रघुवीर यादव बोले-महंगाई से ज्यादा बुरा हाल सैयां का है:पंचायत सीरीज पर बोले- आधी शूटिंग हो चुकी; बच्चों को थिएटर से जोड़े

  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jaipur
  • Panchayat Shooting Half Done, Says Raghuvir Yadav | Jaipur Theatre Workshop

रघुवीर यादव बोले-महंगाई से ज्यादा बुरा हाल सैयां का है:पंचायत सीरीज पर बोले- आधी शूटिंग हो चुकी; बच्चों को थिएटर से जोड़ेजयपुर3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्टर, सिंगर और थियेटर आर्टिस्ट रघुवीर यादव जयपुर में आयोजित बच्चों की क्यूरियो थिएटर वर्कशॉप के समापन पर आए। उन्होंने कहा- थिएटर केवल अभिनय की कला नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक पाठशाला है। बच्चों को बचपन से ही रंगमंच, संगीत और कला से जोड़ दिया जाए तो उनका व्यक्तित्व निखरता है।

फिल्म पीपली लाइव के फेमस गाने ‘महंगाई डायन खाय जात है’ का गाना आज भी लोगों को काफी पंसद है। इस पर उन्होंने कहा- महंगाई तो मेरे बचपन से बढ़ती ही चली आ रही है। गाने में ‘सैयां’ पर ज्यादा जोर दिया था। महंगाई से ज्यादा बुरा हाल तो सैयां का है।

अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट पंचायत के नए सीजन पर कहा कि अभी इसकी शूटिंग चल रही है। एक्टर ने अपने करियर और निजी जीवन से जुड़ी कई बात भास्कर के साथ साझा की। पढ़िए-

जयपुर में आयोजित बच्चों की क्यूरियो थिएटर वर्कशॉप के समापन में शामिल एक्टर रघुवीर यादव।जयपुर में आयोजित बच्चों की क्यूरियो थिएटर वर्कशॉप के समापन में शामिल एक्टर रघुवीर यादव।

सवाल: जयपुर में बच्चों की थिएटर वर्कशॉप में आए हैं। बच्चों को रंगमंच से जोड़ना कितना जरूरी है?

रघुवीर यादव: बहुत जरूरी है। रंगमंच ही ऐसी विधा है जो जीने का सलीका सिखाती है, दिशा दिखाती है कि आपको अपने आप को कैसे बचाकर, बनाकर और समझदारी से आगे बढ़ना है। थिएटर कभी वक्त जाया करना नहीं सिखाता, बल्कि जो समय आपके पास है उसका सही इस्तेमाल करना सिखाता है।

अगर बच्चों को छोटी उम्र से ही थिएटर की आदत डाल दी जाए और इसके मायने समझा दिए जाएं तो जिंदगी काफी आसान हो जाती है। बच्चे तो वैसे भी होनहार होते हैं, बस उन्हें सही दिशा दिखानी होती है। थिएटर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप कभी खुद को अकेला महसूस नहीं करते।

सवाल: आपने अपने करियर की शुरुआत संगीत से की थी और फिर थिएटर से जुड़े। शुरुआती दौर में कैसी चुनौतियां रहीं?

रघुवीर यादव: देखिए, तकलीफें तो कुछ होती नहीं हैं। आप चाहें तो उन्हें तकलीफ कह दीजिए, चाहें तो मजा। मेरी नजर में अगर जिंदगी बनानी है तो तकलीफों में मजा लेना सीखना पड़ेगा। असल में तकलीफ काम में नहीं होती, तकलीफ आलस में होती है।

स्कूल की घंटी बजते ही अगर कोई कहे कि तकलीफ शुरू हो गई और स्कूल जाना छोड़ दे, तो फिर कुछ नहीं होगा। मुझे तो कभी तकलीफ महसूस नहीं हुई। जो कर पाया, कर लिया। जो नहीं कर पाया, उसे सीखने की कोशिश की। बस यही तरीका रहा।

सवाल: पंचायत की सफलता के बाद अपने अंदर क्या बदलाव महसूस किया?

