तारक मेहता शो के बाघा सेट पर फूट-फूटकर रोए:मां को याद कर हुआ ब्रेकडाउन, रोकनी पड़ी शूटिंग, प्रोड्यूसर असित मोदी ने दिया सहारा

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • TMKOC Actor Tanmay Vekariya Breakdown At The Set, Shooting Hault, Know Details

तारक मेहता शो के बाघा सेट पर फूट-फूटकर रोए:मां को याद कर हुआ ब्रेकडाउन, रोकनी पड़ी शूटिंग, प्रोड्यूसर असित मोदी ने दिया सहारा46 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टेलीविजन के पॉपुलर टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बाघा का किरदार निभाने वाले तन्मय वेकारिया का बीच शूटिंग ब्रेकडाउन हो गया। वो सेट र फूट-फूटकर रोए, जिसके बाद शो की शूटिंग कुछ देर के लिए रोकनी पड़ी।

दरअसल तन्मय वेकारिया सेट पर ऑनस्क्रीन गर्लफ्रेंड बनीं बावरी के साथ एक लव स्टोरी से जुड़ा सीन कर रहे थे। डायरेक्टर ने जैसे ही एक्शन बोला, तन्मय सीन करने की बजाए फूट-फूटकर रो पड़ा। ऐसे में वहां मौजूद लोगों ने शूटिंग रुकवा दी।

अब टीवी शो के सेट से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें शो के प्रोड्यूसर तन्मय का हाथ थामे उन्हें सहारा दे रहे हैं। बता दें कि कुछ समय पहले अक्टूबर 2025 में ही तन्मय वेकारिया की मां का निधन हुआ है। वो बेटे को बावा के रोल में काफी पसंद करती थीं।

देखिए मां के साथ तन्मय की तस्वीरें-

तन्मय वेकारिया के बारे में-

  • तन्मय वेकारिया पिछले कई सालों से तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में बाघा का किरदार निभा रहे हैं।
  • उनके पिता अरविंद वेकारिया भी पॉपुलर गुजराती एक्टर रहे हैं, जो तारक मेहता शो में भई कैमियो कर चुके हैं।
  • तन्मय वेकारिया 44 साल के हैं, जो एक गुजराती एक्टर हैं।
  • तन्मय वेकारिया 2009 की फिल्म ढूंढते रह जाओगे में भी नजर आ चुके हैं।
  • फिल्म समय चक्र में भी उन्होंने छोटी सी भूमिका निभाई थी।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के बारे में-

  • शो में फिलहाल बाघा और बावरी की लव स्टोरी दिखाई जा रही है।
  • 2008 से प्रसारित हो रहा तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो भारत का सबसे लंबा चलने वाला शो है।
  • फरवरी 2024 तक शो के 4 हजार से ज्यादा एपिसोड कंप्लीट हो चुके हैं।
  • इस शो को कल्ट का दर्जा दिया जाता है।

तारक मेहता शो से जुड़ी ये कंट्रोवर्सी भी पढ़िए-

दयाबेन ने छोड़ा शो, आज भी बिना लीड एक्ट्रेस के जारी शो

शो में दिशा वकानी जेठालाल की पत्नी दयाबेन के रोल में थीं। 2017 में उन्होंने शो से मेटरनिटी लीव ली थी, लेकिन मां बनने के बाद भी वो शो में नहीं लौटीं। तब से ही लगातार शो में नई दयाबेन की कास्टिंग की खबरें आती रहती हैं। ये इकलौता शो है जो पिछले 9 सालों से बिना लीड एक्ट्रेस के चल रहा है।

एक्टर्स के शो छोड़ने से भी बढ़ी कंट्रोवर्सी

नेहा मेहता कंट्रोवर्सी

2020 में अंजलि भाभी का किरदार निभाने वालीं नेहा मेहता ने शो छोड़ दिया था। उनका कहना था कि सेट पर कई जगह अनुशासन और प्रोफेशनल माहौल की कमी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि शो छोड़ने के बाद भी उन्हें उनका बकाया भुगतान नहीं मिला। इसके जवाब में प्रोडक्शन हाउस ने कहा कि नेहा ने जरूरी एग्जिट फॉर्मेलिटीज पूरी नहीं कीं, इसलिए फाइनल पेमेंट नहीं हो सका।

