फिल्म काला हिरण को लेकर एक्टर सोनू मिश्रा का दावा:सलमान को एकतरफा टारगेट किया जा रहा था; इसलिए बीच में फिल्म छोड़ी

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Salman Khan Kala Hiran Controversy; Sonu Mishra | Amit Jani Movie

फिल्म काला हिरण को लेकर एक्टर सोनू मिश्रा का दावा:सलमान को एकतरफा टारगेट किया जा रहा था; इसलिए बीच में फिल्म छोड़ी6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

फिल्म काला हिरण की शूटिंग का कोर्ट वाला सीन सोनू मिश्रा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। - Dainik Bhaskarफिल्म काला हिरण की शूटिंग का कोर्ट वाला सीन सोनू मिश्रा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

फिल्म ‘काला हिरण’ को लेकर एक्टर सोनू मिश्रा ने दावा किया है कि फिल्म में सलमान खान का किरदार निभाने के लिए पहले उन्हें चुना गया था, लेकिन बाद में उन्होंने खुद ही प्रोजेक्ट छोड़ दिया।

यूट्यूब चैनल झलको चूरू को दिए इंटरव्यू में सोनू ने बताया कि अप्रैल 2026 में उन्हें एक कास्टिंग डायरेक्टर ने इस फिल्म के लिए कॉन्टैक्ट किया था। सलमान से जुड़ा प्रोजेक्ट होने की वजह से उन्होंने तुरंत हामी भर दी। हालांकि, शूटिंग शुरू होने के बाद उन्हें लगा कि फिल्म में सलमान को नेगेटिव तरीके से दिखाया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘मैंने देखा कि वहां फिल्म बनाने के नाम पर उस बड़े स्टार (सलमान) को एकतरफा टारगेट किया जा रहा था। वो भी काफी नेगेटिव ढंग से। मैंने मेकर्स से कहा कि आप मुझे स्क्रिप्ट दिखाइए। मेरा किरदार क्या होगा, वो बताइए। मगर उन्होंने मुझे कुछ नहीं बताया।’

उन्होंने दावा किया कि कोर्टरूम सीन्स और वकीलों की बहस सुनकर उन्हें महसूस हुआ कि फिल्म का नैरेटिव बायस्ड है। इसी वजह से उन्होंने प्रोजेक्ट से अलग होने का फैसला किया।

सोनू ने यह भी आरोप लगाया कि मेकर्स ने उनसे सोशल मीडिया पर शेयर किए गए शूटिंग वीडियो हटाने को कहा था।

सोनू ने सलमान की फिल्म 'सिकंदर' में एक कॉन्स्टेबल का रोल प्ले किया था। वो 'तेनाली राम' और 'विघ्नहर्ता गणेश' जैसे सीरियल्स में भी नजर आ चुके हैं।सोनू ने सलमान की फिल्म ‘सिकंदर’ में एक कॉन्स्टेबल का रोल प्ले किया था। वो ‘तेनाली राम’ और ‘विघ्नहर्ता गणेश’ जैसे सीरियल्स में भी नजर आ चुके हैं।

सलमान की ओर से मिले लीगल नोटिस को फाड़ा

फिल्म ‘काला हिरण’ को लेकर जारी विवाद के बीच फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी ने सलमान खान की ओर से मिले लीगल नोटिस को फाड़ दिया।

जानी ने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए वीडियो में कहा,

QuoteImage

हर कोई मुझसे पूछ रहा है, मीडिया, दोस्त, कि सलमान खान के नोटिस पर आपको क्या कहना है? इस नोटिस पर मैं क्या कहूं? पिछले 36 घंटों से उनकी डोंगरी, धारावी, जोगेश्वरी के मुस्लिम लड़कों की फैन फॉलोइंग, उनके टूलकिट ने मुझे जान से मारने, मुंबई आने और सिर कलम करने के हजारों मैसेज भेजे हैं और उनके टूलकिट के जरिए एक मैसेज, चाहे वह असली हो या नकली, मुझे नहीं पता, डी-कंपनी के नाम से भेजा गया है। डी-कंपनी छोड़ेगी नहीं।

QuoteImage

जानी ने आगे कहा कि तो मैं किसका जवाब दूं? क्या मैं सलमान खान की टूलकिट द्वारा हजारों गालियां दिलवाई गईं और धमकियां दिलवाई गईं, उनका जवाब दूं? क्या मैं इस नोटिस का जवाब दूं?

वहीं, इससे पहले ऑफिशियल फेसबुक अकाउंट में पोस्ट किए वीडियो में अमित जानी ने कहा था कि हमारी पूरी फिल्म सलमान खान की बायोपिक नहीं है। हमारी पूरी फिल्म सलमान खान के नजरिए से नहीं है।

अमित जानी इससे पहले फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' (2025) बना चुके हैं।अमित जानी इससे पहले फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ (2025) बना चुके हैं।

वहीं ABP न्यूज के साथ बातचीत में जानी ने कहा था कि ‘काला हिरण’ बिश्नोई समाज के संघर्ष, उनकी विरासत और वन्यजीवों के प्रति उनके समर्पण को दिखाती है। सलमान खान फिल्म का सिर्फ एक पार्ट हैं।

