सुल्तानपुर में रंगदारी गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार:फाइनेंस ऐप से गाड़ियों की लोकेशन ट्रैक कर करते थे अवैध वसूली

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Sultanpur
  • Sultanpur Finance App Gang Arrested | Car Location Extortion Bust

सुल्तानपुर में रंगदारी गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार:फाइनेंस ऐप से गाड़ियों की लोकेशन ट्रैक कर करते थे अवैध वसूलीसुलतानपुर5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सुल्तानपुर में अखंडनगर पुलिस ने अंतरजनपदीय रंगदारी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह एक फाइनेंस ऐप के पुराने पासवर्ड का दुरुपयोग कर गाड़ियों की लोकेशन ट्रैक करता था और अवैध वसूली करता था।

गिरोह ‘Easy recovery 2.0’ नामक फाइनेंस ऐप का इस्तेमाल कर वाहनों को ट्रैक करता था। इसके बाद किश्त बकाया होने का डर दिखाकर वाहन मालिकों या चालकों से मोटी रकम वसूलता था। पुलिस ने इन सक्रिय सदस्यों को रंगदारी के रुपयों के साथ पकड़ा है।

यह मामला 18 जून को प्रकाश में आया, जब अंबेडकरनगर के जौनपुर (कोल्हूपारा) निवासी नीरज कुमार ने अखंडनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने बताया कि उनके चालक संतोष को उनकी गाड़ी (UP 45 BT 4307) ले जाते समय रोका गया था। बदमाशों ने चालक के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। उन्होंने गाड़ी सीज करने की धमकी देकर जबरन 5,000 रुपये नकद और फिर फोन-पे के माध्यम से 5,000 रुपये, कुल 10,000 रुपये की रंगदारी वसूली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह का मुख्य सदस्य अनुभव श्रीवास्तव पहले एक इंश्योरेंस एजेंट फाइनेंस कंपनी में काम करता था। उसने कंपनी के ‘Easy recovery 2.0’ ऐप के पुराने पासवर्ड का दुरुपयोग किया। इस ऐप की मदद से वे किसी भी गाड़ी की बकाया किश्त और उसकी लाइव लोकेशन का पता लगा लेते थे।

इसके बाद वे रास्ते में गाड़ी को रोककर वाहन मालिक या चालक को डराते-धमकाते थे और रिकवरी के नाम पर अवैध वसूली करते थे। पुलिस ने मीरपुर प्रतापपुर गिमटिया फाटक के पास घेराबंदी कर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से रंगदारी के 2,000 रुपये भी बरामद हुए हैं। इनकी पहचान आजमगढ़ के जमौटा, थाना पवई निवासी आकाश सिंह और सुल्तानपुर के बेलवाई, थाना अखंडनगर निवासी सौरभ उर्फ गोलू गिरी के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में शामिल दो अन्य आरोपी अनुभव श्रीवास्तव निवासी शाहगंज, जौनपुर और नितेश सिंह निवासी धुधुरी फिलहाल फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    वीर पहाड़ीया-तारा सुतारिया के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का रिएक्शन:कहा- लड़की को कॉन्सर्ट में मत ले जाना; एपी ढिल्लों के चलते हुआ था विवाद

    Hindi News Entertainment Bollywood Janhvi Kapoor Controversy | Veer Pahariya Tara Sutaria Concert Advice वीर पहाड़ीया-तारा सुतारिया के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का रिएक्शन:कहा- लड़की को कॉन्सर्ट में मत ले…

    डीआरएम कार्यालय में मिला एओएम का शव:चैंबर में कुर्सी पर मृत मिले, परिजनों ने लगाया अधिकारी पर प्रताड़ित करने का आरोप

    Hindi News Local Uttar pradesh Agra Agra Rail Division AOM Abhishek Singh Found Dead | Suicide Controversy डीआरएम कार्यालय में मिला एओएम का शव:चैंबर में कुर्सी पर मृत मिले, परिजनों…

    You Missed

    Fanatics Markets promo code: Get up to $150 in FanCash for Dolphins-Patriots, Commanders-Eagles, NFL picks

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 0 views
    Fanatics Markets promo code: Get up to 0 in FanCash for Dolphins-Patriots, Commanders-Eagles, NFL picks

    वीर पहाड़ीया-तारा सुतारिया के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का रिएक्शन:कहा- लड़की को कॉन्सर्ट में मत ले जाना; एपी ढिल्लों के चलते हुआ था विवाद

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 0 views
    वीर पहाड़ीया-तारा सुतारिया के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का रिएक्शन:कहा- लड़की को कॉन्सर्ट में मत ले जाना; एपी ढिल्लों के चलते हुआ था विवाद

    3 things Cowboys HC Brian Schottenheimer can carry into week 8

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 3 views
    3 things Cowboys HC Brian Schottenheimer can carry into week 8

    डीआरएम कार्यालय में मिला एओएम का शव:चैंबर में कुर्सी पर मृत मिले, परिजनों ने लगाया अधिकारी पर प्रताड़ित करने का आरोप

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 3 views
    डीआरएम कार्यालय में मिला एओएम का शव:चैंबर में कुर्सी पर मृत मिले, परिजनों ने लगाया अधिकारी पर प्रताड़ित करने का आरोप

    INACTIVES: Lions vs. Vikings

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 5 views
    INACTIVES: Lions vs. Vikings

    मथुरा में हत्या का आरोपी मुठभेड़ में घायल:500 रुपए के लिए दिया था वारदात को अंजाम, आरोपी ने की थी गोली मारकर दोस्त की हत्या

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 5 views
    मथुरा में हत्या का आरोपी मुठभेड़ में घायल:500 रुपए के लिए दिया था वारदात को अंजाम, आरोपी ने की थी गोली मारकर दोस्त की हत्या