अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत:उन्नाव में मौरावां से घर लौटते समय हुआ हादसा, गाड़ी लेकर ड्राइवर फरार

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Unnao
  • Unnao Road Accident | Bike Rider Death Kotwar Saraiyan Hit And Run

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत:उन्नाव में मौरावां से घर लौटते समय हुआ हादसा, गाड़ी लेकर ड्राइवर फरारउन्नाव5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र में सोमवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। मौरावां से घर लौट रहे युवक को कोटवर सरैयां गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान राहुल पासी (36) पुत्र सुखराम पासी, निवासी मलौना गांव, थाना बिहार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, राहुल सोमवार रात करीब नौ बजे मौरावां से बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह कोटवर सरैयां गांव के पास पहुंचे, तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में जा गिरी। राहगीरों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलने पर बिहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। साथ ही दुर्घटना करने वाले वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

राहुल की मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। वह अपने पीछे पत्नी ममता, छह वर्षीय पुत्र आर्यन और चार वर्षीय पुत्री अच्छिता को छोड़ गए हैं। परिजनों के अनुसार, राहुल परिवार के भरण-पोषण का मुख्य सहारा थे। उनकी असमय मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

थाना प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर मिलने के बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    बरेली में आज भाजपा का शक्ति प्रदर्शन:पदयात्रा में नड्डा-केशव होंगे शामिल, 25 हजार कार्यकर्ता जुटाने का दावा

    बरेली में मंगलवार को भाजपा विपक्ष के खिलाफ ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकालेगी। इसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शामिल होंगे। भाजपा ने…

    शाहरुख बर्थडे पर फैंस से मिले, सिर झुकाकर शुक्रिया कहा:मन्नत के बाहर जश्न का माहौल, बुर्ज खलीफा-सी लिंक में भी खास विश

    Hindi News Entertainment Bollywood Shah Rukh Khan Mannat Security Photos; SRK Birthday 2026 | Mumbai Police शाहरुख बर्थडे पर फैंस से मिले, सिर झुकाकर शुक्रिया कहा:मन्नत के बाहर जश्न का…

    You Missed

    Russell Westbrook’s Thunder Jersey Retirement Announced in Hype Video for NBA Legend

    • By dp
    • November 2, 2026
    • 3 views
    Russell Westbrook’s Thunder Jersey Retirement Announced in Hype Video for NBA Legend

    बरेली में आज भाजपा का शक्ति प्रदर्शन:पदयात्रा में नड्डा-केशव होंगे शामिल, 25 हजार कार्यकर्ता जुटाने का दावा

    • By dp
    • November 2, 2026
    • 1 views
    बरेली में आज भाजपा का शक्ति प्रदर्शन:पदयात्रा में नड्डा-केशव होंगे शामिल, 25 हजार कार्यकर्ता जुटाने का दावा

    Are you registered to vote for the 2026 midterms in New York and New Jersey? Here’s how to check.

    • By dp
    • November 2, 2026
    • 4 views
    Are you registered to vote for the 2026 midterms in New York and New Jersey? Here’s how to check.

    शाहरुख बर्थडे पर फैंस से मिले, सिर झुकाकर शुक्रिया कहा:मन्नत के बाहर जश्न का माहौल, बुर्ज खलीफा-सी लिंक में भी खास विश

    • By dp
    • November 2, 2026
    • 4 views
    शाहरुख बर्थडे पर फैंस से मिले, सिर झुकाकर शुक्रिया कहा:मन्नत के बाहर जश्न का माहौल, बुर्ज खलीफा-सी लिंक में भी खास विश

    Sassuolo-Fiorentina: le formazioni ufficiali

    • By dp
    • November 2, 2026
    • 6 views
    Sassuolo-Fiorentina: le formazioni ufficiali

    नोरा फतेही को कोर्ट की फटकार:ठग सुकेश के 200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग केस में पेश नहीं हुईं, कोर्ट बोला- रवैया ठीक नहीं, हल्के में न लें

    • By dp
    • November 2, 2026
    • 7 views
    नोरा फतेही को कोर्ट की फटकार:ठग सुकेश के 200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग केस में पेश नहीं हुईं, कोर्ट बोला- रवैया ठीक नहीं, हल्के में न लें