‘काला हिरण’ को लेकर सलमान ने लीगल नोटिस भेजा

‘काला हिरण’ को लेकर सलमान की ओर से लीगल नोटिस भेजा गया था। न्यूज18 की रिपोर्ट में बताया गया था कि सलमान की ओर से लॉ फर्म DSK लीगल ने कास्टिंग डायरेक्टर अक्षय पांडे को एक लीगल नोटिस भेजा है। इस नोटिस में ‘काला हिरण’ नाम की प्रस्तावित फिल्म के प्रोडक्शन और प्रमोशन को तुरंत रोकने की मांग की गई।

20 जून को टीजर आना है

सलमान से जुड़े काला हिरण शिकार मामले पर आधारित फिल्म ‘काला हिरण’ का पोस्टर पिछले शुक्रवार को जारी किया गया था। वहीं कहा गया था कि फिल्म का फर्स्ट लुक और टीजर 20 जून को जारी किया जाएगा।

फिल्म में सलमान और गैंगस्टर लॉरेंस के बीच के विवाद को दिखाया जाएगा। हालांकि, यह जानकारी सामने नहीं आई थी कि इसमें कौन लीड रोल में है। वहीं, इसके पोस्टर में जो एक्टर दिखा है, वह जाना-पहचाना नहीं है।

फिल्म 'काला हिरण' के पोस्टर के अनुसार, इसके डायरेक्टर भारत एस. श्रीनेत हैं।फिल्म ‘काला हिरण’ के पोस्टर के अनुसार, इसके डायरेक्टर भारत एस. श्रीनेत हैं।

1998 में काला हिरण शिकार मामला सामने आया

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला साल 1998 में सामने आया था, जब वो जोधपुर में फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग कर रहे थे। सलमान के खिलाफ कुल चार केस दर्ज किए गए थे। इनमें दो चिंकारा शिकार मामले, एक कांकाणी काला हिरण शिकार मामला और एक आर्म्स एक्ट का मामला शामिल था।

काला हिरण शिकार मामले में बिश्नोई समुदाय की शिकायत पर सलमान के साथ सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया था।

अप्रैल 2006 में चिंकारा शिकार मामलों में सलमान को सजा सुनाई गई। जनवरी 2017 में उन्हें आर्म्स एक्ट मामले में बरी कर दिया गया। वहीं, 5 अप्रैल 2018 को काला हिरण शिकार मामले में उन्हें 5 साल की जेल और 10 हजार रुपए जुर्माने की सजा मिली। इसी मामले में बाकी कलाकारों को बरी कर दिया गया था।

बाद में सलमान को जमानत मिल गई। फिलहाल यह मामला राजस्थान हाई कोर्ट में लंबित है। अगली सुनवाई 13 जुलाई 2026 के लिए तय की है। सलमान खान फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • अक्षय कुमार ने राजपाल यादव के साथ किया प्रैंक: सेट पर घोड़ा विग कुतरने लगा; घबराकर चिल्लाए एक्टर, देखें वीडियो

    सेट पर घोड़ा विग कुतरने लगा; घबराकर चिल्लाए एक्टर, देखें वीडियो|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:49Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • नेहा कक्कड़@38, समोसे बेचते थे पिता: 4 साल में जगराता गाया, 10X10 के कमरे में रहीं, वैन में सोईं, नशे में कंटेस्टेंट ने किया प्रपोज

    4 साल में जगराता गाया, 10X10 के कमरे में रहीं, वैन में सोईं, नशे में कंटेस्टेंट ने किया प्रपोज|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar2:37Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • आमिर खान ने तीसरी शादी की खबर को कन्फर्म किया: 5 जुलाई को गर्लफ्रेंड गौरी से करेंगे शादी, 2025 में रिलेशनशिप पब्लिक किया था

    5 जुलाई को गर्लफ्रेंड गौरी से करेंगे शादी, 2025 में रिलेशनशिप पब्लिक किया था|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:34Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • ललित मोदी बोले- मेरी बायोपिक पर काम जारी: रणवीर सिंह ने मेरा रोल निभाने की इच्छा जताई थी, लंदन में मुझसे मिले थे

    0:43Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी

Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Aradhana Mishra Mona Prayagraj Visit | Congress Social Justice Meeting आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली…

शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा

Hindi News Local Uttar pradesh Shahjahanpur Shahjahanpur PET Exam Schedule | Exam Centers Guidelines Update शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25,…

You Missed

La viral frase de Neymar: “Cuando me retire, voy a pasar un año sin hacer un carajo, rascándome las pelotas”

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 0 views
La viral frase de Neymar: “Cuando me retire, voy a pasar un año sin hacer un carajo, rascándome las pelotas”

आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 0 views
आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी

McFeely: New Mexico fans enchanted by big game against Bison

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 4 views
McFeely: New Mexico fans enchanted by big game against Bison

शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 4 views
शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा

Lightning at Mammoth projected lineups | NHL.com

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 5 views
Lightning at Mammoth projected lineups | NHL.com

अमिताभ बच्चन ने यहीं देखी पहली फिल्म:लता मंगेशकर का पहला मंचीय प्रदर्शन; रॉयल ओपेरा हाउस के दोबारा खुलने के 10 साल पूरे

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 5 views
अमिताभ बच्चन ने यहीं देखी पहली फिल्म:लता मंगेशकर का पहला मंचीय प्रदर्शन; रॉयल ओपेरा हाउस के दोबारा खुलने के 10 साल पूरे