हरियाणा पुलिस का पंजाबी सिंगर आर नेत को नोटिस:3 दिन पहले शूटिंग में वेपन दिखाए, शिवा चौधरी साथ थीं; DSP बोले-एक्टिविटी जायज नहीं

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Kaithal
  • Kaithal Controversy | Punjabi Singer R Nait Team Notice For Arms Display

हरियाणा पुलिस का पंजाबी सिंगर आर नेत को नोटिस:3 दिन पहले शूटिंग में वेपन दिखाए, शिवा चौधरी साथ थीं; DSP बोले-एक्टिविटी जायज नहींकैथल6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

हरियाणा के कैथल में सॉन्ग की शूटिंग के दौरान पंजाबी सिंगर आर नेट और उनकी टीम ने वेपन का प्रदर्शन किया। - Dainik Bhaskarहरियाणा के कैथल में सॉन्ग की शूटिंग के दौरान पंजाबी सिंगर आर नेट और उनकी टीम ने वेपन का प्रदर्शन किया।

‘तेरे यार नूं दबण नूं फिरदे सी…’ फेम पंजाबी सिंगर आर नेत और उनकी टीम को हरियाणा पुलिस ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कैथल जिले के गांव कमालपुर में सॉन्ग की शूटिंग के दौरान सार्वजनिक रूप से हथियारों के प्रदर्शन करने पर यह नोटिस जारी किया गया है।

.

कैथल डीएसपी बीर भान का कहना है कि बिना अनुमति इस प्रकार की एक्टिविटी प्रदेश में जायज नहीं हैं। पुलिस ने वेपन के प्रदर्शन को गलत बताते हुए ही यह नोटिस जारी किया है। सिंगर और उनकी टीम को इस बारे में जल्द से जल्द जवाब देने की बात कही है। वहीं, अभी सॉन्ग का नाम औ रिलीज डेट भी सामने नहीं आई है।

बता दें कि पंजाब के मानसा जिले के गांव धरमपुरा के रहने वाले सिंगर आरनेत का पूरा नाम नेत्रपाल सिंह है। करियर की शुरुआत साल 2015 में ‘लांसर 2’ गाने से की थी। उन्होंने सिद्धू मूसवाला के साथ ‘पॉइजन’ और सपना चौधरी के साथ ‘लुटेरा’ जैसे कई ब्लॉकबस्टर गानों में काम किया है।

पंजाबी सिंगर आर नेत की शूटिंग के PHOTO

इसलिए जारी हुआ पंजाबी सिंगर को नोटिस….

  • तीन दिन पहले गांव कमालपुर में की थी सॉन्ग की शूटिंग: आर नेट तीन दिन पहले गांव कमालपुर में एक सॉन्ग की शूटिंग के लिए पहुंचे थे। उनके साथ हरियाणवी सिंगर शिवा चौधरी भी थीं। गाने की शटिंग में बड़े-बड़े वेपन का प्रयोग करते हुए दिखाया गया था। टीम के सदस्य अपने-अपने हाथों में वेपन लेकर उसे लहराते हुए देखे गए।
  • वीडियो से पुलिस के संज्ञान में आया मामला: डीएसपी बीर भान ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से कैथल पुलिस के संज्ञान में आया है कि पंजाबी गायक आर नेत की म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के दौरान बिना अनुमति हथियारों का प्रदर्शन किया गया। इस संबंध में फिल्म डायरेक्टर परम चहल को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
  • डीएसपी बोले- सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन न करें: डीएसपी बीर भान ने अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन न करें। हथियारों का अनावश्यक प्रदर्शन कानूनन कार्रवाई का कारण बन सकता है। इस तरह की गैर कानूनी गतिविधियां नोटिस में आती हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

नोटिस के बारे में बताते कैथल डीएसपी बीर भान।नोटिस के बारे में बताते कैथल डीएसपी बीर भान।

CM मान के कैंपेन में शामिल हो चुका गाना

पंजाब में 2022 में जब 117 में से 92 सीटें जीतकर पहली बार आम आदमी पार्टी की सरकार बनी थी, उस समय पंजाब के सीएम भगवंत मान और आप नेताओं की ज्यादातर कैंपेन में पंजाबी सिंगर आर नेत के गाने का इस्तेमाल किया गया। गाने के बोल हैं – तेरे यार नूं दबण नू फिरदे सी, पर दबदा कित्थे आ। इसका मतलब है तेरे दोस्त दबाने की कोशिश कर रहे थे, मगर मैं दबने से रहा। इस गाने पर सीएम मान की कई प्रमुख कैंपेन टिकी रहीं।

पंजाबी सिंगर आर नैत से जुड़े 4 विवाद, पढ़िए…

  • म्यूजिक कंपनी के साथ पैसों के लेन-देन का विवाद: अगस्त 2020 में मोहाली की होमलैंड हाइट्स सोसाइटी में आर नैतऔर उनके साथियों पर म्यूजिक वीडियो प्रोड्यूसर्स ने हमला किया था। यह पूरा विवाद पैसों के लेन-देन और एक गाने की वीडियो रिलीज को लेकर हुआ था। इस मारपीट के दौरान सिंगर के एक सिख दोस्त की पगड़ी उतर गई थी, जिसके बाद मोहाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और मारपीट की कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।
  • 1 करोड़ की फिरौती और जान से मारने की धमकी: सितंबर 2024 में आर नैत के मैनेजर ने मोहाली पुलिस में एक आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि सिंगर को विदेशी नंबरों से कुख्यात गैंगस्टरों की तरफ से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं और उनसे 1 करोड़ रुपए की फिरौती की मांग की गई। पुलिस जांच और मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात की भी पुष्टि हुई थी कि धमकी देने वाले कॉलर ने आर नैत को डराने के लिए उन्हीं के हिट गाने की मशहूर लाइन का इस्तेमाल किया था।
  • गानों में गन-कल्चर और हथियारों के प्रदर्शन को बढ़ावा: आर नैत समेत पंजाब के कई बड़े गायकों पर गानों में गन-कल्चर, हथियारों के प्रदर्शन और आक्रामक रवैये के जरिए युवाओं को गुमराह करने के आरोप लगते रहे हैं। विशेष रूप से गुरलेज अख्तर के साथ आए उनके फेमस गाने ‘315’ (तीन सौ पंद्रह) को लेकर बंदूकों के प्रचार के आरोप लगे थे। पंजाब सरकार और पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के गानों में हथियारों और हिंसा के प्रदर्शन पर पूरी तरह से रोक लगाने और सख्ती बरतने के बाद आर नैत के कुछ पुराने गानों और वीडियो क्लिप्स को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बवाल हुआ था। पुलिस की तरफ से भी सिंगर्स को ऐसा कंटेंट हटाने की चेतावनी दी गई थी।

