- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Prayagraj
- TGT PGT Recruitment Protest | Lucknow Directorate Gherao Warning
TGT-PGT में पुरानी नियमावली की मांग जारी:26 अक्टूबर को निदेशालय घेराव चेतावनी,छात्र बोले-पुराने पैटर्न पर मिले एक अवसरप्रयागराज4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में टीजीटी-पीजीटी भर्ती में पुरानी नियमावली के तहत प्रभावित अभ्यर्थियों को एक अवसर दिए जाने की मांग को लेकर शनिवार को अभ्यर्थियों का प्रतिनिधिमंडल एडीएम सिटी एवं सिटी मजिस्ट्रेट से मुलाकात करने पहुंचा। अभ्यर्थियों न
.
अधिकारियों से मिले, आश्वासन नहीं
अभ्यर्थियों ने प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष कहा कि पुरानी नियमावली और पुराने परीक्षा पैटर्न के अनुसार तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का एक अवसर दिया जाना चाहिए। उनका आरोप है कि अधिकारियों की ओर से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला और जिलाधिकारी से मुलाकात भी नहीं कराई गई।
गौरतलब है कि अभ्यर्थी पहले भी पुरानी नियमावली बहाल करने और प्रभावित प्रतियोगियों को एक बार परीक्षा देने की मांग को लेकर धरना व आमरण अनशन कर चुके हैं। 19 दिन के अनशन के बाद 23 सितंबर को यह आंदोलन स्थगित किया गया था, लेकिन अभ्यर्थियों का कहना है कि अब तक लिखित या आधिकारिक आदेश नहीं मिला है।
सोमवार को निदेशालय घेराव
आंदोलन का नेतृत्व कर रहे आशुतोष पांडेय ने कहा कि अभ्यर्थी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि प्रशासन द्वारा ठोस कदम न उठाए जाने पर आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।
आशुतोष पांडेय ने घोषणा की कि सोमवार, 26 अक्टूबर को शिक्षा निदेशालय का घेराव किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक अभ्यर्थियों की सुनवाई नहीं होगी और पुरानी नियमावली के तहत एक अवसर देने का ठोस निर्णय नहीं लिया जाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
अभ्यर्थियों की मांग
- टीजीटी-पीजीटी भर्ती में पुरानी नियमावली के अनुसार प्रभावित अभ्यर्थियों को एक अवसर दिया जाए।
- नई नियमावली से भर्ती से वंचित हो रहे अभ्यर्थियों की समस्या पर शासन स्तर से शीघ्र लिखित निर्णय लिया जाए।
- प्रशासन द्वारा जल्द वार्ता कराई जाए और अभ्यर्थियों को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया जाए।
- अभ्यर्थियों का कहना है कि नई नियमावली में पात्रता और परीक्षा पैटर्न संबंधी बदलावों से वर्षों से तैयारी कर रहे बड़ी संख्या में प्रतियोगी भर्ती प्रक्रिया से बाहर होने की स्थिति में आ गए हैं।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें
Source link




