होटल में फंदे पर लटका मिला युवक, दुर्गंध से खुलासा:15 सितंबर की शाम होटल में रुका था शामली का विपुल शर्मा, बियर बोतल मिलीं

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Meerut
  • Meerut Hotel Suicide Case | Shamli Youth Vipin Sharma Found Dead

होटल में फंदे पर लटका मिला युवक, दुर्गंध से खुलासा:15 सितंबर की शाम होटल में रुका था शामली का विपुल शर्मा, बियर बोतल मिलींमेरठ3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

विपुल के शव को होटल के कमरे से निकाल कर मोर्चरी भेजते पुलिसकर्मी। - Dainik Bhaskarविपुल के शव को होटल के कमरे से निकाल कर मोर्चरी भेजते पुलिसकर्मी।

मेरठ में सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में शामली निवासी 29 वर्षीय युवक का शव फंदे के सहारे लटका मिलने से सनसनी फैल गई। युवक 15 सितंबर की शाम होटल में आकर रुका था। इसके बाद वह कमरे से बाहर नहीं निकला।

.होटल में कैमरे के बाहर मौजूद पुलिस।होटल में कैमरे के बाहर मौजूद पुलिस।

गुरुवार सुबह कमरे से तेज दुर्गंध उठने पर होटल कर्मचारियों को अनहोनी का अंदेशा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर युवक का शव फंदे से लटका मिला। शव कई दिन पुराना होने के कारण उसमें से दुर्गंध उठ रही थी।

मृतक की पहचान विपुल शर्मा पुत्र देवी दत्त शर्मा, निवासी एमएसके रोड, पंजाबी कॉलोनी, शामली के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही सदर बाजार थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर भीतर प्रवेश किया तो विपुल का शव फंदे के सहारे लटका मिला।

होटल संचालक से जानकारी लेते SHO अखिलेश कुमार मिश्रा।होटल संचालक से जानकारी लेते SHO अखिलेश कुमार मिश्रा।

कमरे में पांच बीयर की बोतलें मिलीं पुलिस ने कमरे की तलाशी ली तो वहां बीयर की पांच बोतलें मिलीं। इनमें दो बोतलें भरी हुई थीं, जबकि तीन खाली बताई गई हैं। पुलिस ने कमरे से मिले सामान को जांच के लिए सुरक्षित किया है। घटना की सूचना मिलते ही फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने कमरे और आसपास के स्थान से जरूरी साक्ष्य जुटाए और घटनास्थल की जांच की।

तीन दिन तक किसी ने नहीं देखा बाहर निकलते थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्रा के अनुसार, विपुल शर्मा 15 सितंबर की शाम होटल में आया था और कमरा लेकर रुका था। इसके बाद होटल कर्मचारियों या अन्य लोगों ने उसे कमरे से बाहर आते-जाते नहीं देखा। गुरुवार सुबह कमरे से दुर्गंध आने पर कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी।

उसी रात हो गई थी युवक की मौत पुलिस के मुताबिक, शव की स्थिति और दुर्गंध को देखते हुए प्रथमदृष्टया आशंका है कि युवक की मौत होटल आने के दिन या उसके आसपास ही हो गई थी। हालांकि मौत का सही समय पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस ने युवक का कुछ सामान अपने कब्जे में लिया है।

शामली में रह रहे परिवार को सूचना पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। परिवार को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस अब होटल में युवक के आने से लेकर उसके कमरे में रहने तक की जानकारी जुटा रही है। होटल के कर्मचारियों से पूछताछ के साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि यह पता चल सके कि विपुल के होटल पहुंचने के बाद उससे कोई मिलने आया था या नहीं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज खालसा होटल के कर्मचारियों ने बताया कि युवक ने आकर अपना आधार कार्ड दिखाया था। उसकी फोटो स्टेट उन्होंने ली थी। उसे वक्त उसे देखकर ऐसा प्रतीत नहीं हो रहा था कि वह परेशान है। फिलहाल पुलिस इसे प्रथमदृष्टया आत्महत्या मानकर जांच कर रही है, लेकिन मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्पष्ट होने की बात कही जा रही है।

खबर जल्द अपडेट होगी…

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

सहारनपुर की सरसावा शुगर मिल में पेराई सत्र शुरू:DM ने किसानों को समय पर भुगतान और बिना परेशानी गन्ना खरीद के निर्देश दिए

Hindi News Local Uttar pradesh Saharanpur Sarsawa Sugar Mill Crushing Season | Saharanpur DM Payment Instruction सहारनपुर की सरसावा शुगर मिल में पेराई सत्र शुरू:DM ने किसानों को समय पर…

दिलजीत दोसांझ बिहार में कॉन्सर्ट करना चाहते थे:प्रशासन ने नहीं ली क्राउड मैनेजमेंट की जिम्मेदारी; दिल्ली शो के लिए भी दूसरी बार में मिली थी परमिशन

Hindi News Entertainment Bollywood Diljit Dosanjh Bihar Concert Cancelled | Administration Security Denial दिलजीत दोसांझ बिहार में कॉन्सर्ट करना चाहते थे:प्रशासन ने नहीं ली क्राउड मैनेजमेंट की जिम्मेदारी; दिल्ली शो…

You Missed

सहारनपुर की सरसावा शुगर मिल में पेराई सत्र शुरू:DM ने किसानों को समय पर भुगतान और बिना परेशानी गन्ना खरीद के निर्देश दिए

  • By dp
  • November 1, 2026
  • 0 views
सहारनपुर की सरसावा शुगर मिल में पेराई सत्र शुरू:DM ने किसानों को समय पर भुगतान और बिना परेशानी गन्ना खरीद के निर्देश दिए

Rosenblatt maintains Sirius XM Holdings at Buy, raises price target to $47 from $46

  • By dp
  • November 1, 2026
  • 3 views
Rosenblatt maintains Sirius XM Holdings at Buy, raises price target to  from

दिलजीत दोसांझ बिहार में कॉन्सर्ट करना चाहते थे:प्रशासन ने नहीं ली क्राउड मैनेजमेंट की जिम्मेदारी; दिल्ली शो के लिए भी दूसरी बार में मिली थी परमिशन

  • By dp
  • November 1, 2026
  • 3 views
दिलजीत दोसांझ बिहार में कॉन्सर्ट करना चाहते थे:प्रशासन ने नहीं ली क्राउड मैनेजमेंट की जिम्मेदारी; दिल्ली शो के लिए भी दूसरी बार में मिली थी परमिशन

Tomorrow’s Top 25 Today: Ohio State falls from top 10, USC reenters college football rankings after upset win

  • By dp
  • November 1, 2026
  • 4 views
Tomorrow’s Top 25 Today: Ohio State falls from top 10, USC reenters college football rankings after upset win

ललितपुर DM-SP ने यातायात माह की रैली को दिखाई हरी-झंडी:SP बोले- नियमों का पालन खुद के साथ दूसरों की सुरक्षा के लिए भी जरूरी

  • By dp
  • November 1, 2026
  • 4 views
ललितपुर DM-SP ने यातायात माह की रैली को दिखाई हरी-झंडी:SP बोले- नियमों का पालन खुद के साथ दूसरों की सुरक्षा के लिए भी जरूरी

Man who pleaded guilty in scheme to bribe Feeding Our Future juror sentenced

  • By dp
  • November 1, 2026
  • 3 views
Man who pleaded guilty in scheme to bribe Feeding Our Future juror sentenced