्ती6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महंत बोले- शिकायत के बाद भी नहीं हुआ ठोस इंतजाम। - Dainik Bhaskarमहंत बोले- शिकायत के बाद भी नहीं हुआ ठोस इंतजाम।

श्रावस्ती के जमुनहा क्षेत्र में राप्ती नदी का पानी कम होने के साथ ही कटान का खतरा भी बढ़ गया है। मधवापुर घाट के पास राप्ती नदी किनारे की जमीन काट रही है। शुक्रवार सुबह 10:00 बजे मंदिर के महंथ ने बताया यह कटान अब प्राचीन बंदरहा बाबा मंदिर के काफी करीब पहुंच गई है, जिससे मंदिर के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है।

इसे लेकर मंदिर के पुजारी, श्रद्धालु और स्थानीय ग्रामीण चिंतित हैं। मधवापुर घाट पर स्थित प्राचीन बंदरहा बाबा मंदिर इस क्षेत्र के लोगों की आस्था का मुख्य केंद्र है।

यहां रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए आते हैं। मंदिर के महंथ बाबा चेतन दास ने बताया कि करीब चार साल से जब भी राप्ती नदी का पानी घटता बढ़ता है, कटान मंदिर की ओर शुरू हो जाती है।

हर साल नदी मंदिर के और करीब आती जा रही है। महंथ के मुताबिक, नदी की कटान रोकने के लिए कई बार विभाग के अधिकारियों को बताया गया, लेकिन अब तक मंदिर की सुरक्षा के लिए कोई पक्का इंतजाम नहीं किया गया।

अभी पानी घटने के बाद भी कटान जारी है, जिससे खतरा और बढ़ गया है। अगर समय रहते बचाव काम नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में मंदिर को नुकसान पहुंच सकता है।

ग्रामीणों और जिला श्रद्धालुओं ने प्रशासन से राप्ती की कटान रोकने के लिए तुरंत कदम उठाने और मंदिर की सुरक्षा के लिए पक्का बचाव काम कराने की मांग की है। महंथ बाबा चेतन दास ने भी प्रशासन से मंदिर को कटान से बचाने के लिए जल्द पक्की कार्रवाई की मांग की है। हालांकि विभागीय अधिकारियों की तरफ से इस मामले में अभी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    सीतापुर में ई-रिक्शा और बाइक की आमने सामने टक्कर:हादसे में बाइक सवार और दो बच्चों सहित 8 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

    Hindi News Local Uttar pradesh Sitapur Sitapur Road Accident | E Rickshaw Bike Collision Leaves Eight Injured सीतापुर में ई-रिक्शा और बाइक की आमने सामने टक्कर:हादसे में बाइक सवार और…

    मराठी बोलने से इनकार पर संजय दत्त की माफी:मंत्री को कॉल कर बोले- अच्छी मराठी आती है, मजाक था, महाराष्ट्र ने बहुत कुछ दिया, जानिए विवाद

    Hindi News Entertainment Bollywood Sanjay Dutt Marathi Language Controversy | Apology To Pratap Sarnaik मराठी बोलने से इनकार पर संजय दत्त की माफी:मंत्री को कॉल कर बोले- अच्छी मराठी आती…

    You Missed

    12 Must-Watch Films at the 2026 Toronto International Film Festival

    • By dp
    • September 11, 2026
    • 2 views
    12 Must-Watch Films at the 2026 Toronto International Film Festival

    श्रावस्ती में राप्ती की कटान से प्राचीन मंदिर पर संकट:4 साल से नदी बढ़ रही मंदिर की ओर, महंत ने कहा- अब तक नहीं हुआ पुख्ता इंतजाम

    • By dp
    • September 11, 2026
    • 2 views
    श्रावस्ती में राप्ती की कटान से प्राचीन मंदिर पर संकट:4 साल से नदी बढ़ रही मंदिर की ओर, महंत ने कहा- अब तक नहीं हुआ पुख्ता इंतजाम

    Fidium Fiber internet outages affecting Maine, other New England states

    • By dp
    • September 11, 2026
    • 3 views
    Fidium Fiber internet outages affecting Maine, other New England states

    सीतापुर में ई-रिक्शा और बाइक की आमने सामने टक्कर:हादसे में बाइक सवार और दो बच्चों सहित 8 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

    • By dp
    • September 11, 2026
    • 3 views
    सीतापुर में ई-रिक्शा और बाइक की आमने सामने टक्कर:हादसे में बाइक सवार और दो बच्चों सहित 8 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

    Carín León anuncia su regreso al Sphere de Las Vegas para 2027

    • By dp
    • September 11, 2026
    • 4 views

    • 5 views
    मराठी बोलने से इनकार पर संजय दत्त की माफी:मंत्री को कॉल कर बोले- अच्छी मराठी आती है, मजाक था, महाराष्ट्र ने बहुत कुछ दिया, जानिए विवाद