सीतापुर में मां की हत्या में आरोपी बेटा गिरफ्तार:नशे के लिए रुपये न मिलने पर की थी वारदात, खून से सना डंडा बरामद

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Sitapur
  • Sitapur Son Murder | Drug Addict Kills Mother For Money

सीतापुर में मां की हत्या में आरोपी बेटा गिरफ्तार:नशे के लिए रुपये न मिलने पर की थी वारदात, खून से सना डंडा बरामदअभिषेक सिंह | सीतापुर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सीतापुर के मानपुर थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। नशे की लत में डूबे एक युवक ने रुपये न मिलने पर अपनी ही मां की डंडे से वारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त खून से सना डंडा भी बरामद कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत मानपुर थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान हरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ सोमनाथ सिंह निवासी ग्राम कटरा मजरा गोवर्धनपुर, थाना मानपुर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह लंबे समय से नशे का आदी है और नशे के लिए अक्सर अपनी मां से रुपये मांगता था। 2 जून की रात करीब 11 बजे उसने अपनी मां शिवकुमारी देवी से नशा करने के लिए पैसे मांगे थे। मां द्वारा रुपये देने से इनकार करने पर वह आगबबूला हो गया। आरोपी ने अपनी मां और भाई अशोक कुमार को जान से मारने की धमकी भी दी। हाथ में डंडा देखकर भाई डर के कारण घर छोड़कर बिसवां चला गया।

इसके बाद आरोपी ने गुस्से में तख्त पर लेटी अपनी मां के सिर पर यूकेलिप्टिस के डंडे से कई वार कर दिए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।

गुरुवार शाम को मानपुर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून से सना यूकेलिप्टिस का डंडा भी बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत दर्ज मुकदमे में आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया है। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष आशुतोष मिश्रा, मुख्य आरक्षी यदुवीर सिंह तथा पुलिस टीम के अन्य जवान शामिल रहे।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    रणबीर कपूर ने अपने बयान पर माफी मांगी:कहा था- सच्चाई और अच्छाई का अंत होगा; ट्रोलिंग के बाद बोले- जुबान फिसल गई

    Hindi News Entertainment Bollywood Ranbir Kapoor Apology | Ramayan Event Chennai Statement Controversy रणबीर कपूर ने अपने बयान पर माफी मांगी:कहा था- सच्चाई और अच्छाई का अंत होगा; ट्रोलिंग के…

    मेरठ में विजयदशमी पर शस्त्र पूजन:खत्री युवा शक्ति संघ ने वैदिक परंपराओं के साथ किया पूजन

    Hindi News Local Uttar pradesh Meerut Khatri Yuva Shakti Sangh Shastra Pujan | Meerut Vijayadashami Event मेरठ में विजयदशमी पर शस्त्र पूजन:खत्री युवा शक्ति संघ ने वैदिक परंपराओं के साथ…

    You Missed

    The Five Biggest Takeaways From Our Updated NBA Player Rankings

    • By dp
    • October 22, 2026
    • 1 views
    The Five Biggest Takeaways From Our Updated NBA Player Rankings

    रणबीर कपूर ने अपने बयान पर माफी मांगी:कहा था- सच्चाई और अच्छाई का अंत होगा; ट्रोलिंग के बाद बोले- जुबान फिसल गई

    • By dp
    • October 22, 2026
    • 3 views
    रणबीर कपूर ने अपने बयान पर माफी मांगी:कहा था- सच्चाई और अच्छाई का अंत होगा; ट्रोलिंग के बाद बोले- जुबान फिसल गई

    Steve Kerr Gets Real About the Warriors

    • By dp
    • October 22, 2026
    • 4 views
    Steve Kerr Gets Real About the Warriors

    मेरठ में विजयदशमी पर शस्त्र पूजन:खत्री युवा शक्ति संघ ने वैदिक परंपराओं के साथ किया पूजन

    • By dp
    • October 22, 2026
    • 5 views
    मेरठ में विजयदशमी पर शस्त्र पूजन:खत्री युवा शक्ति संघ ने वैदिक परंपराओं के साथ किया पूजन

    Pachuca vs Cruz Azul LIVE Score Updates: Kickoff (0-0)

    • By dp
    • October 22, 2026
    • 7 views
    Pachuca vs Cruz Azul LIVE Score Updates: Kickoff (0-0)

    अयोध्या में रात एक बजे तक मूर्ति विसर्जन:1000 प्रतिमाएं नदियों में बहाई गई, पुलिस रही मौजूद

    • By dp
    • October 22, 2026
    • 6 views
    अयोध्या में रात एक बजे तक मूर्ति विसर्जन:1000 प्रतिमाएं नदियों में बहाई गई, पुलिस रही मौजूद