करीब तीन माह पहले सिंगर आर नेत के गाने ‘रील’ के इसी सीन पर हिंदू संगठनों को एतराज था।करीब तीन माह पहले सिंगर आर नेत के गाने ‘रील’ के इसी सीन पर हिंदू संगठनों को एतराज था।

तीन माह पहले नए सॉन्ग ‘रील’ पर हुई थी कंट्रोवर्सी

तीन माह पहले ही सिंगर आर नैत अपने एक नए गाने ‘रील’ को लेकर विवादों में घिर गए थे। इस गाने को लेकर लुधियाना में हिंदू संगठन ‘शिवसेना पंजाब’ ने कड़ा ऐतराज जताया था। संगठन का आरोप था कि आर नैत ने अपने गाने में हिंदू साधुओं और सनातन धर्म के पवित्र प्रतीकों का बेहद आपत्तिजनक दिखाया है, जिससे करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

इस मामले को लेकर शिवसेना ने थाना डिवीजन नंबर 3 में सिंगर के खिलाफ लिखित शिकायत दे दी थी। इस पर SHO अमरजीत सिंह ने कहा था कि जांच पूरी होने के बाद, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों की सहमति और कानून के अनुसार आगे की उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

——————————-

ये खबर भी पढ़ें :-

हरियाणवी सिंगर की रेंज रोवर पर फायरिंग का VIDEO:बाइक पर आया, शीशे पर मारी गोली; पोस्ट में लिखा-कॉल का जवाब नहीं दिया तो छाती में लगेगी

हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की रेंज रोवर गाड़ी पर फायरिंग का मामला सामने आया है। घटना सिंगर के घर के बाहर हुई। इस वक्त सिंगर कार में नहीं थे। वहीं, घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हमलावर बाइक पर आता दिखाई दे रहा है। पढ़ें पूरी खबर…

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

मेरठ में टैक्सी चालक ने फांसी लगाकर दी जान:ट्यूशन से लौटी बेटी ने देखा शव, काम को लेकर सचिन चल रहा था परेशान

Hindi News Local Uttar pradesh Meerut Meerut Taxi Driver Suicide Case | Daughter Found Body In Pallavpuram मेरठ में टैक्सी चालक ने फांसी लगाकर दी जान:ट्यूशन से लौटी बेटी ने…

यूपी में AI से चलेगी रोडवेज बसों की व्यवस्था:30 करोड़ रुपये से बनेगा नया सिस्टम, 120 डिपो की 14,300 बसों का संचालन होगा एक प्लेटफॉर्म से

Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow UP Roadways AI System | 14300 Buses To Be Managed Via Digital Platform यूपी में AI से चलेगी रोडवेज बसों की व्यवस्था:30 करोड़ रुपये…

You Missed

Preview: Wizards host Hawks on Wednesday

  • By dp
  • November 4, 2026
  • 2 views
Preview: Wizards host Hawks on Wednesday

मेरठ में टैक्सी चालक ने फांसी लगाकर दी जान:ट्यूशन से लौटी बेटी ने देखा शव, काम को लेकर सचिन चल रहा था परेशान

  • By dp
  • November 4, 2026
  • 4 views
मेरठ में टैक्सी चालक ने फांसी लगाकर दी जान:ट्यूशन से लौटी बेटी ने देखा शव, काम को लेकर सचिन चल रहा था परेशान

Stick review – you really need Owen Wilson’s beautiful golf comedy in your life

  • By dp
  • November 4, 2026
  • 6 views
Stick review – you really need Owen Wilson’s beautiful golf comedy in your life

यूपी में AI से चलेगी रोडवेज बसों की व्यवस्था:30 करोड़ रुपये से बनेगा नया सिस्टम, 120 डिपो की 14,300 बसों का संचालन होगा एक प्लेटफॉर्म से

  • By dp
  • November 4, 2026
  • 5 views
यूपी में AI से चलेगी रोडवेज बसों की व्यवस्था:30 करोड़ रुपये से बनेगा नया सिस्टम, 120 डिपो की 14,300 बसों का संचालन होगा एक प्लेटफॉर्म से

AppLovin Stocks Jump 8.8% While Tonight’s Earnings Face a $2.08 Billion Test

  • By dp
  • November 4, 2026
  • 7 views
AppLovin Stocks Jump 8.8% While Tonight’s Earnings Face a .08 Billion Test

दो बहनों की बर्फबारी में गई जान:लखनऊ में भाई को सोशल मीडिया से मिली हादसे की खबर, शव लेकर घर रवाना

  • By dp
  • November 4, 2026
  • 7 views
दो बहनों की बर्फबारी में गई जान:लखनऊ में भाई को सोशल मीडिया से मिली हादसे की खबर, शव लेकर घर रवाना