सुल्तानपुर में महिला से घर में घुसकर बदसलूकी:पति को लाठी-डंडों से पीटा, आरोपी पर केस दर्ज

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Sultanpur
  • Sultanpur Assault: Woman Home Invaded, Husband Beaten, Case Filed

सुल्तानपुर में महिला से घर में घुसकर बदसलूकी:पति को लाठी-डंडों से पीटा, आरोपी पर केस दर्जसुलतानपुर6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सुल्तानपुर के चांदा थाना क्षेत्र में एक महिला से घर में घुसकर बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने महिला के साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया। जब महिला के पति ने बीच-बचाव किया, तो आरोपी ने उन्हें लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि यह घटना 19 और 20 जून की दरमियानी रात को हुई। पीड़िता के अनुसार, जब वह अपने घर में सो रही थी, तभी गांव का अमर पाल उर्फ पिंटू गलत इरादे से उसके घर में घुस आया। आरोपी ने जबरन उसका मुंह दबा दिया और कनपटी पर असलहा सटाकर दुष्कर्म का प्रयास किया।

पीड़िता ने किसी तरह हिम्मत जुटाकर शोर मचाया। उसकी चीख-पुकार सुनकर पास में सो रहे पति मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ने का प्रयास करते हुए बीच-बचाव किया।

पति के हस्तक्षेप से बौखलाए आरोपी अमर पाल ने घर में रखी लाठी उठा ली और उन पर हमला कर दिया। इस हमले में पति की पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं। शोर-शराबा बढ़ने पर आरोपी पीड़िता और उसके पति को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने यह भी बताया कि घटना के दौरान उसका मंगलसूत्र भी कहीं गिर गया, जो उसे नहीं मिला।

इस पूरी घटना को लेकर चांदा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपी अमर पाल उर्फ पिंटू के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    "मेरे पिता का नौतनवा में मजबूत जनाधार; निर्दलीय लड़ूंगा":अमनमणि बोले- मेरी सदस्यता पर फैसला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नहीं, पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करेगा

    Hindi News Local Uttar pradesh Maharajganj Dhanidhala Amanmani Tripathi Statement | Congress Membership Row & Nautanwa Election “मेरे पिता का नौतनवा में मजबूत जनाधार; निर्दलीय लड़ूंगा”:अमनमणि बोले- मेरी सदस्यता पर…

    रानीगंज तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस:एएसपी प्रशांत राज ने सुनीं समस्याएं, राजस्व पुलिस समन्वय से होगा निस्तारण

    Hindi News Local Uttar pradesh Pratapgarh Raniganj Samadhan Divas | ASP Prashant Raj Addresses Public Grievances रानीगंज तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस:एएसपी प्रशांत राज ने सुनीं समस्याएं, राजस्व पुलिस समन्वय…

    You Missed

    Trump says he’s ‘banning’ CNN, MS NOW and Politico from the White House | CNN Business

    • By dp
    • September 19, 2026
    • 0 views
    Trump says he’s ‘banning’ CNN, MS NOW and Politico from the White House | CNN Business

    "मेरे पिता का नौतनवा में मजबूत जनाधार; निर्दलीय लड़ूंगा":अमनमणि बोले- मेरी सदस्यता पर फैसला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नहीं, पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करेगा

    • By dp
    • September 19, 2026
    • 0 views
    "मेरे पिता का नौतनवा में मजबूत जनाधार; निर्दलीय लड़ूंगा":अमनमणि बोले- मेरी सदस्यता पर फैसला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नहीं, पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करेगा

    A DHS email raises new questions about the Trump administration’s election plans

    • By dp
    • September 19, 2026
    • 3 views
    A DHS email raises new questions about the Trump administration’s election plans

    रानीगंज तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस:एएसपी प्रशांत राज ने सुनीं समस्याएं, राजस्व पुलिस समन्वय से होगा निस्तारण

    • By dp
    • September 19, 2026
    • 3 views
    रानीगंज तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस:एएसपी प्रशांत राज ने सुनीं समस्याएं, राजस्व पुलिस समन्वय से होगा निस्तारण

    I Am Legend 2 writer says he’s doing everything he can to get it made, but they are facing “a series of obstacles”

    • By dp
    • September 19, 2026
    • 3 views
    I Am Legend 2 writer says he’s doing everything he can to get it made, but they are facing “a series of obstacles”

    फर्रुखाबाद में गणेश महोत्सव की भव्य रात:कमालगंज में सीता स्वयंवर ने मोहा मन, देर रात तक चली झांकियां

    • By dp
    • September 19, 2026
    • 4 views
    फर्रुखाबाद में गणेश महोत्सव की भव्य रात:कमालगंज में सीता स्वयंवर ने मोहा मन, देर रात तक चली झांकियां