तारक मेहता बने शैलेश लौढ़ा ने शो छोड़ा

2022 में शैलेश लोढ़ा ने भी शो छोड़ दिया। बाद में उन्होंने निर्माताओं पर पूरा भुगतान न करने का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की।

जेनियर मिस्त्री ने प्रोड्यूसर पर लगाए सेक्शुअल हैरेसमेंट के आरोप

2023 में जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने शो छोड़ते हुए निर्माता Asit Kumarr Modi, एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर जतीन बजाज और प्रोजेक्ट हेड सोहेल रमानी पर यौन उत्पीड़न (सेक्सुअल हैरेसमेंट) के आरोप लगाए।

मई 2023 में मोनिका भदौरिया ने आरोप लगाया कि शो के सेट पर काम का माहौल अच्छा नहीं था और कई कलाकारों के पैसे रोके गए थे। उन्होंने यह भी दावा किया कि मुनमुन दत्ता और असित मोदी के बीच अक्सर बहस होती थी।

पलक सिधवानी कंट्रोवर्सी

शो में सोनू भिड़े का किरदार निभाने वालीं पलक ने निर्माताओं पर उनका शोषण करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बेहतर करियर अवसरों और स्वास्थ्य कारणों से शो छोड़ना चाहती थीं, लेकिन उन्हें कानूनी नोटिस भेजा गया। वहीं प्रोडक्शन हाउस का कहना था कि पलक ने अपने कॉन्ट्रैक्ट की कुछ शर्तों का उल्लंघन किया था। पलक ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि उन्होंने शो छोड़ने की जानकारी पहले ही दे दी थी और सभी नियमों का पालन किया था।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    डीआरएम कार्यालय में मिला एओएम का शव:चैंबर में कुर्सी पर मृत मिले, परिजनों ने लगाया अधिकारी पर प्रताड़ित करने का आरोप

    Hindi News Local Uttar pradesh Agra Agra Rail Division AOM Abhishek Singh Found Dead | Suicide Controversy डीआरएम कार्यालय में मिला एओएम का शव:चैंबर में कुर्सी पर मृत मिले, परिजनों…

    मथुरा में हत्या का आरोपी मुठभेड़ में घायल:500 रुपए के लिए दिया था वारदात को अंजाम, आरोपी ने की थी गोली मारकर दोस्त की हत्या

    Hindi News Local Uttar pradesh Mathura Mathura Property Dealer Murder Case | Accused Injured In Police Encounter मथुरा में हत्या का आरोपी मुठभेड़ में घायल:500 रुपए के लिए दिया था…

    You Missed

    3 things Cowboys HC Brian Schottenheimer can carry into week 8

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 1 views
    3 things Cowboys HC Brian Schottenheimer can carry into week 8

    डीआरएम कार्यालय में मिला एओएम का शव:चैंबर में कुर्सी पर मृत मिले, परिजनों ने लगाया अधिकारी पर प्रताड़ित करने का आरोप

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 1 views
    डीआरएम कार्यालय में मिला एओएम का शव:चैंबर में कुर्सी पर मृत मिले, परिजनों ने लगाया अधिकारी पर प्रताड़ित करने का आरोप

    INACTIVES: Lions vs. Vikings

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 4 views
    INACTIVES: Lions vs. Vikings

    मथुरा में हत्या का आरोपी मुठभेड़ में घायल:500 रुपए के लिए दिया था वारदात को अंजाम, आरोपी ने की थी गोली मारकर दोस्त की हत्या

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 4 views
    मथुरा में हत्या का आरोपी मुठभेड़ में घायल:500 रुपए के लिए दिया था वारदात को अंजाम, आरोपी ने की थी गोली मारकर दोस्त की हत्या

    Raiders news: Raiders are expanding the role of Tre Tucker

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 6 views
    Raiders news: Raiders are expanding the role of Tre Tucker

    यामी गौतम एक्टिंग छोड़कर खेती करने वाली थीं:‘उरी’ नहीं चलती तो हिमाचल लौट जातीं; ‘आर्टिकल 370’ के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 6 views
    यामी गौतम एक्टिंग छोड़कर खेती करने वाली थीं:‘उरी’ नहीं चलती तो हिमाचल लौट जातीं; ‘आर्टिकल 370’ के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला