टाइगर श्रॉफ फायरिंग-वेपन पहुंचाने वाले सोनीपत के 2 युवक अरेस्ट:पंजाब से खरीदे, 2 युवतियों के बैग में रखकर ट्रेन से भेजे; एन्क्रिप्टेड ऐप से कॉन्टेक्ट में थे

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Sonipat
  • Tiger Shroff Firing Case | Sonipat Youths Arrested With Weapons

टाइगर श्रॉफ फायरिंग-वेपन पहुंचाने वाले सोनीपत के 2 युवक अरेस्ट:पंजाब से खरीदे, 2 युवतियों के बैग में रखकर ट्रेन से भेजे; एन्क्रिप्टेड ऐप से कॉन्टेक्ट में थेसोनीपतकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी - Dainik Bhaskarदिल्ली पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर मुंबई में हुई फायरिंग के मामले में सोनीपत के दो और युवकों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं। आरोपियों की पहचान हरियाणा के सोनीपत जिले के कुणाल (21), सुमित (19) और उत्तर प्रदेश की राधा (23), बबीता (23) के रूप में हुई है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के मुताबिक, लॉरेंस गैंग के मेंबर अनिल पंडित के निर्देश पर कुणाल और सुमित ने ही हथियारों का इंतजाम किया था। पिस्टल और 20 कारतूस अमृतसर से लाए गए थे। इसके बाद ये हथियार राधा और बबीता के जरिए तीनों शूटरों तक पहुंचाए गए। तीनों शूटर पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं, जिनमें हरियाणा के सोनीपत का ही रेहान, एक नाबालिग और बिहार का ऋतिक उर्फ रोशन शामिल है।

पुलिस की मानें तो 18 अक्टूबर को फायरिंग के बाद शूटरों को मुंबई से निकालने की व्यवस्था करने के निर्देश भी कुणाल को दिए गए थे। कुणाल को एन्क्रिप्टेड ऐप के जरिए अनिल पंडित से निर्देश मिल रहे थे। मंगलवार रात दिल्ली से हुई गिरफ्तारी के बाद मुंबई पुलिस की सीआईडी ने अदालत से चारों का तीन दिन का ट्रांजिट रिमांड हासिल किया।

दिल्ली पुलिस द्वारा जारी किए गए आरोपियों के फोटो।दिल्ली पुलिस द्वारा जारी किए गए आरोपियों के फोटो।

दिल्ली पुलिस ने चारों आरोपियों के बारे में ये बातें बताईं…

  • एन्क्रिप्टेड ऐप के जरिए अनिल पंडित से संपर्क : दिल्ली पुलिस के मुताबिक, कुनाल की मुलाकात सोनीपत के हरसाना गांव में रहने वाले एक दोस्त के जरिए अनिल पंडित से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच एन्क्रिप्टेड ऐप के जरिए बातचीत होने लगी। पुलिस को शक है कि अनिल पंडित विदेश में बैठकर इंडिया में अपने गुर्गों को निर्देश दे रहा था। उसके कहने पर ही कुनाल ने हथियार जुटाने और उसे मुंबई तक पहुंचाने की योजना में भूमिका निभाई।
  • अमृतसर से पिस्टल और 20 कारतूस लेकर आया: पुलिस के अनुसार, कुनाल अमृतसर से एक पिस्टल और 20 कारतूस लेकर आया था। करीब दो महीने पहले उसकी मुलाकात राधा से हुई थी। जांच में सामने आया कि कुनाल ने पहले उसे अपनी गतिविधियों के बारे में बताया और बाद में हथियार देकर मुंबई जाने के लिए तैयार किया। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि हथियार किससे खरीदा गया।
  • 15 अक्टूबर को युवतियों के साथ नई दिल्ली स्टेशन पहुंचा : जांच के अनुसार, 15 अक्टूबर को कुनाल, राधा और बबीता को लेकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचा और ट्रेन में बैठा दिया। पिस्टल राधा के बैग में रखी हुई थी। यात्रा के दौरान कुनाल एन्क्रिप्टेड ऐप के जरिए अनिल पंडित के संपर्क में रहा और दोनों युवतियों को यह निर्देश पहुंचाता रहा। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि दोनों युवतियों को हथियार ले जाने के लिए किस तरह तैयार किया गया था।
  • मुंबई में दादर स्टेशन पर उतरीं, होटल में ठहरीं : पुलिस के मुताबिक, 17 अक्टूबर को राधा और बबीता मुंबई के दादर रेलवे स्टेशन पर उतरीं और एक होटल में ठहरीं। उसी दिन सुबह करीब 11 बजे एक नाबालिग लड़का होटल के पास राधा से बैग लेकर चला गया। जांच में इस बैग में रखे हथियार को फायरिंग की घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस को शक है कि जो नाबालिग लड़का बैग लेकर गया, वह हरियाणा के सोनीपत वाला ही है, जिसे कोटा से अरेस्ट किया जा चुका है। पुलिस अब इसकी पुष्टि कर रही है।
  • फायरिंग के बाद शूटरों को निकालने का भी काम किया : पुलिस के अनुसार, 18 अक्टूबर को शाम करीब सात बजे टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग हुई। इसके बाद अनिल पंडित ने कुनाल को बताया कि शूटर मुंबई में फंस गए हैं और उन्हें वहां से निकालने की व्यवस्था करने को कहा। इसी दिन राधा और बबीता दादर से हरिद्वार जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। पुलिस इस घटनाक्रम को फायरिंग के बाद आरोपियों की आवाजाही और कथित नेटवर्क से जोड़कर जांच रही है।

