मेरठ में टैक्सी चालक ने फांसी लगाकर दी जान:ट्यूशन से लौटी बेटी ने देखा शव, काम को लेकर सचिन चल रहा था परेशान

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Meerut
  • Meerut Taxi Driver Suicide Case | Daughter Found Body In Pallavpuram

मेरठ में टैक्सी चालक ने फांसी लगाकर दी जान:ट्यूशन से लौटी बेटी ने देखा शव, काम को लेकर सचिन चल रहा था परेशानमेरठ4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहे एक टैक्सी चालक ने बुधवार शाम फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के वक्त उसकी पत्नी बाजार गई हुई थी, जबकि 10 वर्षीय बेटी ट्यूशन पढ़ने गई थी।

.

बेटी घर लौटी तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। धक्का देकर दरवाजा खोला तो पिता का शव चुनरी के सहारे फंदे पर लटका देखकर उसकी चीख निकल गई।

शोर सुनकर मकान मालिक और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस, फोरेंसिक टीम और सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है।

पुलिस के अनुसार, 39 वर्षीय सचिन कुमार पहले गंगानगर की अमन विहार कॉलोनी में परिवार के साथ रहते थे। कुछ समय पहले वह अपनी पत्नी कोमल और 10 वर्षीय बेटी के साथ पल्लवपुरम क्षेत्र में आ गए थे।

यहां उन्होंने अनिल के मकान में किराए पर कमरा लिया हुआ था। सचिन टैक्सी चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे।

दरवाजा खोलते ही सामने लटका मिला शव बुधवार शाम सचिन की पत्नी कोमल बाजार गई हुई थी और बेटी ट्यूशन पढ़ने गई थी। इसी दौरान सचिन ने कमरे में फांसी लगा ली। शाम को बेटी ट्यूशन से वापस लौटी तो कमरे का दरवाजा बंद था।

उसने धक्का देकर दरवाजा खोला तो अंदर पिता का शव चुनरी से बने फंदे के सहारे लटका हुआ था। यह देखकर बेटी की चीख निकल गई। उसकी आवाज सुनकर मकान मालिक अनिल और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

तीन माह से छूटा हुआ था काम सूचना पर पल्लवपुरम थाना पुलिस, फोरेंसिक टीम और सीओ शिव ठाकुर मौके पर पहुंच गए। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पति की मौत की जानकारी मिलने पर पत्नी कोमल बदहवास हो गई।

उसने पुलिस को बताया कि पिछले करीब तीन महीने से सचिन का काम छूटा हुआ था। इस वजह से वह काफी परेशान चल रहे थे।

पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवा दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

यूपी में AI से चलेगी रोडवेज बसों की व्यवस्था:30 करोड़ रुपये से बनेगा नया सिस्टम, 120 डिपो की 14,300 बसों का संचालन होगा एक प्लेटफॉर्म से

Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow UP Roadways AI System | 14300 Buses To Be Managed Via Digital Platform यूपी में AI से चलेगी रोडवेज बसों की व्यवस्था:30 करोड़ रुपये…

दो बहनों की बर्फबारी में गई जान:लखनऊ में भाई को सोशल मीडिया से मिली हादसे की खबर, शव लेकर घर रवाना

Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow Lucknow Sisters Death In Kedartal Trek Tragedy | Uttarkashi Avalanche दो बहनों की बर्फबारी में गई जान:लखनऊ में भाई को सोशल मीडिया से मिली…

You Missed

Preview: Wizards host Hawks on Wednesday

  • By dp
  • November 4, 2026
  • 0 views
Preview: Wizards host Hawks on Wednesday

मेरठ में टैक्सी चालक ने फांसी लगाकर दी जान:ट्यूशन से लौटी बेटी ने देखा शव, काम को लेकर सचिन चल रहा था परेशान

  • By dp
  • November 4, 2026
  • 2 views
मेरठ में टैक्सी चालक ने फांसी लगाकर दी जान:ट्यूशन से लौटी बेटी ने देखा शव, काम को लेकर सचिन चल रहा था परेशान

Stick review – you really need Owen Wilson’s beautiful golf comedy in your life

  • By dp
  • November 4, 2026
  • 5 views
Stick review – you really need Owen Wilson’s beautiful golf comedy in your life

यूपी में AI से चलेगी रोडवेज बसों की व्यवस्था:30 करोड़ रुपये से बनेगा नया सिस्टम, 120 डिपो की 14,300 बसों का संचालन होगा एक प्लेटफॉर्म से

  • By dp
  • November 4, 2026
  • 4 views
यूपी में AI से चलेगी रोडवेज बसों की व्यवस्था:30 करोड़ रुपये से बनेगा नया सिस्टम, 120 डिपो की 14,300 बसों का संचालन होगा एक प्लेटफॉर्म से

AppLovin Stocks Jump 8.8% While Tonight’s Earnings Face a $2.08 Billion Test

  • By dp
  • November 4, 2026
  • 7 views
AppLovin Stocks Jump 8.8% While Tonight’s Earnings Face a .08 Billion Test