सनी देओल बोले-लोग धर्म-राजनीति को जोड़ते हैं,मैं इनसे हमेशा दूर:मैं कभी ऐसी फिल्में नहीं करता जो लोगों को बांटें, 'गदर' भी सिर्फ एक लव स्टोरी थी

  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jaipur
  • Sunny Deol Statement: Gadar Was Just A Love Story, Not Political

सनी देओल बोले-लोग धर्म-राजनीति को जोड़ते हैं,मैं इनसे हमेशा दूर:मैं कभी ऐसी फिल्में नहीं करता जो लोगों को बांटें, ‘गदर’ भी सिर्फ एक लव स्टोरी थीजयपुर1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने कहा- फिल्म में मैं किसी धर्म का चेहरा नहीं, बल्कि इंसानियत का चेहरा दिखाना चाहते हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि हालात इंसान को तोड़ देते हैं, लेकिन अंत में जीत हमेशा इंसानियत की ही होती है। अंत में न कोई धर्म बचता है, न कोई

.

आज समाज में जिस तरह हर बात को धर्म और राजनीति से जोड़कर देखा जाता है, वे खुद को इससे हमेशा दूर रखते आए हैं।

सनी ने कहा- मैं कभी ऐसी फिल्में नहीं करता जो लोगों को बांटती हों। लोग कई बार फिल्मों को अलग नजरिए से देखने लगते हैं, जबकि उनका उद्देश्य बिल्कुल अलग होता है। ‘गदर’ भी मेरे लिए कभी हिंदू-मुस्लिम फिल्म नहीं थी, वह एक परिवार और एक प्रेम कहानी थी।

दरअसल, बॉलीवुड एक्टर सनी देओल, अपने बेटे करण देओल और निर्देशक राजकुमार संतोषी के साथ बुधवार को अपनी आगामी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए जयपुर पहुंचे। इस दौरान तीनों दैनिक भास्कर कार्यालय पहुंचे और फिल्म, अपने लंबे फिल्मी सफर, भारत-पाक विभाजन, इंसानियत, समाज और सिनेमा की जिम्मेदारी पर खुलकर बातचीत की।

सनी देओल ने दैनिक भास्कर से फिल्मी सफर, भारत-पाक विभाजन, इंसानियत, समाज और सिनेमा की जिम्मेदारी पर खुलकर बातचीत की।सनी देओल ने दैनिक भास्कर से फिल्मी सफर, भारत-पाक विभाजन, इंसानियत, समाज और सिनेमा की जिम्मेदारी पर खुलकर बातचीत की।

यह पार्टिशन फिल्म जरूर है, लेकिन फैसला नहीं सुनाती

सनी देओल ने कहा- फिल्म भारत के विभाजन की पृष्ठभूमि पर बनी जरूर है, लेकिन यह तय नहीं करती कि कौन सही था और कौन गलत। यह कहानी रिश्तों के टूटने और फिर जुड़ने की है। भटका हुआ इंसान सही रास्ते पर लौटता है। युवा इस फिल्म को देखेंगे तो उन्हें जिंदगी की कई ऐसी बातें समझ आएंगी, जो शायद आज उन्हें दिखाई नहीं देतीं।

सिनेमा समाज को दिशा देने का माध्यम भी है। हमने हमेशा कोशिश की है कि फिल्मों के जरिए समाज को कुछ लौटाया जाए। ‘बंटवारा 1947’ भी ऐसी ही फिल्म है। दर्शक जब थिएटर से बाहर निकलेंगे तो उनके दिल में सबसे पहले मां के लिए सम्मान और इंसानियत का भाव होगा।

सनी देओल ने बताया- पंजाब के गांवों में बचपन बिताने के दौरान उन्होंने विभाजन की अनेक सच्ची कहानियां सुनीं। लोग मारने वालों की बातें करते हैं, लेकिन जिन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरे धर्म के लोगों को बचाया, उनकी कहानियां कम सुनाई जाती हैं। हमारी फिल्म उन्हीं इंसानों को सलाम करती है।

