उसका हर आदमी के साथ अफेयर था:श्वेता तिवारी पर पूर्व पति राजा चौधरी के संगीन आरोप, कहा- सेजान ने मेरे सामने कबूल किया, घर आता था

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Shweta Tiwari Ex Husband Raja Chaudhary Controversy | Sezan Khan Allegations

उसका हर आदमी के साथ अफेयर था:श्वेता तिवारी पर पूर्व पति राजा चौधरी के संगीन आरोप, कहा- सेजान ने मेरे सामने कबूल किया, घर आता था7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

टेलीविजन की पॉपुलर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के पूर्व पति राजा चौधरी ने उन पर कई अफेयर होने के संगीन आरोप लगाए हैं। राजा ने दावा किया है कि उनका कसौटी जिंदगी की एक्टर सेजान खान के साथ भी अफेयर था और एक्टर ने उनके सामने ये कबूल भी किया था।

राजा चौधरी ने सिद्धार्थ कानन को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘सिर्फ सेजान खान ही नहीं श्वेता के कई और लोगों के साथ भी अफेयर थे। मुझे लगता है कि उसका हर एक इंसान के साथ ही अफेयर था।’

श्वेता ने सेजान खान के साथ कसौटी जिंदगी की में काम किया था।श्वेता ने सेजान खान के साथ कसौटी जिंदगी की में काम किया था।

आगे उन्होंने कहा, ‘जो मैंने उस समय देखा, उससे ये साबित भी हुआ। वो उसके (सेजान खान) के साथ काम कर रही थी, उसके घर में रह रही थी। हमारे एक कॉमन दोस्त के सामने उसने कन्फेस भी किया है कि वो उसके साथ यहां आती थी। यहां तक कि उसने (सेजान ने) मेरे सामने कबूल किया है कि हां हमारा अफेयर है, तेरे में हिम्मत है तो आ जा मेरे घर कोलीवाड़ा। मैंने उससे कहा कि क्या अब ये लड़ाई-झगड़े करने बैठूंगा तेरे साथ। अपना ही सिक्के में खोट है। लेकिन श्वेता ने कभी कबूल नहीं किया।’

बातचीत में राजा चौधरी ने ये भी दावा किया है कि कई बार वो श्वेता के टीवी शोज के सेट पर गए थे, तब वो सेट पर नहीं होती थीं और सेजान के साथ बाहर होती थीं। पूछने पर कहती थीं डबिंग है, लेकिन जब राजा ने डबिंग वालों से पूछा तो जवाब मिला कि कोई डबिंग नहीं चल रही। राजा ने ये भी दावा किया कि श्वेता लंबे समय तक रोड के किनारे सेजान के साथ कार में समय बिताती थीं।

राजा चौधरी ने मारपीट के दावे को नकारा

बातचीत में राजा चौधरी ने श्वेता तिवारी पर हाथ उठाने के दावों को सिरे से खारिज कर दिया। उनका कहना है कि गुस्से में उन्होंने गालियां दी हैं, सामान तोड़ा है, लेकिन कभी एक्ट्रेस पर हाथ नहीं उठाया।

1998 में परिवार के खिलाफ जाकर श्वेता ने की थी शादी

श्वेता तिवारी ने 1998 में परिवार के खिलाफ जाकर राजा चौधरी से शादी की थी। तब वह महज 18 साल की थीं। शादी के बाद श्वेता तिवारी ने 2000 में बेटी पलक को जन्म दिया। इसी समय उन्होंने टीवी शो आने वाला पल से एक्टिंग करियर की शुरुआत की। उन्हें 2001 के शो कसौटी जिंदगी की से देशभर में पहचान मिली।

श्वेता ने राजा के साथ रियलिटी शो नच बलिए में हिस्सा लिया था। कुछ समय बाद ही शादी के करीब 9 साल बाद, 2007 में श्वेता ने तलाक की अर्जी दी। उन्होंने आरोप लगाया था कि राजा चौधरी शराब पीते थे और उनके साथ मारपीट करते थे। श्वेता के मुताबिक, राजा अक्सर उनके शूटिंग सेट पर भी पहुंच जाते थे और उनके साथ बदसलूकी करते थे। दोनों का तलाक 2012 में हुआ।

इसके बाद श्वेता तिवारी ने अभिनेता अभिनव कोहली को करीब तीन साल तक डेट करने के बाद 13 जुलाई 2013 को शादी की। 27 नवंबर 2016 को उनके बेटे रेयांश कोहली का जन्म हुआ। हालांकि, 2017 से ही दोनों के रिश्ते में अनबन की खबरें आने लगी थीं।

अगस्त 2019 में श्वेता ने अभिनव कोहली के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि अभिनव उन्हें और उनकी बेटी पलक को परेशान करते थे। शिकायत के बाद पुलिस ने अभिनव को हिरासत में लिया। इसके बाद 2019 में दोनों अलग हो गए।

वहीं दूसरी तरफ राजा चौधरी ने 2015 में दिल्ली की कॉर्पोरेट प्रोफेशन श्वेता सूद से शादी की। शादी के 7 साल बाद उनका तलाक हो गया।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    टाइगर श्रॉफ ने क्राइम ब्रांच को नहीं दिया बयान:टीम ने फर्जी रिपोर्ट का खंडन किया; फायरिंग मामले में अब तक 10 आरोपी गिरफ्तार

    Hindi News Entertainment Bollywood Tiger Shroff Juhu Firing Case | Team Denies Statement To Crime Branch टाइगर श्रॉफ ने क्राइम ब्रांच को नहीं दिया बयान:टीम ने फर्जी रिपोर्ट का खंडन…

    आगरा में सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल से मारपीट, VIDEO:मतगणना स्थल पर कुर्ता फाड़ने का आरोप,माहौल गर्माया

    Hindi News Local Uttar pradesh Agra Agra MLC Election Counting | SP Candidate Akash Agarwal Assault Video आगरा में सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल से मारपीट, VIDEO:मतगणना स्थल पर कुर्ता फाड़ने…

    You Missed

    Dolly Parton’s niece ‘figured out’ singer had cancer after sharing her own diagnosis

    • By dp
    • October 27, 2026
    • 1 views
    Dolly Parton’s niece ‘figured out’ singer had cancer after sharing her own diagnosis

    टाइगर श्रॉफ ने क्राइम ब्रांच को नहीं दिया बयान:टीम ने फर्जी रिपोर्ट का खंडन किया; फायरिंग मामले में अब तक 10 आरोपी गिरफ्तार

    • By dp
    • October 27, 2026
    • 1 views
    टाइगर श्रॉफ ने क्राइम ब्रांच को नहीं दिया बयान:टीम ने फर्जी रिपोर्ट का खंडन किया; फायरिंग मामले में अब तक 10 आरोपी गिरफ्तार

    S&P 500 posts back-to-back winning days as chips rally and oil prices slide: Live updates

    • By dp
    • October 27, 2026
    • 7 views
    S&P 500 posts back-to-back winning days as chips rally and oil prices slide: Live updates

    आगरा में सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल से मारपीट, VIDEO:मतगणना स्थल पर कुर्ता फाड़ने का आरोप,माहौल गर्माया

    • By dp
    • October 27, 2026
    • 7 views
    आगरा में सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल से मारपीट, VIDEO:मतगणना स्थल पर कुर्ता फाड़ने का आरोप,माहौल गर्माया

    Al Málaga se le escurre el primer triunfo en el último minuto

    • By dp
    • October 27, 2026
    • 7 views
    Al Málaga se le escurre el primer triunfo en el último minuto

    12 वर्षीय बच्ची से दुराचार, आरोपी को उम्रकैद:पिता के बाहर जाने पर बच्ची संग किया था दुष्कर्म, आगरा कोर्ट ने दी सज़ा

    • By dp
    • October 27, 2026
    • 7 views
    12 वर्षीय बच्ची से दुराचार, आरोपी को उम्रकैद:पिता के बाहर जाने पर बच्ची संग किया था दुष्कर्म, आगरा कोर्ट ने दी सज़ा