रघुवीर यादव: मेरे अंदर कोई बदलाव नहीं आया। बदलाव तो थिएटर ने बहुत पहले ला दिया था। थिएटर ने सिखाया कि सीखते रहो, मेहनत से मत भागो और समय बर्बाद मत करो। पंचायत के बाद भी मैं वही हूं। बस कोशिश यही रहती है कि लगातार सीखता रहूं।

क्यूरियो थिएटर वर्कशॉप के समापन पर शामिल लोग और एक्टर रघुवीर।क्यूरियो थिएटर वर्कशॉप के समापन पर शामिल लोग और एक्टर रघुवीर।

सवाल: आपका गाया हुआ गीत ‘महंगाई डायन खाय जात है’ आज भी लोगों की जुबान पर है। इसे कैसे देखते हैं?

रघुवीर यादव: अच्छा लगता है कि लोग आज भी उसे सुनते और गाते हैं। मेरा काम था गाना गाना, मैंने गा दिया। अब लोगों को अच्छा लग रहा है तो यह उनकी मर्जी है।

और जहां तक महंगाई की बात है, वो तो मेरे बचपन से बढ़ती ही चली आ रही है। मैंने तो गाने में ‘सैयां’ पर ज्यादा जोर दिया था। महंगाई से ज्यादा बुरा हाल तो सैयां का है।

सवाल: पंचायत के नए सीजन को लेकर क्या अपडेट है?

रघुवीर यादव: अभी शूटिंग चल रही है। शूटिंग पूरी होने में करीब दो-तीन महीने लगेंगे। उसके बाद पोस्ट-प्रोडक्शन में भी कुछ समय लगेगा। तो अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।

एक्टर ने भास्कर से बात करते हुए अपने करियर और निजी जीवन से जुड़ी कई बात साझा की।एक्टर ने भास्कर से बात करते हुए अपने करियर और निजी जीवन से जुड़ी कई बात साझा की।

सवाल: क्या इसके अलावा भी कोई नए प्रोजेक्ट्स कर रहे हैं?

रघुवीर यादव: हां, अभी पाइप लाइन और गॉड ऑफ नाम की दो वेब सीरीज की हैं लेकिन मैं बहुत ज्यादा काम नहीं करता। मुझे कछुए की चाल में चलना पसंद है। आराम-आराम से काम करता हूं और वही करता हूं जिसमें दिलचस्पी हो।

सवाल: जयपुर से आपकी कौन-कौन सी यादें जुड़ी हैं?

रघुवीर यादव: जयपुर से तो बहुत सारी यादें जुड़ी हैं। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के दिनों में यहां कई नाटक किए। उससे पहले संगीत के कार्यक्रम भी किए। अजीत पालावत जैसे दोस्तों के साथ काम किया।

मैं यहां अक्सर आता रहता हूं, इसलिए जयपुर मेरे लिए नया शहर नहीं है। सबसे अच्छी बात यह है कि यहां थिएटर को लेकर लोगों में बहुत उत्साह है। यहां की ऑडियंस कमाल की है। सच कह रहा हूं, जब भी जयपुर आया हूं, यहां काम करके और दर्शकों से मिलकर हमेशा मजा आया है।

—

ये खबर भी पढ़िए-

राजस्थान में एनएसडी का रीजनल सेंटर बने तो होगा फायदा:एनएसडी के निदेशक बोले- सरकार को आगे आकर पहल करनी होगी, संसाधन जुटाने होंगे

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) के निदेशक चितरंजन त्रिपाठी ने राजस्थान में एनएसडी का क्षेत्रीय केंद्र (रीजनल सेंटर) स्थापित किए जाने की मांग का समर्थन किया है। (पढ़िए पूरी खबर)

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • राजस्थान के नए मुख्य सचिव की रेस में 4 IAS: दिल्ली में तैनात एक अफसर दावेदारों में टॉप पर, महिला अधिकारी के नाम पर भी विचार

    दिल्ली में तैनात एक अफसर दावेदारों में टॉप पर, महिला अधिकारी के नाम पर भी विचार|राजस्थान,Rajasthan - Dainik Bhaskar1:30Play videoPlay videoराजस्थान

