हनुमान अंश फेम सिंगर की आंखों का इलाज शुरू:लिखा- प्रार्थना करें मेरे जीवन में भी रोशनी लौट आए; बचपन से दृष्टिबाधित हैं सुनील लोधी

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Hanuman Ansh Singer Sunil Lodhi Eye Treatment Video Update

हनुमान अंश फेम सिंगर की आंखों का इलाज शुरू:लिखा- प्रार्थना करें मेरे जीवन में भी रोशनी लौट आए; बचपन से दृष्टिबाधित हैं सुनील लोधी1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

‘हनुमान अंश’ फिल्म के गीत ‘मैंने तेरे ही भरोसे’ से लोकप्रिय हुए दृष्टिबाधित सिंगर सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू हो गया है।

4 नवंबर को सुनील लोधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर तस्वीरें और वीडियो शेयर कर इलाज की जानकारी दी। उन्होंने अपने फैंस से दुआएं मांगने की अपील की है, ताकि उनकी आंखों की रोशनी वापस आ सके।

लिखा- मेरे लिए प्रार्थना करें

सुनील लोधी ने अस्पताल से अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि भगवान की कृपा से उनकी आंखों के इलाज की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, “फैंस की प्रार्थनाओं से एक नई उम्मीद जागी है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि मेरी जिंदगी में रोशनी वापस लौट आए और मैं इस सुंदर दुनिया को अपनी आंखों से देख सकूं।”

उन्होंने अपने माता-पिता के वर्षों पुराने इंतजार के पूरा होने की प्रार्थना करते हुए कहा कि लोगों का प्यार और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

ट्रेनों में तंबूरा बजाकर की थी करियर की शुरुआत

मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले सुनील लोधी का शुरुआती जीवन काफी संघर्षपूर्ण रहा है। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि महज 10-11 साल की उम्र से ही उन्होंने लोकल ट्रेनों और गांवों में तंबूरा बजाकर बुंदेली लोकगीत और भजन गाना शुरू कर दिया था।

अपनी शारीरिक सीमाओं को उन्होंने कभी संगीत के आड़े नहीं आने दिया और बिना किसी प्लेटफॉर्म के अपनी पहचान बनाई।

‘मोरे संकट के कटैया’ से मिली पहचान

सुनील के करियर को पहला बड़ा मोड़ तब मिला जब उनके बुंदेली भजन ‘मोरे संकट के कटैया’ को यूट्यूब और इंस्टाग्राम पेज ‘बुंदेली दुनिया’ पर 2.9 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले। इसके बाद फिल्ममेकर और म्यूजिक प्रोड्यूसर पंकज की नजर सुनील की आवाज पर पड़ी। पंकज ने उन्हें अपनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ के गाने ‘मैंने तेरे ही भरोसे’ के लिए चुना, जिसके बाद सुनील रातों-रात पूरे देश में पहचाने जाने लगे।

हनुमान अंश प्रोड्यूसर और एमपी सीएम ने की मदद

इससे पहले हनुमान अंश फिल्म की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर और एमपी सीएम ने सुनील के इलाज में मदद करने की पहल की थी। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में अनुप्रिया ने बताया था कि वे सुनील के इलाज में मदद करेंगी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    बालिका सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता; वाराणसी मंडल उपविजेता:7 पदक जीत पाए 135 अंक, गोरखपुर मंडल बना विजेता

    Hindi News Local Uttar pradesh Varanasi Gorakhpur Wins Girl Sub Junior Wrestling Championship | Sultanpur News बालिका सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता; वाराणसी मंडल उपविजेता:7 पदक जीत पाए 135 अंक, गोरखपुर…

    कांग्रेस को उसकी जमीनी हकीकत बताएंगे अखिलेश:राहुल को सौंपेंगे 387 सीटों की रिपोर्ट, सिर्फ 12 सीटों पर बची थी जमानत

    Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow UP Assembly Election | SP Congress Alliance Seat Sharing Dispute भास्कर एक्सक्लूसिवकांग्रेस को उसकी जमीनी हकीकत बताएंगे अखिलेश:राहुल को सौंपेंगे 387 सीटों की रिपोर्ट,…

    You Missed

    Flames (7-8-0) vs. Kraken (8-5-1) | 7:00 p.m | Seattle Kraken

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 3 views
    Flames (7-8-0) vs. Kraken (8-5-1)  | 7:00 p.m | Seattle Kraken

    बालिका सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता; वाराणसी मंडल उपविजेता:7 पदक जीत पाए 135 अंक, गोरखपुर मंडल बना विजेता

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 2 views
    बालिका सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता; वाराणसी मंडल उपविजेता:7 पदक जीत पाए 135 अंक, गोरखपुर मंडल बना विजेता

    Blazers vs. Suns Preview

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 2 views
    Blazers vs. Suns Preview

    हनुमान अंश फेम सिंगर की आंखों का इलाज शुरू:लिखा- प्रार्थना करें मेरे जीवन में भी रोशनी लौट आए; बचपन से दृष्टिबाधित हैं सुनील लोधी

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 4 views
    हनुमान अंश फेम सिंगर की आंखों का इलाज शुरू:लिखा- प्रार्थना करें मेरे जीवन में भी रोशनी लौट आए; बचपन से दृष्टिबाधित हैं सुनील लोधी

    Pacers at Grizzlies Preview: Wednesday, November 4 at FedEx Forum

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 5 views