टाइगर पर हमला करने वाले तीनों आरोपियों रेहान, ऋतिक और एक नाबालिग को कोटा पुलिस ऑफिस में मीडिया के सामने पेश किया गया था।टाइगर पर हमला करने वाले तीनों आरोपियों रेहान, ऋतिक और एक नाबालिग को कोटा पुलिस ऑफिस में मीडिया के सामने पेश किया गया था।

दिल्ली रेलवे स्टेशन और सोनीपत से पकड़े गए आरोपी

पुलिस के मुताबिक, 20 अक्टूबर को राधा और बबीता को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया, जबकि कुनाल और सुमित को हरियाणा के सोनीपत से हिरासत में लिया गया। कुनाल की उम्र 21 वर्ष और सुमित की 19 वर्ष बताई गई है। उत्तर प्रदेश निवासी राधा और बबीता दोनों 23-23 वर्ष की हैं। पुलिस चारों को लिंक खंगाल रही है। साथ ही पता कर रही है कि ये चारों करते क्या है, इनका फैमिली बैकग्राउंड क्या है।

मुंबई पुलिस को तीन दिन का ट्रांजिट रिमांड मिला

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की कार्रवाई के बाद महाराष्ट्र पुलिस के क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (सीआईडी) ने अदालत में चारों आरोपियों से पूछताछ की अनुमति मांगी। अदालत ने आवेदन स्वीकार करते हुए मुंबई पुलिस को तीन दिन का ट्रांजिट रिमांड दिया। अब जांच एजेंसियां हथियारों की सप्लाई, कथित शूटरों तक हथियार पहुंचाने और पूरे नेटवर्क में प्रत्येक आरोपी की भूमिका का पता लगाने में जुटी हैं।

———————-

ये खबर भी पढ़ें….

टाइगर श्रॉफ केस-शूटर रेहान की मां बोली-हरियाणा में छिपा मास्टरमाइंड:दावा-विदेशों से फंडिग अमन के जरिए हुई, वेपन सप्लाई से फायरिंग तक की पूरी साजिश रची

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश में सोनीपत के युवकों रेहान, समीर, बोनी उर्फ रौनक और एक नाबालिग के तार जुड़ने के बाद अब उनके परिवारों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। रेहान की मां शमशीदा ने तो दैनिक भास्कर से बातचीत में गोहाना क्षेत्र के रहने वाले अमन को ही इसे पूरे केस का मास्टरमाइंट बताया है। (पूरी खबर पढ़ें)

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • टाइगर श्रॉफ केस-शूटर रेहान की मां बोली-हरियाणा में छिपा मास्टरमाइंड: दावा-विदेशों से फंडिग अमन के जरिए हुई, वेपन सप्लाई से फायरिंग तक की पूरी साजिश रची

    दावा-विदेशों से फंडिग अमन के जरिए हुई, वेपन सप्लाई से फायरिंग तक की पूरी साजिश रची|सोनीपत,Sonipat - Dainik Bhaskar0:50Play videoPlay videoसोनीपत

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सोनीपत में रावण दहन, पूर्व मंत्री कविता जैन पहुंचीं: आर्य समाजियों ने रामपाल का पुतला फूंका; जुलूस भी निकाला

    आर्य समाजियों ने रामपाल का पुतला फूंका; जुलूस भी निकाला|सोनीपत,Sonipat - Dainik Bhaskarसोनीपत

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • टाइगर श्रॉफ फायरिंग- शूटर रेहान के 2 दोस्त पकड़ाए: मां बोली- ₹2 लाख कमाने का ऑफर आया; मुंबई क्राइम ब्रांच ने कॉल कर डिटेल्स बताईं