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • राजस्थान में आंधी-बारिश और हीटवेव का अलर्ट: पारा 44 डिग्री पार पहुंचा; बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर में बरसात हुई

    पारा 44 डिग्री पार पहुंचा; बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर में बरसात हुई|जयपुर,Jaipur - Dainik Bhaskar1:04Play videoPlay videoजयपुर

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • भास्कर एक्सक्लूसिवIT प्रोफेशनल युवती बोली- बिजनेसमैन ने रेप किया, अबॉर्शन करवाया: हनीट्रैप मामले में आरोपी बॉयफ्रेंड का खुलासा- लड़की मुझे भी कर रही थी ब्लैकमेल

    हनीट्रैप मामले में आरोपी बॉयफ्रेंड का खुलासा- लड़की मुझे भी कर रही थी ब्लैकमेल|राजस्थान,Rajasthan - Dainik Bhaskar0:39Play videoPlay videoराजस्थान

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • शेखावत बोले-मैं नहीं होता तो गहलोत की राजनीति खत्म होती: डर मेरे खून में नहीं; मंत्री पद से छुट्‌टी होने वाले बयान पर गजेंद्र का पलटवार

    0:53Play videoPlay videoजयपुर

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

PET के लिए मुरादाबाद मंडल में पांच स्पेशल ट्रेनें:अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने शुरू की स्पेशल ट्रेन

Hindi News Local Uttar pradesh Moradabad Moradabad Railway Special Trains For UP PET Exam | Students Travel PET के लिए मुरादाबाद मंडल में पांच स्पेशल ट्रेनें:अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए…

हवा चली तो 24 घंटे में आधा हुआ प्रदूषण:मेरठ में AQI 343 से गिरकर 172 पर पहुंचा, सांस के मरीजों को अब भी परेशानी

Hindi News Local Uttar pradesh Meerut Meerut Air Quality Improves | AQI Drops To 172, Breathing Issues Persist हवा चली तो 24 घंटे में आधा हुआ प्रदूषण:मेरठ में AQI 343…

You Missed

Hall of Famers Steve Young and Jerry Rice hold girls flag football camp in Carmichael

  • By dp
  • October 26, 2026
  • 2 views
Hall of Famers Steve Young and Jerry Rice hold girls flag football camp in Carmichael

PET के लिए मुरादाबाद मंडल में पांच स्पेशल ट्रेनें:अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने शुरू की स्पेशल ट्रेन

  • By dp
  • October 26, 2026
  • 2 views
PET के लिए मुरादाबाद मंडल में पांच स्पेशल ट्रेनें:अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने शुरू की स्पेशल ट्रेन

Bill Maher fires back at liberal critics over second Trump dinner: ‘I did it again, bitches’

  • By dp
  • October 26, 2026
  • 4 views
Bill Maher fires back at liberal critics over second Trump dinner: ‘I did it again, bitches’

हवा चली तो 24 घंटे में आधा हुआ प्रदूषण:मेरठ में AQI 343 से गिरकर 172 पर पहुंचा, सांस के मरीजों को अब भी परेशानी

  • By dp
  • October 26, 2026
  • 4 views
हवा चली तो 24 घंटे में आधा हुआ प्रदूषण:मेरठ में AQI 343 से गिरकर 172 पर पहुंचा, सांस के मरीजों को अब भी परेशानी

A Chiefs rookie paid Travis Kelce the highest compliment possible and he loved it

  • By dp
  • October 26, 2026
  • 6 views
A Chiefs rookie paid Travis Kelce the highest compliment possible and he loved it

डिप्टी सीएम केशव मौर्य आज महोत्सव में शामिल होंगे:फर्रुखाबाद में बाबा नीम करोरी धाम की तपोस्थली पर भी दर्शन करने जाएंगे

  • By dp
  • October 26, 2026
  • 6 views
डिप्टी सीएम केशव मौर्य आज महोत्सव में शामिल होंगे:फर्रुखाबाद में बाबा नीम करोरी धाम की तपोस्थली पर भी दर्शन करने जाएंगे