- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Unnao
- Unnao Accident: DCM Hits Bolero, Driver Sujeet Dies In Lalkheda
उन्नाव में डीसीएम की टक्कर से ड्राइवर की मौत:बोलेरो के पास दोस्त से बात कर रहा था, दो बहनों का इकलौता भाई थान्नाव5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
डीसीएम की टक्कर से 25 वर्षीय युवक की मौत।
उन्नाव के लालऊखेड़ा के पास गुरुवार भोर में डीसीएम की टक्कर से 25 वर्षीय सुजीत की मौत हो गई। वह बोलेरो के पास खड़े होकर दोस्त से बात कर रहा था। टक्कर के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
.
सुजीत पुत्र रामस्वरूप, शिवसिंह खेड़ा का रहने वाला था और ड्राइवर का काम करता था। परिजनों ने बताया कि हादसे के बाद डीसीएम चालक को पकड़ लिया गया।
दोस्त से बात करते समय डीसीएम ने कुचला।
सुजीत के चाचा आलोक कुमार ने बताया कि वे सिकंदरपुर की ओर जा रहे थे। गदनखेड़ा बाईपास के पास सड़क किनारे रुके थे, तभी पीछे से आए डीसीएम ने सुजीत को टक्कर मार दी।
आलोक कुमार के मुताबिक, सुजीत की शादी नहीं हुई थी। परिवार में उसकी मां और दो छोटी बहनें हैं। वह दोनों बहनों का इकलौता भाई था।
परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर
परिजनों ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है और सुजीत ही घर का सहारा था। उन्होंने सरकार से आर्थिक मदद दिलाने की मांग की है। पुलिस हादसे को लेकर कार्रवाई कर रही है।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें
Source link



