हाईकोर्ट बोला- भारत धर्मनिरपेक्ष देश:BMC दीया मिर्जा का दिवाली वीडियो दोबारा अपलोड करे; एक्ट्रेस ने ग्रीन पटाखे जलाने की अपील की थी

  • Hindi News
  • National
  • Dia Mirza Diwali Video Vs BJP; Bombay HC | BMC Campaign Row

हाईकोर्ट बोला- भारत धर्मनिरपेक्ष देश:BMC दीया मिर्जा का दिवाली वीडियो दोबारा अपलोड करे; एक्ट्रेस ने ग्रीन पटाखे जलाने की अपील की थी4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बॉम्बे हाईकोर्ट ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका यानी BMC को एक्ट्रेस दीया मिर्जा का दिवाली वीडियो दोबारा अपलोड करने का आदेश दिया है। इस वीडियो में दीया ने लोगों से ग्रीन पटाखे जलाने और सार्वजनिक सड़कों पर पटाखे न फोड़ने की अपील की थी।

कोर्ट ने कहा- संविधान नागरिकों से धर्मनिरपेक्ष भावना बनाए रखने की अपेक्षा करता है। पर्यावरण के लिए जागरूकता फैलाने वाले वीडियो पर राजनीतिक विवाद करना दुर्भाग्यपूर्ण है।

BMC एक्स हैंडल से हटाया गया था दीया का वीडियो

दरअसल, BMC के आधिकारिक X हैंडल और दूसरे सोशल मीडिया अकाउंट पर दीया मिर्जा का वीडियो रविवार को पोस्ट किया गया था और उसी रात इसे हटा दिया गया। भाजपा नेताओं ने एक्ट्रेस के वीडियो पर आपत्ति जताई थी।

भाजपा मुंबई अध्यक्ष अमित साटम ने कहा था कि हमें त्योहार मनाने का तरीका किसी से सीखने की जरूरत नहीं है। उन्होंने पटाखों के खिलाफ अपील करने वालों को ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ का हिस्सा बताया। वीडियो हटाए जाने के बाद दीया ने सोशल मीडिया पर लिखा था- कोई पैसे नहीं लिए हैं। भलाई का जमाना ही नहीं रहा।

कोर्ट बोला- नेताओं के गैर-जिम्मेदाराना बयानों से हम आहत

जस्टिस गिरीश कुलकर्णी और जस्टिस नीला गोखले की बेंच ने नेताओं की टिप्पणियों पर भी नाराजगी जताई। जस्टिस कुलकर्णी ने कहा- नेताओं ने कोर्ट के उस पुराने आदेश पर ध्यान दिए बिना टिप्पणी की, जिसमें सभी को जागरूकता अभियान में हिस्सा लेने की अनुमति दी गई थी।

बेंच ने कहा कि मिर्जा ने कोर्ट के निर्देशों के मुताबिक वायु प्रदूषण पर अच्छा मैसेज दिया था। बेंच ने सुप्रीम कोर्ट की उस टिप्पणी का भी जिक्र किया, जिसमें कहा गया था कि दिवाली जाति और धर्म से परे सभी लोग मनाते हैं। हाईकोर्ट ने सवाल उठाया कि दीया मिर्जा के इस अभियान में शामिल होने पर धार्मिक आधार पर आपत्ति क्यों की गई।

बेंच ने कहा कि स्वास्थ्य, प्रदूषण और पर्यावरण की बात करते समय गुटबाजी की कोई जगह नहीं है। मुंबई एकजुटता और अपनापन की भावना से चलती है। किसी गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणी से इस संतुलन को बिगाड़ना नहीं चाहिए।

BMC ने दूसरे सेलिब्रिटी के वीडियो नहीं हटाए

मुंबई में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने आतिशबाजी को लेकर दिशानिर्देश जारी किए थे। इनके पालन में BMC ने सार्वजनिक सड़कों, गलियों और फुटपाथों पर पटाखे फोड़ने पर पूरी तरह रोक लगाई है। इस बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए BMC ने कई सेलिब्रिटी के साथ वीडियो बनाए थे।

इनमें नागरिकों से पर्यावरण के अनुकूल दिवाली मनाने, शोर और वायु प्रदूषण से बचने की अपील की गई थी। BMC ने एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित, निशिगंधा वाड और क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे के वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बरकरार रखे हैं। सिर्फ दीया मिर्जा का वीडियो ही हटाया गया था।

माधुरी दीक्षित और दूसरे सेलिब्रिटी के वीडियो BMC के सोशल मीडिया हैंडल पर अभी भी अपलोडेड हैं।माधुरी दीक्षित और दूसरे सेलिब्रिटी के वीडियो BMC के सोशल मीडिया हैंडल पर अभी भी अपलोडेड हैं।

मेयर बोलीं- दीया ‘हिंदू विरोधी’, हमने उन्हें ब्लैकलिस्ट किया

भाजपा की मुंबई इकाई के अध्यक्ष अमित साटम ने दीया के वीडियो पर कहा था कि दिवाली 5 हजार साल से मनाई जा रही है और आगे भी मनाई जाती रहेगी। हमें त्योहार मनाने का तरीका किसी से सीखने की जरूरत नहीं है।

