सीतापुर में ई-रिक्शा और बाइक की आमने सामने टक्कर:हादसे में बाइक सवार और दो बच्चों सहित 8 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Sitapur
  • Sitapur Road Accident | E Rickshaw Bike Collision Leaves Eight Injured

सीतापुर में ई-रिक्शा और बाइक की आमने सामने टक्कर:हादसे में बाइक सवार और दो बच्चों सहित 8 लोग घायल, अस्पताल में भर्तीअभिषेक सिंह | सीतापुर6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती। - Dainik Bhaskarघायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती।

सीतापुर के रामकोट थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम सवारियों से भरा ई-रिक्शा सामने से आ रही बाइक से टकरा गया। हादसा इतना तेज था कि ई-रिक्शा में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में बाइक सवार, ई-रिक्शा चालक समेत करीब आठ लोग घायल हो गए।

घायलों में दो मासूम बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के ग्राम दमदरपुर के पास हादसा हो गया। बताया जाता है कि ई-रिक्शा सवारियों को लेकर जा रहा था। इसी दौरान सामने से तेज गति से आ रही बाइक से ई-रिक्शा की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ई-रिक्शा में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में ई-रिक्शा चालक सुनील के साथ बाइक सवार भी घायल हुआ। इसके अलावा ई-रिक्शा में बैठी लक्ष्मी पत्नी अवनीश, आयुष, नंदिनी, माधुरी और प्रियांशी समेत अन्य सवारियां घायल हो गईं। घायलों में दो छोटे बच्चे भी बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज

ई-रिक्शा चालक सुनील ने बताया कि सामने से आ रहे बाइक सवार से अचानक ई-रिक्शा की आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। फिलहाल सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    दावा-टाइगर श्रॉफ नहीं, आमिर खान थे शूटरों का असली निशाना:मुंबई में 3 बार की थी बंगले की रेकी; आमिर बाहर नहीं निकले तो टारगेट बदला

    Hindi News Entertainment Bollywood Aamir Khan Was Target Of Shooters In Mumbai | Lawrence Gang Threat दावा-टाइगर श्रॉफ नहीं, आमिर खान थे शूटरों का असली निशाना:मुंबई में 3 बार की…

    गोंडा में लाखों के लेन-देन को लेकर विवाद:2.5 लाख के लेनदेन को लेकर दबंगों ने हमला किया, जमकर चलाए लात घूंसे

    Hindi News Local Uttar pradesh Gonda Gonda Assault Case | Money Dispute Leads To Violence Against Mother Son गोंडा में लाखों के लेन-देन को लेकर विवाद:2.5 लाख के लेनदेन को…

    You Missed

    Reportan muerte de streamer ‘El Komanche’ en Monterrey; identidad aún sin confirmación oficial

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 2 views
    Reportan muerte de streamer ‘El Komanche’ en Monterrey; identidad aún sin confirmación oficial

    दावा-टाइगर श्रॉफ नहीं, आमिर खान थे शूटरों का असली निशाना:मुंबई में 3 बार की थी बंगले की रेकी; आमिर बाहर नहीं निकले तो टारगेट बदला

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 2 views
    दावा-टाइगर श्रॉफ नहीं, आमिर खान थे शूटरों का असली निशाना:मुंबई में 3 बार की थी बंगले की रेकी; आमिर बाहर नहीं निकले तो टारगेट बदला

    Here’s what to know about tonight’s Hunter’s Moon – The Boston Globe

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 5 views
    Here’s what to know about tonight’s Hunter’s Moon – The Boston Globe

    गोंडा में लाखों के लेन-देन को लेकर विवाद:2.5 लाख के लेनदेन को लेकर दबंगों ने हमला किया, जमकर चलाए लात घूंसे

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 6 views
    गोंडा में लाखों के लेन-देन को लेकर विवाद:2.5 लाख के लेनदेन को लेकर दबंगों ने हमला किया, जमकर चलाए लात घूंसे

    Sister Wives ‘ Meri Brown Reveals Why She Refused to Leave Kody Brown

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 9 views
    Sister Wives ‘ Meri Brown Reveals Why She Refused to Leave Kody Brown

    सारा अली खान ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन:बर्फबारी के बीच ठिठुरीं; मंदिर अधिकारियों से बनाई दूरी

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 9 views
    सारा अली खान ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन:बर्फबारी के बीच ठिठुरीं; मंदिर अधिकारियों से बनाई दूरी