सूरज पंचोली बोले- कभी दिशा सालियान से नहीं मिला:उनकी मौत में मेरा नाम घसीटना गलत; एक्टर सुशांत की मैनेजर थीं दिशा

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Sooraj Pancholi Statement | Disha Salian Death Controversy Mumbai

सूरज पंचोली बोले- कभी दिशा सालियान से नहीं मिला:उनकी मौत में मेरा नाम घसीटना गलत; एक्टर सुशांत की मैनेजर थीं दिशा10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एक्टर सूरज पंचोली ने एक्टर सुशांत सिंह की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में खुद का नाम जोड़े जाने पर सफाई दी है।

इंस्टाग्राम पर एक लंबा बयान जारी कर सूरज ने कहा कि वे जीवन में कभी भी दिशा सालियान या शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे से न तो सीधे मिले हैं और न ही अप्रत्यक्ष रूप से।

सूरज ने अपना नाम इस केस में घसीटे जाने को गलत बताते हुए कहा कि 4-5 साल पहले सीबीआई और पुलिस उनका बयान दर्ज कर चुकी है। फिर भी अगर जांच एजेंसियां पूछताछ करना चाहें तो वे पूरे सहयोग के लिए तैयार हैं।

इन्स्टाग्राम पोस्ट में सूरज ने जताई नाराजगी सूरज पंचोली ने अपनी इन्स्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि बीते कुछ सालों से कई मीडिया रिपोर्ट्स और बयानों में लगातार उनका नाम दिशा सालियान की मौत से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने लिखा कि वे हर रिपोर्ट का जवाब नहीं देना चाहते थे, लेकिन बार-बार एक ही बात होने पर बोलना जरूरी हो गया था।

सूरज ने कहा कि बिना किसी सबूत या तथ्यों के उनका नाम इस मामले में घसीटना बहुत परेशान करने वाला और गलत है। उन्होंने अपील की कि बिना पुख्ता सबूतों के किसी की मौत को जरिया बनाकर दूसरे इंसान की छवि खराब नहीं की जानी चाहिए।

‘हेडलाइन और टीवी डिबेट सबूत नहीं’ सूरज पंचोली ने लोगों और मीडिया से अपील की कि वे अफवाहों के आधार पर राय न बनाएं। उन्होंने लिखा, “न्यूज या सोशल मीडिया पर जो कुछ भी दिख रहा है, उस पर तुरंत भरोसा मत करिए। टीवी पर हेडलाइन, डिबेट या किसी का बयान सबूत नहीं होता।”

सूरज ने कहा कि टीवी पर चर्चा में आने वाले हर नाम के पीछे एक असली इंसान और उसका परिवार होता है। वे मामले की निष्पक्ष सीबीआई जांच का समर्थन करते हैं और उन्हें देश के कानून और जांच एजेंसियों पर पूरा भरोसा है।

2020 में हुई थी दिशा सालियान की मौत दिशा की मौत 8 जून 2020 को मुंबई के मलाड में एक इमारत की 14वीं मंजिल से गिरने से हुई थी। घटना के छह दिन बाद, 14 जून 2020 को सुशांत सिंह भी मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत मिले थे।

दिशा केस की शुरुआती जांच करीब तीन महीने में बंद कर दी गई थी। अक्टूबर 2020 में पुलिस ने मौत को सुसाइड बताया था। वहीं दिसंबर 2023 में केस दोबारा खोला गया और SIT बनाई गई। इसमें भी आत्महत्या की बात कही गई थी।

पिता की शिकायत पर CBI ने दर्ज की FIR इस मामले में हाल ही में तब नया मोड़ आया जब सीबीआई ने दिशा के पिता सतीश सालियान की शिकायत और उनके दर्ज कराए बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज की।

सतीश सालियान के वकील नीलेश ओझा के मुताबिक, एफआईआर और शिकायत में आदित्य ठाकरे, रोहन राय, रिया चक्रवर्ती और मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह का नाम शामिल है। इसी नए घटनाक्रम के बाद एक बार फिर सूरज पंचोली का नाम मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया था।

———————————-

ये खबर भी पढ़ें…

आदित्य ठाकरे बोले-दिशा सालियान मौत से मेरा कोई लेना-देना नहीं:मैं आरोपों का जवाब क्यों दूं

शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने नई दिल्ली में गुरुवार को एक्टर सुशांत सिंह की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत से जुड़े आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, “इस मामले से मेरा कोई लेना-देना नहीं है, तो मैं इन आरोपों पर जवाब क्यों दूं।” पूरी खबर पढ़ें…

‘मुझे नहीं लगता कि वो सुसाइड था’, एक्टर शिशिर शर्मा बोले- सुशांत सिंह राजपूत ऐसे इंसान नहीं थे जो आत्महत्या जैसा कदम उठाएं

फिल्म ‘छिछोरे’ में सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम कर चुके एक्टर शिशिर शर्मा ने उनकी मौत को लेकर कहा कि उन्हें लगता है कि सुशांत ने सुसाइड किया है। शिशिर शर्मा ने बताया कि उनकी और सुशांत की पहचान टीवी के दिनों से थी। जब वह ‘यहां मैं घर घर खेली’ में काम कर रहे थे और सुशांत ‘पवित्र रिश्ता’ में थे, तब दोनों पास में शूटिंग करते थे और लंच ब्रेक में साथ खाना खाते थे। पूरी खबर पढ़ें…

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    गोरखपुर को मिलेगा 1663 करोड़ की परियोजनाओं का दीपावली गिफ्ट:कल CM योगी करेंगे ROB व गोड़धोइया नाला का लोकार्पण

    Hindi News Local Uttar pradesh Gorakhpur Gorakhpur Development Projects: CM Yogi Inauguration ROB & Godhoiya Nala गोरखपुर को मिलेगा 1663 करोड़ की परियोजनाओं का दीपावली गिफ्ट:कल CM योगी करेंगे ROB…

    मनोज मुंतशिर ने अपने पहले प्यार का खुलासा किया:लखनऊ में CJP पर बिफरे, बोले- वह विपक्ष की 'B' टीम

    Hindi News Local Uttar pradesh Manoj Muntashir Hits Out At CJP | Targets Akhilesh Yadav Rahul Gandhi मनोज मुंतशिर ने अपने पहले प्यार का खुलासा किया:लखनऊ में CJP पर बिफरे,…

    You Missed

    El ultimátum de Bukele a las poderosas bandas de Haití tras el secuestro de 4 militares salvadoreños – BBC News Mundo

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 2 views
    El ultimátum de Bukele a las poderosas bandas de Haití tras el secuestro de 4 militares salvadoreños – BBC News Mundo

    गोरखपुर को मिलेगा 1663 करोड़ की परियोजनाओं का दीपावली गिफ्ट:कल CM योगी करेंगे ROB व गोड़धोइया नाला का लोकार्पण

    • By dp
    • October 30, 2026
    • 2 views
    गोरखपुर को मिलेगा 1663 करोड़ की परियोजनाओं का दीपावली गिफ्ट:कल CM योगी करेंगे ROB व गोड़धोइया नाला का लोकार्पण

    Sources: Nikita Kucherov tells Lightning he won’t re-sign, asks for trade

    • By dp
    • October 30, 2026
    • 5 views
    Sources: Nikita Kucherov tells Lightning he won’t re-sign, asks for trade

    मनोज मुंतशिर ने अपने पहले प्यार का खुलासा किया:लखनऊ में CJP पर बिफरे, बोले- वह विपक्ष की 'B' टीम

    • By dp
    • October 30, 2026
    • 5 views
    मनोज मुंतशिर ने अपने पहले प्यार का खुलासा किया:लखनऊ में CJP पर बिफरे, बोले- वह विपक्ष की 'B' टीम

    Democrats are the wild card in House race between two SoCal Republicans

    • By dp
    • October 30, 2026
    • 6 views
    Democrats are the wild card in House race between two SoCal Republicans

    श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ का ट्रेलर रिलीज:विठाबाई के किरदार में छाईं एक्ट्रेस; इवेंट में मराठी लुक में पहुंची, फोटोग्राफर ने फूल दिया

    • By dp
    • October 30, 2026
    • 7 views
    श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ का ट्रेलर रिलीज:विठाबाई के किरदार में छाईं एक्ट्रेस; इवेंट में मराठी लुक में पहुंची, फोटोग्राफर ने फूल दिया