पत्नी-बेटी को चीख-चीखकर पुकारा फिर लगाई फांसी:झगड़े के बाद डेढ़ साल से मायके में थी पत्नी, बेटी के लिए कई बार मांगी माफी

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Varanasi
  • Varanasi Man Commits Suicide After Family Dispute | Adam Pur News

पत्नी-बेटी को चीख-चीखकर पुकारा फिर लगाई फांसी:झगड़े के बाद डेढ़ साल से मायके में थी पत्नी, बेटी के लिए कई बार मांगी माफीवाराणसी2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वाराणसी में शुक्रवार सुबह आदमपुर थाना क्षेत्र के घसियारी टोला में पत्नी और बेटी के छोड़कर जाने से आहत युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवक पिछले डेढ़ साल से पत्नी और बेटी को घर लाने के लिए प्रयास कर रहा था लेकिन वह तैयार नहीं हुई।

.

युवक पवन यादव (42) ने गुरुवार रात फिर उसे फोन किया और बुलाने पर पत्नी ने बुरा भला कहा। युवक रातभर सोया नहीं और अपने कमरे में बेटी का नाम लेकर चीखता रहा। चीख-चीखकर बेटी और पत्नी को बुलाया।

सुबह उठने के बाद कमरे की छत पर कुंडे में रस्सी लगाई और फंदा बनाकर लटक गया। कमरे के बाहर परिजन उसे आवाज लगाते रहे लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद आदमपुर पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो शव फंदे पर लटका था और कमरे का काफी सामान अस्त व्यस्त था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक टीम को बुलाया और जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आदमपुर थाना क्षेत्र के घसियारी टोला इलाके निवासी पवन यादव (42) पुत्र विक्रम सिंह यादव का दो साल पहले अपनी पत्नी अर्पिता से वाद विवाद हो गया था, कई बार लड़ाई झगड़े के बाद पत्नी ने अलग रहने का फैसला किया। पत्नी के करीब डेढ़ वर्ष पहले बेटी के साथ दिल्ली चले जाने के बाद वह सदमे में था।

अब वह साथ में नही रहती थी इसको लेकर पवन अवसाद में था और पत्नी और बेटी को साथ पाने के लिए कई बार उसके घर जा चुका था। आदमपुर थाना प्रभारी विमल मिश्र ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली।

इसे बाद परिजनों से नंबर लेकर उसकी पत्नी को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने बताया कि पवन यादव की शादी 8 साल पहले हुई थी और 5 साल की बच्ची है। पुलिस के अनुसार मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

बहराइच में मिठाई दुकानों पर छापेमारी, 125 किलो मिठाई नष्ट:दूषित छेना और रसगुल्ला नष्ट कराया, 8 के नमूने भी जुटाए

Hindi News Local Uttar pradesh Bahraich Bahraich Food Safety Raid | Adulterated Sweets Destroyed At Shops बहराइच में मिठाई दुकानों पर छापेमारी, 125 किलो मिठाई नष्ट:दूषित छेना और रसगुल्ला नष्ट…

बरेका में सेवानिवृत्त कर्मियों का सम्मान समारोह:बैंक अधिकारियों ने निवेश और साइबर धोखाधड़ी से बचाव की जानकारी दी

Hindi News Local Uttar pradesh Varanasi DLW Varanasi Retirement Ceremony | Bank Officials Warn On Cyber Fraud बरेका में सेवानिवृत्त कर्मियों का सम्मान समारोह:बैंक अधिकारियों ने निवेश और साइबर धोखाधड़ी…

You Missed

ICE activity is surging ahead of midterms. So is voter turnout.

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 0 views
ICE activity is surging ahead of midterms. So is voter turnout.

बहराइच में मिठाई दुकानों पर छापेमारी, 125 किलो मिठाई नष्ट:दूषित छेना और रसगुल्ला नष्ट कराया, 8 के नमूने भी जुटाए

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 2 views
बहराइच में मिठाई दुकानों पर छापेमारी, 125 किलो मिठाई नष्ट:दूषित छेना और रसगुल्ला नष्ट कराया, 8 के नमूने भी जुटाए

Selma Blair apologizes to the ‘people that I disappointed’ after plane incident arrest

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 2 views
Selma Blair apologizes to the ‘people that I disappointed’ after plane incident arrest

बरेका में सेवानिवृत्त कर्मियों का सम्मान समारोह:बैंक अधिकारियों ने निवेश और साइबर धोखाधड़ी से बचाव की जानकारी दी

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 2 views
बरेका में सेवानिवृत्त कर्मियों का सम्मान समारोह:बैंक अधिकारियों ने निवेश और साइबर धोखाधड़ी से बचाव की जानकारी दी

Denis Shapovalov vs. Karen Khachanov prediction, odds, picks for ATP Paris Masters 2026

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 4 views
Denis Shapovalov vs. Karen Khachanov prediction, odds, picks for ATP Paris Masters 2026

दीया मिर्जा का दिवाली वीडियो हटाने पर विवाद:भाजपा के ऐतराज के बाद BMC ने हटाया; एक्ट्रेस बोलीं- भलाई का जमाना नहीं रहा

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 4 views
दीया मिर्जा का दिवाली वीडियो हटाने पर विवाद:भाजपा के ऐतराज के बाद BMC ने हटाया; एक्ट्रेस बोलीं- भलाई का जमाना नहीं रहा