    मां बोली- ₹2 लाख कमाने का ऑफर आया; मुंबई क्राइम ब्रांच ने कॉल कर डिटेल्स बताईं|सोनीपत,Sonipat - Dainik Bhaskar1:25Play videoPlay videoसोनीपत

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • टाइगर श्रॉफ केस-रेहान का दोस्त किडनी पेशेंट, STF ने उठाया: सोनीपत में मां बोलीं-बेटा 14 साल की उम्र से बीमार, घर से बाहर नहीं जाता, उसे छुड़वा दो

    1:29Play videoPlay videoसोनीपत

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

बर्थ एनिवर्सरी- शम्मी कपूर:राज कपूर की प्रेमिका से किस मांगी, मधुबाला ने पतला कहा तो शराब पी, मुमताज से आखिरी मुलाकात में कहा- मरने वाला हूं

Hindi News Entertainment Bollywood Shammi Kapoor Birth Anniversary 2026 Facts; Mumtaz Love Story Neila Devi | Movies List बर्थ एनिवर्सरी- शम्मी कपूर:राज कपूर की प्रेमिका से किस मांगी, मधुबाला ने…

टाइगर श्रॉफ केस-शूटर रेहान की मां बोली-हरियाणा में छिपा मास्टरमाइंड:दावा-विदेशों से फंडिग अमन के जरिए हुई, वेपन सप्लाई से फायरिंग तक की पूरी साजिश रची

Hindi News Local Haryana Sonipat Tiger Shroff Attack Conspiracy | Sonipat Gang Lawrence Bishnoi Mastermind टाइगर श्रॉफ केस-शूटर रेहान की मां बोली-हरियाणा में छिपा मास्टरमाइंड:दावा-विदेशों से फंडिग अमन के जरिए…

You Missed

Atlético San Luis vs Querétaro: Liga MX stats & head-to-head

  • By dp
  • October 21, 2026
  • 2 views
Atlético San Luis vs Querétaro: Liga MX stats & head-to-head

टाइगर श्रॉफ फायरिंग-वेपन पहुंचाने वाले सोनीपत के 2 युवक अरेस्ट:पंजाब से खरीदे, 2 युवतियों के बैग में रखकर ट्रेन से भेजे; एन्क्रिप्टेड ऐप से कॉन्टेक्ट में थे

  • By dp
  • October 21, 2026
  • 1 views
टाइगर श्रॉफ फायरिंग-वेपन पहुंचाने वाले सोनीपत के 2 युवक अरेस्ट:पंजाब से खरीदे, 2 युवतियों के बैग में रखकर ट्रेन से भेजे; एन्क्रिप्टेड ऐप से कॉन्टेक्ट में थे

‘Slow Horses’ Season 7 Taps ‘The Other Bennet Sister’ Star Varada Sethu, ‘Mank’s’ Tuppence Middleton

  • By dp
  • October 21, 2026
  • 4 views
‘Slow Horses’ Season 7 Taps ‘The Other Bennet Sister’ Star Varada Sethu, ‘Mank’s’ Tuppence Middleton

बर्थ एनिवर्सरी- शम्मी कपूर:राज कपूर की प्रेमिका से किस मांगी, मधुबाला ने पतला कहा तो शराब पी, मुमताज से आखिरी मुलाकात में कहा- मरने वाला हूं

  • By dp
  • October 21, 2026
  • 4 views
बर्थ एनिवर्सरी- शम्मी कपूर:राज कपूर की प्रेमिका से किस मांगी, मधुबाला ने पतला कहा तो शराब पी, मुमताज से आखिरी मुलाकात में कहा- मरने वाला हूं

God’s Love We Deliver Golden Heart Awards 2026 red carpet: Olivia Munn, Paige DeSorbo, Nicky Hilton and more

  • By dp
  • October 21, 2026
  • 4 views
God’s Love We Deliver Golden Heart Awards 2026 red carpet: Olivia Munn, Paige DeSorbo, Nicky Hilton and more

टाइगर श्रॉफ केस-शूटर रेहान की मां बोली-हरियाणा में छिपा मास्टरमाइंड:दावा-विदेशों से फंडिग अमन के जरिए हुई, वेपन सप्लाई से फायरिंग तक की पूरी साजिश रची

  • By dp
  • October 21, 2026
  • 4 views
टाइगर श्रॉफ केस-शूटर रेहान की मां बोली-हरियाणा में छिपा मास्टरमाइंड:दावा-विदेशों से फंडिग अमन के जरिए हुई, वेपन सप्लाई से फायरिंग तक की पूरी साजिश रची