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल अपनी फिल्म 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए जयपुर पहुंचे।बॉलीवुड एक्टर सनी देओल अपनी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए जयपुर पहुंचे।

मां की सेवा सबसे बड़ा कर्म है

सनी देओल ने भावुक होते हुए कहा- फिल्म का सबसे बड़ा संदेश मां और मानवता है। मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि यह फिल्म किसी को निराश नहीं करेगी। इसमें मनोरंजन है, एक्शन है, लेकिन उससे कहीं ज्यादा एक मजबूत संदेश है। मां की सेवा से बड़ा कोई कर्म नहीं और मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं। फिल्म का एक संवाद है, ‘कोई मजहब बुरा नहीं होता, अच्छा-बुरा इंसान होता है।’ यही इस फिल्म का सार है।

सनी देओल ने कहा- सिनेमा समाज को दिशा देने का माध्यम भी है।सनी देओल ने कहा- सिनेमा समाज को दिशा देने का माध्यम भी है।

राजस्थान से मेरा रिश्ता बहुत पुराना है

राजस्थान से अपने लगाव का जिक्र करते हुए सनी देओल ने कहा- रिश्ता बचपन से इस प्रदेश से जुड़ा है। पापा (धर्मेंद्र) के साथ बचपन से यहां आता रहा हूं। यहां कई फिल्मों की शूटिंग की है। मौका मिलता है तो राजस्थान की सड़कों और गांवों में खुद गाड़ी चलाकर घूमने निकल जाता हूं। यहां एक अलग ही शांति और खुलापन महसूस होता है। राजस्थान मेरे सबसे पसंदीदा राज्यों में से एक है।

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल अपने बेटे करण देओल और निर्देशक राजकुमार संतोषी के साथ हवामहल भी पहुंचे।बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल अपने बेटे करण देओल और निर्देशक राजकुमार संतोषी के साथ हवामहल भी पहुंचे।

‘सिकंदर मिर्जा मेरा सबसे ताकतवर किरदार है’

निर्देशक राजकुमार संतोषी ने कहा- ‘बंटवारा 1947’ का नायक सिकंदर मिर्जा उनके अब तक लिखे गए सबसे सशक्त किरदारों में से एक है। सुपरमैन वह नहीं जो आसमान में उड़ता है। असली सुपरमैन वह है, जो नफरत और सांप्रदायिकता के सामने खड़ा होने की हिम्मत रखता है।

सिकंदर मिर्जा ऐसा ही इंसान है। यह किरदार अपने लिए नहीं, बल्कि दूसरों के अधिकार और सम्मान के लिए लड़ता है। दूसरे का दर्द महसूस करना ही असली इंसानियत है। सिकंदर मिर्जा वही करता है। वह नफरत के माहौल में भी अपने जमीर को मरने नहीं देता।

‘दामिनी’ के गुस्से से लेकर ‘बंटवारा’ की संवेदना तक

संतोषी ने बताया- मेरी फिल्मों में समाज के प्रति गुस्सा हमेशा निजी अनुभवों से आया है। उन्होंने याद किया कि उनकी मां और दादी सालों तक अदालतों के चक्कर लगाती रहीं। वहीं से ‘दामिनी’ जैसी फिल्मों की संवेदनाएं पैदा हुईं। बंटवारा 1947 फिल्म में भी दर्द है, लेकिन यहां संघर्ष केवल बाहरी नहीं, भीतर का भी है। आदमी परिस्थितियों से भी लड़ता है और अपने जमीर को बचाने की लड़ाई भी लड़ता है।

राजकुमार संतोषी ने सनी देओल की अभिनय शैली की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि सनी अभिनय नहीं करते, किरदार को जी लेते हैं। ‘घातक’, ‘दामिनी’, ‘घायल’ के संवाद आज भी इसलिए याद हैं क्योंकि उन्होंने उन्हें पूरी सच्चाई और विश्वास के साथ बोला।

