बरेली में आज भाजपा का शक्ति प्रदर्शन:पदयात्रा में नड्डा-केशव होंगे शामिल, 25 हजार कार्यकर्ता जुटाने का दावा


बरेली में मंगलवार को भाजपा विपक्ष के खिलाफ ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकालेगी। इसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शामिल होंगे। भाजपा ने पदयात्रा में बरेली मंडल की सभी विधानसभाओं से 25 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं के पहुंचने का दावा किया है। दोनों नेता दोपहर 12:30 बजे बरेली पहुंचेंगे। सबसे पहले राजेंद्र नगर स्थित स्वयंवर बारातघर में जनसभा होगी। इसके बाद यहां से करीब 2.15 किलोमीटर लंबी पदयात्रा निकाली जाएगी। यह बांके बिहारी मंदिर और सील चौराहा होते हुए शहीद पंकज अरोड़ा चौक पहुंचेगी। जनसभा और पदयात्रा में मंडल के सांसद, विधायक और जिलाध्यक्ष भी शामिल होंगे। दोनों नेता करीब तीन घंटे बरेली में रहेंगे। दोपहर 3:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। 25 हजार कार्यकर्ताओं के जुटने का दावा आयोजन की तैयारियों को लेकर सोमवार को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने स्वयंवर बारातघर पहुंचकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरन लाल लोधी, सांसद छत्रपाल गंगवार, एमएलसी एवं महानगर प्रभारी रजनीकांत माहेश्वरी, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, गुलशन आनंद, बंटी ठाकुर और अंकित माहेश्वरी समेत कई नेता मौजूद रहे। विपक्ष के खिलाफ जनता तक संदेश पहुंचाने की तैयारी एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी ने बताया कि पदयात्रा का उद्देश्य विपक्ष की नकारात्मक राजनीति के खिलाफ जनता तक संदेश पहुंचाना है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष भाजपा सरकार के फैसलों पर अनर्गल आरोप लगाता है। पदयात्रा के जरिए विपक्ष को जवाब दिया जाएगा। इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन मंगलवार सुबह 7 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। परसाखेड़ा रोड नंबर-1, विल्वा पुल, लालपुर कट, विलयधाम, नवदिया झादा, ट्रांसपोर्टनगर, रामगंगा तिराहा और बुखारा मोड़ से भारी वाहन शहर में नहीं आ सकेंगे। दिल्ली और रामपुर से बदायूं जाने वाले वाहन झुमका तिराहा, बड़ा बाईपास, विल्वा, विलयधाम, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी, दातागंज और देवचरा होते हुए भमोरा जाएंगे। नैनीताल और पीलीभीत की ओर से बदायूं जाने वाले भारी वाहनों को भी इसी रास्ते से निकाला जाएगा।

Source link

dp

Related Posts

गोरखपुर में शराब से भरी ट्रक के साथ तस्कर अरेस्ट:फिनायल के ई-वे बिल पर पंजाब से पटना भेजी जा रही थी खेप

Hindi News Local Uttar pradesh Gorakhpur Gorakhpur Liquor Smuggling Arrest | Fake E way Bill Case Bihar Punjab गोरखपुर में शराब से भरी ट्रक के साथ तस्कर अरेस्ट:फिनायल के ई-वे…

शाहरुख बर्थडे पर फैंस से मिले, सिर झुकाकर शुक्रिया कहा:मन्नत के बाहर जश्न का माहौल, बुर्ज खलीफा-सी लिंक में भी खास विश

Hindi News Entertainment Bollywood Shah Rukh Khan Mannat Security Photos; SRK Birthday 2026 | Mumbai Police शाहरुख बर्थडे पर फैंस से मिले, सिर झुकाकर शुक्रिया कहा:मन्नत के बाहर जश्न का…

You Missed

गोरखपुर में शराब से भरी ट्रक के साथ तस्कर अरेस्ट:फिनायल के ई-वे बिल पर पंजाब से पटना भेजी जा रही थी खेप

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 0 views
गोरखपुर में शराब से भरी ट्रक के साथ तस्कर अरेस्ट:फिनायल के ई-वे बिल पर पंजाब से पटना भेजी जा रही थी खेप

Russell Westbrook’s Thunder Jersey Retirement Announced in Hype Video for NBA Legend

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 5 views
Russell Westbrook’s Thunder Jersey Retirement Announced in Hype Video for NBA Legend

बरेली में आज भाजपा का शक्ति प्रदर्शन:पदयात्रा में नड्डा-केशव होंगे शामिल, 25 हजार कार्यकर्ता जुटाने का दावा

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 4 views
बरेली में आज भाजपा का शक्ति प्रदर्शन:पदयात्रा में नड्डा-केशव होंगे शामिल, 25 हजार कार्यकर्ता जुटाने का दावा

Are you registered to vote for the 2026 midterms in New York and New Jersey? Here’s how to check.

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 6 views
Are you registered to vote for the 2026 midterms in New York and New Jersey? Here’s how to check.

शाहरुख बर्थडे पर फैंस से मिले, सिर झुकाकर शुक्रिया कहा:मन्नत के बाहर जश्न का माहौल, बुर्ज खलीफा-सी लिंक में भी खास विश

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 7 views
शाहरुख बर्थडे पर फैंस से मिले, सिर झुकाकर शुक्रिया कहा:मन्नत के बाहर जश्न का माहौल, बुर्ज खलीफा-सी लिंक में भी खास विश

Sassuolo-Fiorentina: le formazioni ufficiali

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 7 views
Sassuolo-Fiorentina: le formazioni ufficiali