वहीं मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े ने दीया मिर्जा को ‘हिंदू विरोधी’ बताते हुए कहा- वह हमेशा विभाजनकारी ताकतों के साथ खड़ी रही हैं। हमने उन्हें ब्लैकलिस्ट कर दिया है। वहीं, BMC के डिप्टी मेयर संजय घाड़ी ने कहा था कि उन्हें एक्ट्रेस के संदेश में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं लगा।

शिवसेना-कांग्रेस ने दीया का समर्थन किया

शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा था कि BMC ने ऑफिशियल लेटर देकर दीया मिर्जा से वीडियो बनवाया और फिर भाजपा विधायक अमित साटम की आपत्ति पर उसे हटा दिया। ठाकरे ने आरोप लगाया कि भाजपा किसी भी स्तर पर सरकार नहीं चला सकती।

मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ ने दीया मिर्जा का समर्थन करते हुए भाजपा पर हर मुद्दे को धर्म से जोड़ने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि BMC ने शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए दीया से वीडियो बनवाया था और कई दूसरे सेलिब्रिटी ने भी ऐसे वीडियो बनाए थे।

——————————-

यह खबर भी पढ़ें

दिल्ली-NCR में दीपावली पर सिर्फ ग्रीन पटाखे फोड़ सकेंगे:अस्पताल-वृद्धाश्रम जैसे साइलेंस जोन में रोक, सुप्रीम कोर्ट ने लगातार दूसरे साल परमिशन दी

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR में 7 और 8 नवंबर 2026 को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति दी है। पटाखे केवल सुबह 6 से 7 बजे और रात 8 से 10 बजे तक जलाए जा सकेंगे। पूरी खबर पढ़ें

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    जालंधर में हनी सिंह के भतीजे को अंतिम विदाई:पिता ने दी मुखाग्नि; गिप्पी ग्रेवाल, जैजी बी-सतिंदर सरताज फूट-फूटकर रोए

    Hindi News Local Punjab Jalandhar Honey Singh Nephew Divit Olak Accident | IPhone Crash Detection Alert जालंधर में हनी सिंह के भतीजे को अंतिम विदाई:पिता ने दी मुखाग्नि; गिप्पी ग्रेवाल,…

    सारा अली खान के दोस्त ओरी बोले- सारा फेक हैं:उनकी मां अमृता सिंह ने मुझे गालियां दीं; मुश्किल वक्त में सारा ने साथ नहीं दिया

    Hindi News Entertainment Bollywood Ory Reveals Truth About Sara Ali Khan & Amrita Singh Controversy सारा अली खान के दोस्त ओरी बोले- सारा फेक हैं:उनकी मां अमृता सिंह ने मुझे…

    You Missed

    जालंधर में हनी सिंह के भतीजे को अंतिम विदाई:पिता ने दी मुखाग्नि; गिप्पी ग्रेवाल, जैजी बी-सतिंदर सरताज फूट-फूटकर रोए

    • By dp
    • November 3, 2026
    • 0 views
    जालंधर में हनी सिंह के भतीजे को अंतिम विदाई:पिता ने दी मुखाग्नि; गिप्पी ग्रेवाल, जैजी बी-सतिंदर सरताज फूट-फूटकर रोए

    Everything you need to know about the 2026 Midterm Election | 13 Action News

    • By dp
    • November 3, 2026
    • 2 views
    Everything you need to know about the 2026 Midterm Election | 13 Action News

    हाईकोर्ट बोला- भारत धर्मनिरपेक्ष देश:BMC दीया मिर्जा का दिवाली वीडियो दोबारा अपलोड करे; एक्ट्रेस ने ग्रीन पटाखे जलाने की अपील की थी

    • By dp
    • November 3, 2026
    • 3 views
    हाईकोर्ट बोला- भारत धर्मनिरपेक्ष देश:BMC दीया मिर्जा का दिवाली वीडियो दोबारा अपलोड करे; एक्ट्रेस ने ग्रीन पटाखे जलाने की अपील की थी

    Seahawks slammed over ‘national atrocity’ as metal singer performs Star-Spangled Banner on MNF – AOL

    • By dp
    • November 3, 2026
    • 3 views
    Seahawks slammed over ‘national atrocity’ as metal singer performs Star-Spangled Banner on MNF – AOL

    सारा अली खान के दोस्त ओरी बोले- सारा फेक हैं:उनकी मां अमृता सिंह ने मुझे गालियां दीं; मुश्किल वक्त में सारा ने साथ नहीं दिया

    • By dp
    • November 3, 2026
    • 4 views
    सारा अली खान के दोस्त ओरी बोले- सारा फेक हैं:उनकी मां अमृता सिंह ने मुझे गालियां दीं; मुश्किल वक्त में सारा ने साथ नहीं दिया

    ‘I felt bad for my exes’: Awkwafina on making deeply personal TV – with her grandma

    • By dp
    • November 3, 2026
    • 7 views
    ‘I felt bad for my exes’: Awkwafina on making deeply personal TV – with her grandma