‘बंटवारा 1947’ में भी सनी देओल ने सिकंदर मिर्जा के किरदार को पूरी ईमानदारी से जिया है। मैंने उन्हें कहा था कि यह आपकी सामान्य एक्शन फिल्म नहीं है। यह परिवार, मां-बेटे, पति-पत्नी और इंसानियत के रिश्तों की फिल्म है। उन्होंने बिना एक पल सोचे इसे स्वीकार कर लिया।

करण देओल ने कहा- स्क्रीन पर मेरे सामने मेरे असली पिता थे।करण देओल ने कहा- स्क्रीन पर मेरे सामने मेरे असली पिता थे।

पिता के सामने अभिनय नहीं, भावनाएं खुद निकल आईं फिल्म में सनी देओल के बेटे का किरदार निभा रहे करण देओल ने कहा कि यह उनके लिए अभिनय से कहीं बढ़कर अनुभव था। स्क्रीन पर मेरे सामने मेरे असली पिता थे। भावनात्मक दृश्यों में अभिनय करने की जरूरत ही नहीं पड़ी। कई सीन में हम दोनों सचमुच भावुक हो गए। राज सर और आमिर सर ने मुझ पर भरोसा किया, यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

आगरा में सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल से मारपीट, VIDEO:मतगणना स्थल पर कुर्ता फाड़ने का आरोप,माहौल गर्माया

Hindi News Local Uttar pradesh Agra Agra MLC Election Counting | SP Candidate Akash Agarwal Assault Video आगरा में सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल से मारपीट, VIDEO:मतगणना स्थल पर कुर्ता फाड़ने…

12 वर्षीय बच्ची से दुराचार, आरोपी को उम्रकैद:पिता के बाहर जाने पर बच्ची संग किया था दुष्कर्म, आगरा कोर्ट ने दी सज़ा

Hindi News Local Uttar pradesh Agra Agra Minor Rape Case: Court Sentences Accused Omveer To Life Imprisonment 12 वर्षीय बच्ची से दुराचार, आरोपी को उम्रकैद:पिता के बाहर जाने पर बच्ची…

You Missed

S&P 500 posts back-to-back winning days as chips rally and oil prices slide: Live updates

  • By dp
  • October 27, 2026
  • 3 views
S&P 500 posts back-to-back winning days as chips rally and oil prices slide: Live updates

आगरा में सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल से मारपीट, VIDEO:मतगणना स्थल पर कुर्ता फाड़ने का आरोप,माहौल गर्माया

  • By dp
  • October 27, 2026
  • 3 views
आगरा में सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल से मारपीट, VIDEO:मतगणना स्थल पर कुर्ता फाड़ने का आरोप,माहौल गर्माया

Al Málaga se le escurre el primer triunfo en el último minuto

  • By dp
  • October 27, 2026
  • 5 views
Al Málaga se le escurre el primer triunfo en el último minuto

12 वर्षीय बच्ची से दुराचार, आरोपी को उम्रकैद:पिता के बाहर जाने पर बच्ची संग किया था दुष्कर्म, आगरा कोर्ट ने दी सज़ा

  • By dp
  • October 27, 2026
  • 6 views
12 वर्षीय बच्ची से दुराचार, आरोपी को उम्रकैद:पिता के बाहर जाने पर बच्ची संग किया था दुष्कर्म, आगरा कोर्ट ने दी सज़ा

Giants finally signing veteran defensive tackle

  • By dp
  • October 27, 2026
  • 7 views
Giants finally signing veteran defensive tackle

गोमतीनगर में रामलीला महोत्सव का समापन:लक्ष्मण शक्ति, कुंभकरण, मेघनाथ और रावण वध के प्रसंगों ने दर्शकों को भाव-विभोर किया

  • By dp
  • October 27, 2026
  • 9 views
गोमतीनगर में रामलीला महोत्सव का समापन:लक्ष्मण शक्ति, कुंभकरण, मेघनाथ और रावण वध के प्रसंगों ने दर्शकों को भाव-विभोर किया