टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस; सभी आरोपियों पर लगा MCOCA:कानून के तहत आसानी से नहीं मिलेगी जमानत

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Tiger Shroff Firing Case | Mumbai Police Invokes MCOCA Against Accused

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस; सभी आरोपियों पर लगा MCOCA:अब आसानी से नहीं मिलेगी जमानत, वसूली और दहशत फैलाने के लिए बनाया था निशानाकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में सभी आरोपियों पर महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट (MCOCA) लगाया है।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई क्राइम ब्रांच के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस राज तिलक रौशन ने बताया कि सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद संगठित अपराध से जुड़े एक्ट की धाराएं जोड़ी गई हैं।

मामला 18 अक्टूबर को मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग से जुड़ा है। घटना के एक दिन बाद, 19 अक्टूबर को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1) यानी हत्या के प्रयास और धारा 3 और 25 यानी साझा मंशा के साथ आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई थी।

IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, 27 अक्टूबर 2026 को सभी आरोपियों पर MCOCA की धारा 3(1)(ii), 3(2) और 3(4) भी जोड़ दी गई हैं।

अब तक 11 आरोपी गिरफ्तार

फायरिंग के बाद मौके से फरार हुए तीन आरोपियों फूल सिंह, रेहान अंसारी और ऋतिक महतो को 19 अक्टूबर को कोटा रेलवे स्टेशन पर जयपुर जा रही ट्रेन से गिरफ्तार किया गया था। अगले दिन दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कथित हथियार सप्लायर राधा वर्मा, बबीता राव, कुणाल जामिनसिंह और सुमित सरोलिया को गिरफ्तार किया।

इसके बाद लॉजिस्टिक मदद और फंडिंग करने के आरोप में सरपंच खटक उर्फ अंकित, समीर खत्री और जतिन पंचाल को सोनीपत से गिरफ्तार किया गया। बाद में प्रांजल ठकराल को इंदौर से पकड़ा गया। इस तरह मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 11 हो गई है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आगे भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

मुंबई क्राइम ब्रांच ने फायरिंग की वजह बताई

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, मुंबई क्राइम ब्रांच ने फायरिंग के पीछे की वजह बताई थी। पुलिस के मुताबिक, यह फायरिंग पैसे वसूलने, गैंग का दबदबा बढ़ाने और लोगों में डर पैदा करने के लिए की गई थी।

जांच में सामने आया है कि आरोपियों के लॉरेंस गैंग से संबंध हैं। पुलिस का कहना है कि गैंग ने अपना असर बढ़ाने, लोगों को डराने और वसूली के जरिए पैसे कमाने के लिए टाइगर को निशाना बनाया।

लॉरेंस गैंग का कथित ऑपरेटिव मुख्य आरोपी

पुलिस के मुताबिक, अनिल पंडित इस मामले में मुख्य आरोपी है। उसने सोशल मीडिया के जरिए अभिनेता पर हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया था। उसे लॉरेंस गैंग का कथित ऑपरेटिव बताया जा रहा है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    रवीना@54, लव लाइफ के किस्से:ऋषि कपूर थे क्रश, पसंद के लड़के ने मोटी कहकर चिढ़ाया; अक्षय ने सगाई तोड़ी, अजय ने पागल कहा

    Hindi News Entertainment Bollywood Raveena Tandon Love Life | Crush Rishi Kapoor, Akshay Kumar & Ajay Devgn रवीना@54, लव लाइफ के किस्से:ऋषि कपूर थे क्रश, पसंद के लड़के ने मोटी…

    टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, बॉलीवुड की मुंबई छोड़ने की चेतावनी:FWICE प्रेसिडेंट बोले- सुरक्षा नहीं मिली तो उत्तर प्रदेश में शूटिंग करेंगे, डर में एक्टिंग नहीं होगी

    Hindi News Entertainment Bollywood FWICE President Threatens To Shift Shooting To UP From Mumbai टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, बॉलीवुड की मुंबई छोड़ने की चेतावनी:FWICE प्रेसिडेंट बोले- सुरक्षा नहीं मिली तो…

    You Missed

    Damian Lillard has no regrets about the journey that brought him back to Portland

    • By dp
    • October 28, 2026
    • 3 views
    Damian Lillard has no regrets about the journey that brought him back to Portland

    टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस; सभी आरोपियों पर लगा MCOCA:कानून के तहत आसानी से नहीं मिलेगी जमानत

    • By dp
    • October 28, 2026
    • 4 views
    टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस; सभी आरोपियों पर लगा MCOCA:कानून के तहत आसानी से नहीं मिलेगी जमानत

    Sydney Sweeney recreates iconic ‘Home Alone’ scene for new lingerie campaign

    • By dp
    • October 28, 2026
    • 4 views
    Sydney Sweeney recreates iconic ‘Home Alone’ scene for new lingerie campaign

    रवीना@54, लव लाइफ के किस्से:ऋषि कपूर थे क्रश, पसंद के लड़के ने मोटी कहकर चिढ़ाया; अक्षय ने सगाई तोड़ी, अजय ने पागल कहा

    • By dp
    • October 28, 2026
    • 5 views
    रवीना@54, लव लाइफ के किस्से:ऋषि कपूर थे क्रश, पसंद के लड़के ने मोटी कहकर चिढ़ाया; अक्षय ने सगाई तोड़ी, अजय ने पागल कहा

    The Florida ‘blueprint’: Sen Ashley Moody reveals how the state built a $1.8T economic fortress

    • By dp
    • October 28, 2026
    • 7 views
    The Florida ‘blueprint’: Sen Ashley Moody reveals how the state built a .8T economic fortress