फर्रुखाबाद में गणेश महोत्सव की भव्य रात:कमालगंज में सीता स्वयंवर ने मोहा मन, देर रात तक चली झांकियां

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Farrukhabad
  • Farrukhabad Ganesh Mahotsav | Pagal Baba Jhanki & Sita Swayamvar Live

फर्रुखाबाद में गणेश महोत्सव की भव्य रात:कमालगंज में सीता स्वयंवर ने मोहा मन, देर रात तक चली झांकियांफर्रुखाबाद4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फर्रुखाबाद में महोत्सव की धूम, सीता स्वयंवर और सिंदूरी लीला की झांकियों ने मोहा मन। - Dainik Bhaskarफर्रुखाबाद में महोत्सव की धूम, सीता स्वयंवर और सिंदूरी लीला की झांकियों ने मोहा मन।

फर्रुखाबाद में गणेश महोत्सव के दौरान शहर और देहात में कार्यक्रमों की धूम है। यहां देर रात तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। कमालगंज में गणेश महोत्सव के पांचवें दिन बप्पा के दरबार में भक्तों की भीड़ जमा हुई। पांच आरतियों के बाद सीता स्वयंवर, सिंदूरी लीला और पागल बाबा की झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

कमालगंज नगर में आयोजित विशाल गणेश महोत्सव में शुक्रवार रात बप्पा का दरबार श्रद्धा और उत्साह से भर गया।

पूजन-अनुष्ठान और आरती के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रस्तुत झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इनमें सीता स्वयंवर, सिंदूरी लीला और पागल बाबा की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं।

. कमालगंज में बप्पा की भक्ति में डूबे श्रद्धालु।. कमालगंज में बप्पा की भक्ति में डूबे श्रद्धालु।गणेश महोत्सव में सीता स्वयंवर से पागल बाबा तक सजी झांकियां।गणेश महोत्सव में सीता स्वयंवर से पागल बाबा तक सजी झांकियां।

गणेश महोत्सव के पांचवें दिन भव्य पंडाल में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। आचार्यों की टीम ने यजमानों के साथ मंत्रोच्चार के बीच भगवान गणेश का विधिवत पूजन कराया। इसके बाद पांच आरतियों का संगीतमय गायन हुआ। आरती के दौरान पूरा पंडाल ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष से गूंज उठा।

आरती के बाद सांस्कृतिक झांकियों का सिलसिला शुरू हुआ। ‘श्री रघुवर कोमल कमल नयन को पहनाओ जयमाल’ भजन के साथ प्रस्तुत सीता स्वयंवर की झांकी ने श्रद्धालुओं को खूब आकर्षित किया। इसके बाद ‘सिंदूरी तन तूने रंग डाला, भक्ति में ये कारज कर डाला’ भजन पर सिंदूरी लीला की प्रस्तुति हुई। झांकी देखकर श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए।

पांचवें दिन गूंजा गणपति बप्पा मोरया, झांकियों ने जीता श्रद्धालुओं का दिलपांचवें दिन गूंजा गणपति बप्पा मोरया, झांकियों ने जीता श्रद्धालुओं का दिलगणेश महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब।गणेश महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब।

पागल बाबा की झांकी में ‘तुझपे कुर्बान मुरलिया वाले’ भजन पर माताएं भावुक हो गईं। इस दौरान पूरे पंडाल में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।

पूजन कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष राजबेटी शंखवार, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शीलचंद राजपूत, कमालगंज थाने के एसएसआई संदीप कुमार गौतम, समाजवादी पार्टी की उर्मिला राजपूत, बिल्लू श्रीवास्तव और विक्की कटियार सहित कई श्रद्धालु शामिल हुए।

महोत्सव की व्यवस्था संभालने के लिए 36 से ज्यादा वॉलंटियर और 24 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात थे। अमृतपुर सीओ राजेश कुमार द्विवेदी और कमालगंज थाना प्रभारी राम सहाय सिंह मौके पर मौजूद रहकर सुरक्षा और व्यवस्था का ध्यान रख रहे थे।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    रानीगंज तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस:एएसपी प्रशांत राज ने सुनीं समस्याएं, राजस्व पुलिस समन्वय से होगा निस्तारण

    Hindi News Local Uttar pradesh Pratapgarh Raniganj Samadhan Divas | ASP Prashant Raj Addresses Public Grievances रानीगंज तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस:एएसपी प्रशांत राज ने सुनीं समस्याएं, राजस्व पुलिस समन्वय…

    शराब के ठेके पर जाली नोट चलाने पहुंचे दो युवक:सेल्समैन ने पकड़ा, दो 200 और एक 100 का जाली नोट

    Hindi News Local Uttar pradesh Hardoi Hardoi Fake Currency Case | Alert Salesman Exposes Counterfeit Notes शराब के ठेके पर जाली नोट चलाने पहुंचे दो युवक:सेल्समैन ने पकड़ा, दो 200…

    You Missed

    A DHS email raises new questions about the Trump administration’s election plans

    • By dp
    • September 19, 2026
    • 1 views
    A DHS email raises new questions about the Trump administration’s election plans

    रानीगंज तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस:एएसपी प्रशांत राज ने सुनीं समस्याएं, राजस्व पुलिस समन्वय से होगा निस्तारण

    • By dp
    • September 19, 2026
    • 1 views
    रानीगंज तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस:एएसपी प्रशांत राज ने सुनीं समस्याएं, राजस्व पुलिस समन्वय से होगा निस्तारण

    I Am Legend 2 writer says he’s doing everything he can to get it made, but they are facing “a series of obstacles”

    • By dp
    • September 19, 2026
    • 3 views
    I Am Legend 2 writer says he’s doing everything he can to get it made, but they are facing “a series of obstacles”

    फर्रुखाबाद में गणेश महोत्सव की भव्य रात:कमालगंज में सीता स्वयंवर ने मोहा मन, देर रात तक चली झांकियां

    • By dp
    • September 19, 2026
    • 4 views
    फर्रुखाबाद में गणेश महोत्सव की भव्य रात:कमालगंज में सीता स्वयंवर ने मोहा मन, देर रात तक चली झांकियां

    BetMGM Bonus Code TOP1500: Get $1,500 Bonus for College Football, MLB, NFL Week 2 Games – WTOP News

    • By dp
    • September 19, 2026
    • 4 views
    BetMGM Bonus Code TOP1500: Get ,500 Bonus for College Football, MLB, NFL Week 2 Games – WTOP News